×

Indian Hockey Team के धुरंधरों से मिलिए, Olympic में रचा इतिहास, देखें हाॅकी खिलाड़ियों की लिस्ट

Indian Hockey Team Players List: ओलंपिक में जर्मनी के खिलाफ जीत कर कांस्य पदक पर हक जमाने वाली भारतीय पुरुष हाॅकी टीम के धुरंधरों के बारें में जान लीजिए...

Shivani
Written By Shivani
Published on: 5 Aug 2021 5:11 AM GMT (Updated on: 5 Aug 2021 7:00 AM GMT)
Indian Hockey Team Players List
X

हाॅकी टीम के खिलाड़ी Photo Twitter 

Indian Hockey Team Players List : भारतीय पुरुष हाॅकी टीम ने ओलंपिक (Olympic) में गुरुवार को भारत का मान बढ़ाया। जर्मनी (Germany Hockey Player) के खिलाफ हाॅकी टीम ने आज कांस्य पदक (India Won Bronze Medal) जीत लिया। 41 साल बाद भारत की हाॅकी टीम ने ओलंपिक में इतिहास रचा है। सोशल मीडिया पर हाॅकी टीम की जीत का जश्न मनाया जाने लगा है। चलिए जानते है कि भारतीय पुरुष हाॅकी टीम के खिलाड़ियों (Hockey Team Ke Khiladi) के बारें में, जिन्होने देश को खेलों महाकुंभ के बीच न केवल बेहतर तरीके से प्रदर्शित किया बल्कि दुनिया में एक विजेता और मेडल के हकदार होना भी साबित किया।

भारतीय हाॅकी टीम के खिलाड़ियों की लिस्ट

ओलंपिक में जर्मनी के खिलाफ जीत कर कांस्य पदक पर हक जमाने वाली भारतीय पुरुष हाॅकी टीम के धुरंधरों के बारें में जान लीजिए...

मनप्रीत सिंह (हाॅकी टीम के कप्तान) ( Manpreet Singh Hockey Team Caption)- भारतीय हाॅकी टीम के कप्ताम मनप्रीत सिंह का जन्म 26 जून 1992 को हुआ था। मनप्रीत सिंह का जन्म पंजाब के जालंधर शहर के मिथापुर गांव में एक किसान परिवार में हुआ था। मनप्रीत 2017 से भारत की राष्ट्रीय फील्ड हॉकी टीम के कप्तान हैं। पहली बार 19 साल की उम्र में मनप्रीत ने साल 2011 में भारत के लिए खेलना शुरू किया।

साल 2012 समर ओलंपिक में मनप्रीत ने भारत का प्रतिनिधित्व किया। वहीं 2014 में मनप्रीत को एशियाई जूनियर प्लेयर ऑफ द ईयर (Junior Player Of The Year) के लिए नाम नामित किया गया। साल 2016 के समर ओलंपिक के लिए भी मनप्रीत भारतीय हाॅका टीम में सेलेक्ट हुए।

सिमरनजीत सिंह (Simranjeet Singh wikipedia )- हाॅकी खिलाड़ी सिमरनजीत सिंह ने जालंधर की प्रसिद्ध सुरजीत हॉकी अकादमी से ट्रेनिंग ली है और यहां से ही अपने प्रोफेशनल हॉकी करियर की शुरू की। सिमरनजीत पंजाब के बटाला के गांव चाहलकलां के रहने वालेे हैं लेकिन बाद में सिमरनजीत का परिवार उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के मझोला कस्बे के रहने लगा। सिमरतजीत ने शुरुआती पढ़ाई भी पीलीभीत से की और बाद में आगे की पढ़ाई के लिए पंजाब आ गए। सिमरनजीत के चचेरे भाई गुरजंत सिंह भी हॉकी खिलाड़ी हैं। हाॅकी की ट्रेनिंग के दौरान सिमरनजीत सिंह का चयन जूनियर वर्ल्ड कप के लिए हो गया।

सिमरनजीत की टीम ने लखनऊ में साल 2016 में आयोजित पुरुष हॉकी जूनियर वर्ल्ड कप में गोल्ड मेडल जीता था। सिमरनजीत ने सितंबर 2018 में ऑस्ट्रेलियाई हॉकी लीग में भारत की ए टीम की तरफ से भी हिस्सा लिया था। युवा मिड फील्डर के तौर पर भारतीय टीम में शामिल होने के बाद सिमरनजीत ने साल 2018 में नीदरलैंड के ब्रेडा में आयोजित हॉकी चैंपियंस ट्राफी में भाग लिया।

हरमनप्रीत सिंह (Harmanpreet Singh Profile) - हरमनप्रीत का जन्म 6 जनवरी 1996 में अमृतसर, पंजाब में हुआ था। भारतीय पुरुष फील्ड हॉकी टीम के खिलाड़ी हरमनप्रीत अब तक देश के लिए 117 मैच खेल चुके हैं। हरमनप्रीत जब 10 साल के थे तभी से पिता के साथ खेतों पर जाना शुरू कर दिया था। किसान परिवार के हरमनप्रीत ने उसी उम्र में शारीरिक तौर पर मजबूत होने की शुरुआत की और आगे चलकर भारतीय टीम के शानदार ड्रैगफ्लिकर बने। हरमनप्रीत ने हाॅकी में अपने करियर की शुरुआत साल 2014 में अंडर-21 टीम के साथ की। साल 2016 में जूनियर वर्ल्ड कप में खेला था। जिसमें भारत ने जीत दर्ज कराई थी। हरमनप्रीत साल 2018 में हुए एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज मेडलिस्ट टीम का भी हिस्सा थे। उनका चयन ब्राजील में आयोजित साल 2016 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक में हुआ था।

रुपिंदर पाल सिंह (Rupinder Pal Singh) - रूपिंदर पाल सिंह का जन्म 11 नवम्बर 1990 को पंजाब में हुआ था। रुपिंदर के पिता हरिंदर सिंह की सरकारी बृजेंद्रा कॉलेज के पास स्पोर्ट्स गुड्स की दुकान थी। रूपिंदर के पिता भी भी स्कूल व कालेज के दौरान हॉकी खेलते थे। फिरोजपुर के प्रसिद्ध हॉकी ओलंपियन परिवार के सदस्य हरमीत सिंह, अजीत सिंह और गगन अजीत सिंह रुपिंदर के रिश्तेदार हैं। रूपिंदर ने ग्लासगो के 2014 कॉमनवैल्थ खेलों में हिस्सा लिया था।

हार्दिक सिंह (Hardik Singh Jeevan Parichay)- जालंधर के खुसरोपुर गांव के रहने वाले हार्दिक सिंह ने टोक्यो ओलंपिक में कमाल का प्रदर्शन किया। हार्दिक सिंह भारतीय जूनियर हॉकी टीम के उप कप्तान रह चुके हैं। साल 2018 में एशियाई पुरुष हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी मैच के लिए भारतीय टीम का हिस्सा रहे और उसी साल हुए पुरुष हॉकी विश्वकप में भी भारतीय टीम में शामिल थे। हार्दिक के पिता वरिंदरप्रीत सिंह पंजाब पुलिस में एसपी ऑपरेशन जिला बटाला में कार्यरत हैं। वरिंदरप्रीत सिंह भी भारतीय टीम के लिए खेल चुके हैं।

हार्दिक के दादा प्रीतम सिंह भी भारतीय नौसेना में हॉकी कोच थे। हार्दिक के चाचा पूर्व भारतीय ड्रेग-फ्लिकर जुगराज सिंह हैं। उनकी चाची राजबीर कौर अंतरराष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी रह चुकी हैं। हार्दिक के चाचा गुरमेल सिंह साल 1980 के ओलंपिक में भारत को स्वर्ण पदक जिताने वाली टीम में शामिल थे।

मनदीप सिंह (Mandeep Singh Profile)- मनदीप सिंह का जन्म भी जालंधर में साल 1995 25 जनवरी को हुआ था। मनदीप हॉकी इंडिया लीग में रांची राइनो के लिए खेलते हैंं। मनदीप सिंह ने सुरजी हॉकी अकादमी से ट्रेनिंग ली। 16 दिसंबर 2012 को मनदीप को रांची राइनोज हॉकी लीग की नीलामी में 13000 डॉलर की राशि में खरीदा गया था। उसके बाद से अब तक मनदीप रांची राइनोज के लिए खेल रहे है। साल 2013 से मनदीप ने भारत की राष्ट्रीय फील्ड हॉकी टीम के लिए खेलना शुरू किया। 20 फरवरी 2013 को मनदीप ने अपना पहला अंतराष्ट्रीय गोल किया था।


Shivani

Shivani

Next Story