×

Hockey World Cup 2023: हॉकी में भारत का न्यूज़ीलैंड से बड़ा मुकाबला आज, जानिए मैच से जुड़ी ये खास बातें...

Hockey World Cup 2023: हॉकी विश्वकप में रविवार यानी आज टीम इंडिया और न्यूज़ीलैंड के बीच बड़ा मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय पुरुष हॉकी टीम को एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ क्रॉसओवर मैच हर हाल में जीतना होगा।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 22 Jan 2023 6:17 AM GMT
Hockey World Cup 2023
X

Hockey World Cup 2023

Hockey World Cup 2023: हॉकी विश्वकप में रविवार यानी आज टीम इंडिया और न्यूज़ीलैंड के बीच बड़ा मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय पुरुष हॉकी टीम को एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ क्रॉसओवर मैच हर हाल में जीतना होगा। बता दें भारत की टीम हॉकी विश्व रैंकिंग में छठे स्थान पर है, जबकि न्यूजीलैंड 12वें स्थान पर काबिज है। जहां भारतीय टीम एक बार इस खिताब को अपने नाम कर चुकी है, वहीं न्यूजीलैंड की टीम हॉकी विश्वकप के इतिहास आज तक सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाई। चलिए जानते हैं इस मैच से जुड़ी जरुरी बातों के बारे में...

भारत का न्यूज़ीलैंड हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

बता दें दोनों टीमों के बीच अगर पुराने रिकॉर्ड पर नजर डालें तो टीम इंडिया का पलड़ा काफी मजबूत नजर आता है। हालांकि ऐसा भी नहीं है कि न्यूज़ीलैंड की टीम भारत को हारने में असक्षम है। भारत को हाल ही में कीवी टीम ने लगातार मैचों में हराया था। लेकिन आखिरी दो मैचों में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की है। अब तक दोनों टीमों के दरमियान 44 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। जिसमें से टीम इंडिया ने 24 में जीत दर्ज की। जबकि न्यूज़ीलैंड को 15 मैचों में ही विजय हासिल हुई है। और दोनों टीमों के बीच 5 मैच ड्रा रहे हैं। ऐसे में आज होने वाला यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद खास है।

कहां देखें लाइव टेलीकास्ट और लाइव स्ट्रीमिंग:

भारत में हॉकी विश्व कप 2023 के सभी मैचों का सीधा प्रसारण टीवी चैनलों- स्टार स्पोर्ट्स फर्स्ट, स्टार स्पोर्ट्स सिलेक्ट 2 और स्टार स्पोर्ट्स सिलेक्ट 2 एचडी पर किया जाएगा। जबकि हॉकी विश्वकप का ऑनलाइन आनंद उठाने के लिए लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर निःशुल्क उपलब्ध होगी। यूज़र्स को मैच देखने के लिए ओटीटी सर्विस को सब्सक्राइब करना होगा। विश्वकप के सभी मैचों का आयोजन ओडिशा के भुवनेश्वर और राउरकेला में हो रहा है। आज का यह बड़ा मुकाबला कलिंगा स्टेडियम भुवनेश्वर में खेला जाएगा।

भारत के लिए यह सफर नहीं आसान:

टीम इंडिया को अपने ग्रुप में नंबर दो रहने का बड़ा खामियाजा उठाना पड़ा है। क्वार्टर फाइनल मैच से पहले भारत को क्रॉस ओवर में मैच में जीत दर्ज करनी होगी। जहां उसका मुकाबला न्यूज़ीलैंड जैसी मजबूत टीम से होगा। अगर इस मैच में भी भारतीय टीम जीत जाती है तो उसके लिए आगे का सफर भी काफी कठिन रहेगा। टीम को अपने अगले मैच में बेल्जियम से टक्कर लेनी पड़ेगी। जो इस टूर्नामेंट की सबसे मजबूत और डिफेंडिंग चैंपियन टीम है। ऐसे में टीम इंडिया को अपनी पूरी ताकत के साथ मैदान पर उतरना पड़ेगा। टीम के स्टार खिलाड़ी हार्दिक सिंह इस महत्वपूर्ण मैच से भी बाहर हो गए हैं। हमें शुरुआत में उनकी चोट ज्यादा गंभीर नहीं लगी लेकिन बाद पता चला कि उन्हें वापसी में समय लगेगा।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story