×

Dipa Karmakar Ban: भारतीय जिम्नास्ट दीपा करमाकर डोप टेस्ट में हुईं फेल, लगा 21 महीनों का बैन

Dipa Karmakar Ban: भारतीय खिलाड़ी अगले साल होने वाले पेरिस ओलंपिक को लेकर तैयारियों में जुटे हैं। लेकिन इसी बीच एक बहुत ही बुरी खबर भारतीय जिम्नास्ट से निकलकर सामने आ रही है। इससे भारत की पेरिस ओलंपिक को लेकर चल रही तैयारियों को बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 4 Feb 2023 3:21 AM GMT
Dipa Karmakar Ban
X

Dipa Karmakar Ban

Dipa Karmakar Ban: भारतीय खिलाड़ी अगले साल होने वाले पेरिस ओलंपिक को लेकर तैयारियों में जुटे हैं। लेकिन इसी बीच एक बहुत ही बुरी खबर भारतीय जिम्नास्ट से निकलकर सामने आ रही है। इससे भारत की पेरिस ओलंपिक को लेकर चल रही तैयारियों को बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है। भारतीय जिम्नास्ट दीपा करमाकर डोप टेस्ट में फेल हो गई है। जिसके चलते उनपर 21 महीनों का बैन लगा दिया है। बता दें इंटरनेशनल टेस्टिंग एजेंसी (ITA) दीपा करमाकर पर पाबंदी लगाई है।

इस प्रतिबंधित पदार्थ का किया इस्तेमाल!

बता दें मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंटरनेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी ITA ने भारत की इस युवा जिम्नास्ट को प्रतिबंधित पदार्थ का इस्तेमाल करने के चलते 21 महीने के लिए प्रतिबंधित किया है। बताया जा रहा है कि इंटरनेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने प्रतिबंधित पदार्थ हाइजेनामाइन के लिए परीक्षण किया था, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। दीपा करमाकर अब डोप टेस्ट में फेल होने के चलते किसी भी टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाएगी।

क्या है हाइजेनामाइन पदार्थ:

भारतीय जिम्नास्ट दीपा करमाकर को हाइजेमिन S-3 बेटा-2 लेने का दोषी पाया गया है। बता दें कि इंटरनेशल डोपिंग एजेंसी ने हाइजेमिन एस-3 बेटा-2 को प्रतिबंधित दवाओं की कैटेगरी में रखा है। इसे WADA की 2017 में बैन पदार्थों की लिस्ट में जोड़ा गया था। बता दें दीपा करमाकर का डोप टेस्ट 11 अक्टूबर 2021 को लिए गए थे। करमाकर पर प्रतिबंधित पदार्थों के सेवन के चलते गाज गिरी है।

रियो ओलंपिक दिखाया था जलवा:

भारतीय जिम्नास्ट दीपा करमाकर ने 2016 में हुए ओलंपिक में जबरदस्त प्रदर्शन से देश का मान बढ़ाया था। हालांकि वो नंबर चार पर रहने के चलते मेडल जीतने से वंचित रह गई थी। लेकिन त्रिपुरा की दीपा करमाकर भारत की टॉप जिम्नास्ट में शुमार हैं। 2014 के ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स में दीपा ने कांस्य पदक जीता था। दीपा करमाकर पदक जीतने वाली पहली महिला जिम्नास्ट थीं।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story