×

IND VS WI: धवन ऋतुराज और श्रेयस अय्यर कोरोना पॉजिटिव, सेलेक्टर्स इन खिलाड़ियों को टीम में कर सकते हैं शामिल

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़, शिखर धवन और श्रेयस अय्यर कोरोना संक्रमित हो गए हैं। जिसके बाद यह तीनों खिलाड़ी टीम इंडिया के बाकी खिलाड़ियों से अलग हो गए हैं।

Divyanshu Rao
Written By Divyanshu Rao
Published on: 3 Feb 2022 11:56 AM GMT
IND VS WI
X

शुभमन गिल और पृथ्वी शॉ की तस्वीर 

IND VS WI: वेस्टइंडीज टीम भारतीय दौरे पर हैं। भारत वेस्टइंडीज के साथ तीन वनडे और टी20 मैचों की सीरीज ( India VS West Indies Series 2022) खेलेगा। टीम इंडिया को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से पहले तगड़ा झटका लगा है। भारतीय टीम के तीन अहम खिलाड़ी कोरोना पॉजिविट पाए गए हैं।

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़, शिखर धवन और श्रेयस अय्यर कोरोना संक्रमित हो गए हैं। जिसके बाद यह तीनों खिलाड़ी टीम इंडिया के बाकी खिलाड़ियों से अलग हो गए हैं। चलिए जानते हैं इन तीन खिलाड़ियों के बैकअप के तौर पर किन खिलाड़ियों को सेलेक्टर्स टीम इंडिया में जगह दे सकते हैं।

शुभमन गिल कर सकते हैं वनडे क्रिकेट में वापसी

सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद सेलेक्टर्स टेस्ट क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को मौका दे सकते हैं। शुभमन गिल ने भारत के लिए 10 टेस्ट मैच खेले हैं। जिसमें शुभमन गिल ने 32.8 की औसत से 558 रन बनाए हैं। इस दौरान गिल के बल्ले से 4 अर्धशतकीय पारियां भी आई हैं।

शुभमन गिल

इसके साथ ही शुभमन गिल ने भारत के लिए 3 वनडे इंटरनेशनल मैच भी खेले हैं। जिसमें उन्होंने 49 रन बनाए हैं। शुभमल गिल वनडे क्रिकेट में भारत के लिए कोई शानदार पारी नहीं खेल पाए हैं।

पृथ्वी शॉ को टीम इंडिया में मिल सकती है जगह

सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद भारतीय चयनकर्ता पृथ्वी शॉ में बैकअप के तौर पर टीम इंडिया के साथ जोड़ सकते हैं। पृथ्वी शॉ ने भारत के लिए वनडे और टेस्ट क्रिकेट दोनों फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन किया है। पृथ्वी शॉ ने भारत के लिए 5 टेस्ट मैच की 9 पारियों मं 42.4 की बेहतरीन औसत से 394 रन बनाए हैं। इसमें पृथ्वी ने एक शानदार शतकीय पारी भी खेली है।

पृथ्वी शॉ

पृथ्वी शॉ ने भारत के लिए 6 एकदिवसीय इंटरनेशनल मैच भी खेला है। जिसमें पृथ्वी शॉ ने भारत के लिए 31.5 की औसत से 189 रन बनाए हैं। पृथ्वी शॉ का वनडे क्रिकेट का सर्वाधिक स्कोर 49 रन रहा है।

भारतीय टीम 6 फरवरी से वेस्टइंडीज के साथ तीन वनडे मैचों की श्रृंखला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलेगी।

Team Date Venue
भारत बनाम वेस्टइंडीज 6 फरवरी 2022अहमदाबाद

भारत बनाम वेस्टइंडीज

9 फरवरी 2022

अहमदाबाद

भारत बनाम वेस्टइंडीज

11 फरवरी 2022

अहमदाबाद


Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story