×

Mayank Agarwal: प्लेन में बिगड़ी थी तबीयत, ICU में किया गया भर्ती, जानें अब कैसी मयंक अग्रवाल हेल्थ अपडेट

Mayank Agarwal: कर्नाटक टीम से खेल रहे मयंक अग्रवाल रणजी ट्रॉफी मैच के लिए प्लेन से जा रहे थे, तभी प्लेन में ही उनकी तबीयत खराब हो गई थी।

Kalpesh Kalal
Published on: 31 Jan 2024 3:47 AM GMT (Updated on: 31 Jan 2024 6:14 AM GMT)
Mayank Agarwal
X

Mayank Agarwal (Source_Social Media)

Mayank Agarwal: भारतीय क्रिकेट टीम से पिछले कुछ वक्त से बाहर चल रहे स्टार सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल की अचानक ही तबीयत बिगड़ गई थी। वो इन दिनों रणजी ट्रॉफी 2024 में व्यस्त चल रहे हैं। अपने राज्य की टीम कर्नाटक रणजी टीम का नेतृत्व करने वाले मयंक अग्रवाल की मंगलवार को त्रिपुरा में प्लेन से यात्रा के दौरान अचानक ही तबीयत काफी बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें त्रिपुरा की राजधानी अगरतला के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मयंक अग्रवाल की तबीयत में हुआ सुधार, अगरतला में थे ICU पर

हवाई जहाज में अचानक ही हुई तबीयत खराब होने के बाद अब मयंक अग्रवाल की हेल्थ को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आयी है। जिसे जानने के बाद उनके फैंस के साथ ही हर कोई क्रिकेट प्रशंसक खुश हो जाएगा। क्रिकबज की माने तो मयंक अग्रवाल की तबीयत में अब काफी सुधार है, और बताया जा रहा है कि बुधवार को उन्हें अगरतला के इस हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। जिसके बाद वो सीधे बैंगलुरू के लिए उड़ान भरेंगे और कुछ दिन आराम करेंगे।

रणजी मैच के लिए प्लेन में अचानक हुई थी मयंक अग्रवाल की तबीयत

कर्नाटक की टीम ने 26 जनवरी से 29 जनवरी के बीच अगरतला में त्रिपुरा के खिलाफ रणजी मैच खेला। इस मैच में कर्नाटक ने 29 रन से जीत हासिल की। जिसके बाद 30 जनवरी को मयंक अग्रवाल फ्लाइट से अगरतला से निकल रहे थे, लेकिन फ्लाइट में बैठते ही उनकी तबीतब खराब हो गई। उन्हें वहां पर जबरदस्त बैचैनी होने लगी और गले में जलन के साथ ही गला खराब होने लगा। इसके बाद उन्हें वहीं पर अगरतला में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थिति ये बन गई कि अस्पताल में भर्ती होने के बावजूद भी उनकी तबीयत ज्यादा खराब होने लगी तो तुरंत ही मयंक को ICU पर रखा गयाष और सोमवार शाम तक उनकी तबीयत में सुधार होने लगा।

भारत के लिए खेल चुके हैं 21 टेस्ट मैच, इस रणजी सीजन बढ़िया फॉर्म

भारत के लिए साल 2018 में डेब्यू करने वाले मयंक अग्रवाल ने भारत के लिए कुल 21 टेस्ट मैच खेले हैं। उन्हें 2022 में आखिरी बार खेलने का मौका मिला था। जिसमें उन्होंने 41.3 की बढ़िया औसत से 1488 रन बनाने में सफलता हासिल की। इस दौरान मयंक ने 4 शतक के साथ 6 अर्धशतक जड़े। इस रणजी ट्रॉफी मैच की बात करें तो उन्होंने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है, जिसमें वो 2 शतकों के साथ ही 1 अर्धशतक लगा चुके हैं। इससे साफ है कि वो अच्छी फॉर्म में दिख रहे हैं। अब उनकी तबीयत खराब होने के बाद कुछ दिन उन्हें आराम लेना होगा। ऐसे में कर्नाटक के दिल्ली के खिलाफ अगले मैच में खेलना मुश्किल है।

Kalpesh Kalal

Kalpesh Kalal

क्रिकेट कंटेंट क्रिएटर

जुनून की हद तक क्रिकेट से लगाव।वीरेंद्र सहवाग प्रिय क्रिकेटर।बारह साल की उम्र से क्रिकेट पर लिखना पढ़ना शुरू। 2011 में खेल पत्रकारिता की पारी शुरू।बीते करीब 5 साल से क्रिकेट कंटेंट राइटर ।

Next Story