×

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के चलते इंग्लैंड-दक्षिण अफ्रीका टेस्ट के दूसरे दिन का खेल हुआ स्थगित

ENG vs SA 3rd Test: महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने गहरा दुख जताया है। ईसीबी ने द ओवल में चल रहे इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन के खेल को निलंबित किया है। इसके अलावा बोर्ड ने अन्य घरेलू क्रिकेट मैच को भी एक दिन के लिए निलंबित किया है।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 9 Sep 2022 3:40 AM GMT (Updated on: 9 Sep 2022 3:41 AM GMT)
ENG vs SA 3rd Test
X

ENG vs SA 3rd Test

ENG vs SA 3rd Test: ब्रिटिश इतिहास में सबसे लंबे समय तक शासन के बाद 96 वर्ष की आयु में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का निधन हो गया है। वह यूरोपीय राजघरानों के एक क्लासिक युग में पैदा हुए अंतिम सम्राटों में से एक थीं। और वह उस युग की थीं जब राजाओं और रानियों ने वास्तविक राजनीतिक शक्ति का इस्तेमाल किया था। अब 73 वर्षीय प्रिंस चार्ल्स ब्रिटेन के नए सम्राट होंगे। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन से पूरे ब्रिटेन में शोक की लहर छा गई। सभी तरह के प्रोग्राम रद कर दिए गए। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के चलते इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन के खेल को रद किया है।

ईसीबी महारानी एलिजाबेथ के निधन पर जताया गहरा शोक:

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने गहरा दुख जताया है। ईसीबी ने द ओवल में चल रहे इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन के खेल को निलंबित किया है। इसके अलावा बोर्ड ने अन्य घरेलू क्रिकेट मैच को भी एक दिन के लिए निलंबित किया है। इससे पहले इस निर्णायक टेस्ट मैच का पहला दिन बारिश की वजह से धूल गया। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया था। लेकिन उसके बाद बारिश के कारण टेस्ट मैच शुरू ही नहीं हो पाया। अब इस टेस्ट में सिर्फ तीन दिन का खेल होगा।

हैरी ब्रुक का पहला टेस्ट मैच:

हैरी ब्रुक इंग्लैंड के लिए अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे हैं। हाल ही में काउंटी चैंपियनशिप में करीब 108 की औसत से 967 रन बनाए हैं। इसमें उनके खाते में तीन शतक भी दर्ज है। इसके अलावा ब्रुक ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ प्रैक्टिस में भी धमाकेदार शतक जड़कर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। अब देखना है कि हैरी ब्रुक इस मुकाबले में जोनी बेयरस्टो की कमी कितनी दूर कर पाते है। जोनी बेयरस्टो को गोल्फ खेलते समय चोट लग गई थी। जिसके कारण उन्हें आगामी टी-20 विश्व कप से भी बाहर होना पड़ा है। इस मैच में जहां इंग्लैंड ने मात्र बदलाव किया है। वहीं दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीका ने तीसरे टेस्ट में चार बदलाव किए। अफ्रीका ने इस टेस्ट में रासी वैन डेर डूसन, लुंगी एनगिडी, साइमन हार्मर और एडेन मारक्रम को टीम में शामिल नहीं किया।

तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग 11:

एलेक्स लीस, जैक क्रॉली, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फॉक्स (विकेटकीपर), स्टुअर्ट ब्रॉड, ओली रॉबिन्सन, जैक लीच और जेम्स एंडरसन।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story