×

39 साल से नहीं जीता भारत ने इस मैदान पर मैच, 2019 के विश्वकप में भी टूटा था करोड़ों भारतीय का दिल

ENG vs IND 3rd ODI: मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर पर भारत के लिए इंग्लैंड को हराना आसान नहीं होगा। इस मैदान पर इंग्लैंड और भारत के बीच अभी तक चार मुकाबले खेले गए हैं। इसमें मेजबान इंगलैंड ने तीन बार भारत को हराया हैं जबकि एक बार टीम इंडिया ने जीत हासिल की है। टीम इंडिया ने इस मैदान पर पर अब तक 11 वनडे मुकाबले खेले हैं।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 16 July 2022 6:09 AM GMT
ENG vs IND 3rd odi
X

ENG vs IND 3rd ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला रविवार को ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान (Old Trafford Stadium) पर खेला जाएगा। दोनों टीमें इस मैच (ENG vs IND 3rd ODI) को जीतने के लिए अपना पूरा दमखम लगाएंगी। इस मैदान पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है। इंग्लैंड के मैनचेस्टर में स्थित ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम (Old Trafford Stadium) दुनिया के सबसे पुराने क्रिकेट ग्राउंड्स में से एक है। इस मैदान पर क्रिकेट विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल में भारतीय टीम को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। अब एक बार फिर भारतीय टीम इस मैदान पर एक और निर्णायक मुकाबला खेलने उतरेगी।

इंग्लैंड ने चार में से तीन बार भारत को हराया:

मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर पर भारत (ENG vs IND 3rd ODI) के लिए इंग्लैंड को हराना आसान नहीं होगा। इस मैदान (Old Trafford Stadium) पर इंग्लैंड और भारत के बीच अभी तक चार मुकाबले खेले गए हैं। इसमें मेजबान इंगलैंड ने तीन बार भारत को हराया हैं जबकि एक बार टीम इंडिया ने जीत हासिल की है। टीम इंडिया ने इस मैदान पर पर अब तक 11 वनडे मुकाबले खेले हैं। इसमें भारत को 5 में जीत और 6 में हार का सामना करना पड़ा हैं। इन आंकड़ों से साफ़ हो रहा है कि इस मैदान पर इंग्लैंड को हराने के लिए भारतीय खिलाड़ियों को पूरा दमखम लगाना होगा।

39 साल पहले जीता था भारत ने मैच:

ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। इस मैदान पर टीम इंडिया को पिछले 39 सालों से जीत का इंतजार है। इससे पहले ओल्ड ट्रैफर्ड में भारतीय टीम ने 1983 के विश्वकप के दौरान कपिल देव की कप्तानी में सेमीफाइनल मुकाबला जीता था। उसके बाद कोई भी कप्तान इस मैदान पर जीत नहीं दिला पाया है। इसके बाद टीम इंडिया ने ओल्ड ट्रैफर्ड में इंग्लैंड के खिलाफ तीन एकदिवसीय मुकाबले खेले और सभी में टीम को हार का सामना करना पड़ा। इस सीरीज में अभी दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर हैं। ऐसे में अब देखना बड़ा ही दिलचस्प हो जाएगा कि क्या रोहित शर्मा अपनी कप्तानी में भारत को इस मैदान पर 39 साल बाद जीत दिला पाएंगे या नहीं..?

ओल्ड ट्रैफर्ड में सर्वाधिक स्कोर 397 रन:

ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर हमेशा से ही बल्लेबाजों का पलड़ा मजबूत रहा हैं। इस मैदान पर अभी तक वनडे में 6 बार 300 रनों के पार स्कोर बना हैं। वहीं ओल्ड ट्रैफर्ड में सर्वाधिक स्कोर 397 रनों का है। यह मैदान वेस्टइंडीज़ के पूर्व बल्लेबाज सर विवियन रिचर्ड्स को खूब रास आता था। उन्होंने यहां खेले अपने तीन मैचों में 142 की औसत से 284 रन बनाए थे। वहीं इस मैदान पर सबसे न्यूनतम स्कोर कनाडा के नाम है। इंग्लैंड ने कनाडा को यहां 45 रन के स्कोर पर ढेर किया था।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story