×

IPL 2024: रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने पर पूर्व दिग्गज खिलाड़ी का मुंबई इंडियंस पर तंज, कहा- रोहित को देना था एक और मौका

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन के लिए मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पंड्या को कप्तानी सौंपी, जिसके बाद इसे लेकर विरोध के स्वर लगातार मुखर हैं।

Kalpesh Kalal
Published on: 14 March 2024 4:46 AM GMT
Rohit Sharma-Hardik Pandya
X

IPL 2024 (Source_Social Media)

IPL 2024: वर्ल्ड क्रिकेट की सबसे फेवरेट टी20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें एडिशन का आगाज होने वाला है। 22 मार्च से इस टी20 लीग का बिगुल बज जाएगा। जिसके बाद से अगले 2 महीनों तक फैंस के बीच छाया रहेगा। आईपीएल के इस सीजन में कईं बड़े बदलाव हुए हैं। जिसमें कईं टीमों के कप्तानों को बदला गया है। आईपीएल के इस सीजन में जो कप्तान बदले गए हैं, उनमें से सबसे ज्यादा चर्चा का विषय मुंबई इंडियंस की कप्तानी का बदलाव रहा है। मुंबई इंडियंस ने इस सीजन के लिए रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पंड्या को कप्तानी दी है।

रोहित को कप्तानी से हटाने के फैसले पर अभी भी नहीं थमी चर्चा

मुंबई इंडियंस ने इस बार के सीजन के लिए मिनी ऑक्शन से पहले अचानक ही गुजरात टाइटंस से हार्दिक पंड्या को ट्रेड कर लिया। ट्रेड करने तक तो ठीक था, लेकिन इस टीम के केबिनेट में 5 खिताब सजाने वाले कप्तान रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पंड्या को कप्तान बना दिया। हार्दिक को कप्तानी देना फैंस को काफी अखरा है, और सोशल मीडिया के जरिए मुंबई इंडियंस के फैंस रोहित को कप्तानी से हटाने के फैसले से खासे नाराज हुए थे। इतना ही नहीं पूर्व क्रिकेटर्स तक इस फैसले से खुश नहीं दिखायी दिए।

युवराज सिंह का बड़ा बयान, रोहित को बनाए रखना था कप्तान

रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पंड्या को कप्तानी देने के फैसले पर रिएक्शन अभी तक थमा नहीं आए। आए दिन कईं दिग्गज खिलाड़ी इसे लेकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं, जिसमें इस बार टीम इंडिया के पूर्व महान खिलाड़ी रहे युवराज सिंह ने बड़ी बात कही है। युवराज सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान साफ शब्दों में कहा कि रोहित को एक और मौका देना चाहिए था, और वहीं हार्दिक को आप अभी के लिए उपकप्तान बना सकते थे।

युवी ने कहा, हार्दिक को आप बना सकते थे उपकप्तान

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो एक इंटरव्यू के दौरान युवराज सिंह ने कहा कि, "रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस को 5 बार आईपीएल का चैंपियन बनाया है। ऐसे में उनको एक सीजन के लिए और मौका देना चाहिए था। अगर हार्दिक को वापस ला रहे थे तो आप हार्दिक को उपकप्तान बना सकते थे।"

हार्दिक के लिए आसान नहीं होगा मुंबई जैसी बड़ी फ्रेंचाइजी की कप्तानी

युवराज सिंह ने इस इंटरव्यू में आगे कहा कि, "हार्दिक पंड्या काफी प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और उन्होंने आईपीएल में दो सीजन गुजरात टाइटंस की कप्तानी की है। लेकिन अब आईपीएल की सबसे बड़ी टीम की कप्तानी करते समय उनको थोड़ी परेशानियों का जरुर सामना करना पड़ सकता है। लेकिन हर किसी की अपनी-अपनी राय है लेकिन एक फ्रेंचाइजी को अपने भविष्य के बारे में सोचना होगा। शायद जिस तरह से हार्दिक पांड्या गुजरात टाइटंस के लिए सफल कप्तान साबित हुए उसको देखते हुए मुंबई इंडियंस ने पांड्या को ये बड़ी जिम्मेदारी दी हो।"

Kalpesh Kalal

Kalpesh Kalal

क्रिकेट कंटेंट क्रिएटर

जुनून की हद तक क्रिकेट से लगाव।वीरेंद्र सहवाग प्रिय क्रिकेटर।बारह साल की उम्र से क्रिकेट पर लिखना पढ़ना शुरू। 2011 में खेल पत्रकारिता की पारी शुरू।बीते करीब 5 साल से क्रिकेट कंटेंट राइटर ।

Next Story