×

IPL 2023 Arshdeep Singh: अर्शदीप सिंह ने की स्टंप तोड़ गेंदबाजी, बीसीसीआई को हुआ इतने लाख का नुकसान!

IPL 2023 Arshdeep Singh: आईपीएल में इस समय बल्लेबाज़ों और गेंदबाज़ों के बीच जबरदस्त जंग देखने को मिल रही है। शनिवार को भी एक बार फिर कुछ ऐसा नज़ारा देखने को मिला। पहले पंजाब के बल्लेबाज़ों ने मुंबई के गेंदबाज़ों की जमकर धुनाई की तो उसके बाद मुंबई के बल्लेबाज़ों ने भी पंजाब के गेंदबाज़ों का हाल बेहाल कर दिया।

Suryakant Soni
Published on: 23 April 2023 11:04 AM GMT
IPL 2023 Arshdeep Singh: अर्शदीप सिंह ने की स्टंप तोड़ गेंदबाजी, बीसीसीआई को हुआ इतने लाख का नुकसान!
X
IPL 2023 Arshdeep Singh

IPL 2023 Arshdeep Singh: आईपीएल में इस समय बल्लेबाज़ों और गेंदबाज़ों के बीच जबरदस्त जंग देखने को मिल रही है। शनिवार को भी एक बार फिर कुछ ऐसा नज़ारा देखने को मिला। पहले पंजाब के बल्लेबाज़ों ने मुंबई के गेंदबाज़ों की जमकर धुनाई की तो उसके बाद मुंबई के बल्लेबाज़ों ने भी पंजाब के गेंदबाज़ों का हाल बेहाल कर दिया। लेकिन पंजाब के लिए अंतिम ओवर्स में अर्शदीप सिंह ने अपना खूब जलवा बिखेरा। इस मैच में अर्शदीप सिंह ने कमाल की गेंदबाजी की। उन्होंने अपनी टीम को जीत दिलाने के साथ बीसीसीआई को लाखों रूपये का नुकसान पहुंचा दिया।

लगातार दो गेंदों पर तोड़े दो स्टंप:

बता दें मुंबई के खिलाफ अर्शदीप सिंह अंतिम ओवर में कुछ अलग ही लय में नज़र आ रहे थे। अर्शदीप सिंह ने बेखौफ अंदाज़ में गेंदबाज़ी करते हुए आखिरी ओवर में दो विकेट हासिल किए। अर्शदीप ने पहले तीसरी गेंद पर तिलक वर्मा को क्लीन बोल्ड किया। उनकी इस गेंद पर स्टंप का काम तमाम हो गया। इसके बाद एक बार फिर अंपायर्स को नया स्टंप मंगवाना पड़ा। लेकिन अर्शदीप सिंह यहीं नहीं रुकने वाले थे, उन्होंने अगली गेंद पर एक बार फिर नेहल वाधेरा को भी उसी अंदाज में आउट किया। एक बार फिर मिडिल स्टंप के दो टुकड़े हो गए। इसे देख बल्लेबाज़ के साथ अंपायर्स भी हैरान रह गए।

BCCI को हुआ 30 लाख का घाटा!

भले ही अर्शदीप सिंह ने लगातार दो गेंदों पर दो विकेट लेकर अपनी टीम को जीत दिलाई। लेकिन उनकी इस स्टंप तोड़ गेंदबाज़ी से बीसीसीआई को बड़ा नुकसान हो गया। बता दें एलईडी स्टंप्स और जिंग बेल्स के एक सेट की कीमत करीब 40,000 डॉलर, यानी 30 लाख रुपये है। ऐसे में अर्शदीप सिंह की इस गेंदबाज़ी से बीसीसीआई को तीन लाख का नुकसान हो गया। बता दें मुंबई इंडियंस को आखिरी ओवर में 15 रन बनाने थे, लेकिन अर्शदीप सिंह ने इस ओवर में सिर्फ दो रन देकर अपनी टीम को जीत दिलाई।

कुछ ऐसा रहा मैच का हाल:

आईपीएल में शनिवार को दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच तगड़ा मुकाबला देखने को मिला। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को पंजाब के खिलाफ 13 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए मुंबई के खिलाफ 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 214 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में छह विकेट खोकर 201 रन बना पाई।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story