×

IPL 2024 DC vs RR Match: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, वर्तमान टीम सक्वाड, कौन सी टीम जीतेगी यह मुकाबला?

IPL 2024 DC vs RR Match Head-To-Head Record: इस आर्टिकल में हम आपको दोनों ही टीमों के बीच के हेड टू हेड रिकॉर्ड और प्रदर्शन के बारे में बताएंगे

Sachin Hari Legha
Published on: 7 May 2024 3:15 AM GMT (Updated on: 7 May 2024 3:15 AM GMT)
IPL 2024 DC vs RR Match Head-To-Head Record
X

IPL 2024 DC vs RR Match Head-To-Head Record  (Photo. DC/RR)

IPL 2024 DC vs RR Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) का मैच नंबर 56 दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच दिल्ली में स्थित प्रसिद्ध अरुण जेटली इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा। यह मैच कल (गुरुवार, 07 मई 2024) भारतीय मानक समय अनुसार शाम 07:30 बजे शुरू होगा। मैच में दिल्ली कैपिटल्स छठी और राजस्थान रॉयल्स इस सीजन की 9वीं जीत के लिए मैदान में उतरेगी। इस आर्टिकल में हम आपको दोनों ही टीमों के बीच के हेड टू हेड रिकॉर्ड और प्रदर्शन के बारे में बताएंगे।

IPL 2024 DC vs RR हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की पूरी जानकारी

आपको बताते चलें कि इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में अब तक दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स की टीमें कुल 28 बार एक दूसरे के आमने-सामने हुई हैं। इन 28 मुकाबलों में से राजस्थान रॉयल्स को 15 मैचों में जीत मिली, जबकि दिल्ली कैपिटल्स केवल 13 बार ही राजस्थान रॉयल्स की टीम को हरा पाई है। यह आंकड़े दर्शाते हैं कि राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली को किस तरह से क्रिकेट के मैदान पर पराजित किया है।

इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, कुल मैच 28
राजस्थान रॉयल्स - 15 मैच जीते
दिल्ली कैपिटल्स - 13 मैच जीता
कोई परिणाम नहीं – 0 मैच

IPL 2024 DC vs RR कौनसी टीम जीतेगी यह मुकाबला

गौरतलब है कि आईपीएल 2024 में राजस्थान रॉयल्स की टीम 10 मैचों में से 8 मैच जीतकर 16 अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर मौजूद है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स 11 मैचों में केवल 5 मुकाबले ही जीत कर 10 अंकों के साथ अंक तालिका में छठे पायदान पर खड़ी है। राजस्थान की टीम कल के मैच में दिल्ली को हराकर प्लेऑफ में क्वालीफाई करना चाहेगी। हालांकि, दिल्ली भी कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार है। क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि कल का यह मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के पक्ष में रहेगा।

DC vs RR राजस्थान और दिल्ली की टीमों के खिलाड़ियों की सूची

दिल्ली कैपिटल्स टीम स्क्वाड:- डेविड वार्नर, अभिषेक पोरेल, रिकी भुई, यश ढुल, शाई होप, पृथ्वी शॉ, ट्रिस्टन स्टब्स, कुमार कुशाग्र, स्वास्तिक चिकारा, इशांत शर्मा, झाय रिचर्डसन, रसिख दार सलाम, विक्की ओस्टवाल, एनरिक नॉर्टजे, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव, प्रवीण दुबे, खलील अहमद, सुमित कुमार, अक्षर पटेल, मिशेल मार्श, ललित यादव, ऋषभ पंत (कप्तान) और जेक फ्रेजर-मैकगर्क।
राजस्थान रॉयल्स टीम स्क्वाड:- संजू सैमसन (कप्तान), जोस बटलर, शुभम दुबे, शिम्रोन हेटमायर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, टॉम कोहलर-कैडमोर, रियान पराग, रोवमैन पॉवेल, कुणाल सिंह राठौड़, रविचंद्रन अश्विन, डोनोवन फरेरा, अवेश खान, ट्रेंट बोल्ट, नंद्रे बर्गर, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा, नवदीप सैनी, संदीप शर्मा, कुलदीप सेन, आबिद मुश्ताक और तनुश कोटियन।
Sachin Hari Legha

Sachin Hari Legha

Sports Editor

सचिन हरि लेघा। न्यूज़ ट्रैक में स्पोर्ट्स एडिटर पद की ज़िम्मेदारी। स्पोर्ट्स में क्रिकेट पर दक्षता। राजनीति व मनोरंजन से जुड़ी खबरों पर भी सम्पूर्ण दृष्टि।

Next Story