×

India Vs Bangladesh Asia Cup 2023 Highlights: बांग्लादेश 6 रन से जीता मैच

India Vs Bangladesh Asia Cup 2023 Highlights: भारत और बांग्लादेश के बीच सुपर 4 का आखिरी मुकाबला खेला गया। जिसमे भारत 6 रन से हार गया।

Yachana Jaiswal
Published on: 15 Sep 2023 9:34 AM GMT (Updated on: 15 Sep 2023 6:02 PM GMT)

India Vs Bangladesh Asia Cup 2023 Highlights: भारत और बांग्लादेश के बीच सुपर 4 का आखिरी मुकाबला खेला गया। यह मैच का परिणाम वैसे तो टूर्नामेंट पर कुछ खास प्रभाव नहीं पड़ा। क्योंकि भारत फाइनल के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुका है। बांग्लादेश सुपर 4 का शुरुआती दो मुकाबला हार कर एशिया कप से बाहर हो चुका है। यह मैच आर प्रेमदासा स्टेडियम में ही खेला जा गया। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बांग्लादेश पहला बल्लेबाजी करते हुए, 8 विकेट के नुकसान पर 265 रन बनाने में सफल रही। भारत लक्ष्य का पीछा करने उतरी, 49.5 ओवर में टीम इंडिया ऑल आउट हो गई। भारत 259 रन पर ऑल आउट हो गई। जिससे बांग्लादेश यह मैच 6 रन से जितने में सफल रहा। भारत के तरफ से शुभमन गिल ने 121 रनों की शानदार पारी 133 गेंदो पर 8 चौके और 5 छक्कों के साथ खेला।

Live Updates

  • 15 Sep 2023 4:52 PM GMT

    भारत 200 के पार

    क्रीज पर अक्षर पटेल और शुभमन गिल मौजूद है। 42 वां ओवर डालने मेहदी हसन आए , इस ओवर में 3 रन आए। भारत 198 के स्कोर पर पहुंच चुका है। 43 वां ओवर डालने नसुम अहमद आए, ओवर के तीसरी गेंद पर टीम इडिया ने 200 के आंकड़े को पूरा कर लिया। इस ओवर में 4 रन की बढ़त मिली। भारत 202 के स्कोर पर पहुंच चुकी है। 

  • 15 Sep 2023 4:31 PM GMT

    शुभमन गिल का शतक पूरा

    क्रीज पर अक्षर पटेल ओर शुभमन गिल मौजूद है। 38 वें ओवर में 2 रन मिले। 39 वां ओवर डालने तंजीम हसन आए, ओवर के दूसरी गेंद पर शुभमन गिल ने अपना शतक पूरा किया। शुभमन गिल 117 गेंदो पर 100 रन की पारी खेलने में कामयाब रहे। शुभमन गिल के 2 चौके के साथ 12 रन की पारी इस ओवर पर खेलने में सफल रहे। 40 वां ओवर डालने मुस्तफिजुर अहमद आए, इस ओवर में 5 रन आए। 41 वां ओवर डालने शाकिब ल हसन आए, इस ओवर में 7 रन आए।

  • 15 Sep 2023 4:16 PM GMT

    टीम इंडिया का छठवां विकेट डाउन!

    36 वां ओवर डालने मेहदी हसन आए, ओवर के तीसरी गेंद पर भारतीय टीम का 150 रन का आंकड़ा पूरा हो गया। गिल के दो छक्के के साथ टीम इंडिया के स्कोर में इस ओवर से 14 रन की बढ़त मिली। 37 वां ओवर डालने नसुम अहमद आए, इस ओवर में 6 रन की बढ़त हुई। 38 वां ओवर डालने मुस्तफिजुर आए, ओवर के चौथी गेंद पर रविन्द्र जडेजा आउट हो गए। जडेजा 12 गेंदो पर 7 रन की पारी खेलकर आउट हो गए।

  • 15 Sep 2023 4:03 PM GMT

    सूर्यकुमार भी आउट! भारत का पांचवा विकेट गिरा

    33 वां ओवर डालने शाकिब अल हसन आए, ओवर के चौथी गेंद पर सूर्यकुमार यादव आउट हो गए। सूर्यकुमार 34 गेंद पर 26 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। 34 वां ओवर डालने मेहदी हसन आए, इस ओवर में 5 रन आए। 35 वां ओवर डालने शाकिब अल हसन आए, इस ओवर में 3 रन आए। 

  • 15 Sep 2023 3:55 PM GMT

    गिल और सूर्यकुमार की साझेदारी

    क्रीज पर शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव मौजूद है। 31 वां ओवर डालने शाकिब अल हसन आए इस ओवर में सूर्यकुमार यादव के चौके के साथ सात रन मिले। 32 वां ओवर डालने नसुम अहमद आए, इस ओवर में 4 रन आए। 

  • 15 Sep 2023 3:35 PM GMT

    भारत 100 रन पार

    25 वें ओवर के पहली गेंद पर छक्के के साथ भारत ने 100 रन के आकंडे को पर लिया। गिल के छक्के के साथ इस ओवर में 8 रन आए। 26 वें ओवर के लिए मेहदी हसन आए,  इस ओवर में 3 रन मिले। भारत 109 के स्कोर पर पहुंच चुकी है। 27 वां ओवर डालने शाकिब अल हसन आए, इस ओवर में 4 रन मिले। 28 वां ओवर डालने नसुम अहमद आए, इस ओवर में 2 रन मिले। 29 वां ओवर डालने शाकिब अल हसन आए, इस ओवर में 2 रन आए। 30 वां ओवर डालने मेहदी हसन आए,  इस ओवर में सूर्यकुमार यादव के चौके के साथ 9 रन मिले।

  • 15 Sep 2023 3:30 PM GMT

    भारत का चौथा विकेट गिरा

    24 वें ओवर की तीसरी गेंद पर ईशान किशन 15 गेंद पर 5 रन की पारी खेलकर आउट हो गए । सूर्यकुमार यादव क्रीज पर आए। इस ओवर में 4 रन मिले 

  • 15 Sep 2023 3:17 PM GMT

    21 वां ओवर डालने नसुम अहमद आए। इस ओवर में 2 रन मिले। बायिसवां ओवर डालने मेहदी हसन आए। इस ओवर में सिर्फ़ 3 रन की बढ़त मिली 22 वा ओवर डालने मेहदी हसन आए, इस ओवर में तीन रन आए।

  • 15 Sep 2023 3:03 PM GMT

    भारत का तीसरा विकेट गिरा।

    18 वें ओवर के पहली गेंद पर केएल राहुल आउट हो गए। मेहदी हसन के गेंद पर केएल राहुल आउट हो गए। केएल राहुल 39 गेंदों पर 19 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। ईशान किशन गिल का साथ देने आए। इस ओवर में एक रन भी नही आए। 19 वां ओवर डालने मासूम अहमद आए, इस ओवर में 7 रन मिले। 20 वां ओवर डालने मेहदी हसन आए । 20 वें ओवर के आखिरी गेंद पर गिल के छक्के के साथ उनका अर्धशतक पूरा हो गया।

  • 15 Sep 2023 2:59 PM GMT

    शुभमन गिल और केएल राहुल के बीच 50 रन की साझेदारी पूरी

    शुभमन गिल और केएल राहुल क्रीज पर मौजूद है। 15 वें ओवर डालने मुस्तफिजुर रहमान आए, ओवर के चौथी गेंद पर शुभमन गिल और केएल राहुल की साझेदारी में 50 रन का आंकड़ा पूरा हो गया। इस ओवर में 6 रन मिले। 16 वां ओवर डालने मेहदी हसन आए, इस ओवर में सिर्फ़ 2 रन आए।

Yachana Jaiswal

Yachana Jaiswal

Content Writer

I'm a dedicated content writer with a passion for crafting engaging and informative content. With 3 years of experience in the field, I specialize in creating compelling articles, blog posts, website content, and more. I can write on anything with my research skills. I have a keen eye for detail, a knack for research, and a commitment to delivering high-quality content that resonates with the audience. Author Education - I pursued my Bachelor's Degree in Journalism and Mass communication from Sri Ramswaroop Memorial University Lucknow. Presently I am pursuing master's degree in Master of science; Electronic Media from Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication Bhopal.

Next Story