×

IPL 2024: इन 5 खिलाड़ियों के साथ खड़ी हैं उनकी गर्लफ्रैंड, आईपीएल में मचाएंगे धमाल

IPL 2024: इस बीच कई क्रिकेटरों को उनके जीवनसाथी का भी पूरा समर्थन रहेगा जिससे खिलाड़ियों में भी कई बार आत्मविश्वास देखा गया है

Sachin Hari Legha
Published on: 3 March 2024 11:20 AM GMT
Shubman Gill and Sara Tendulkar
X

Shubman Gill and Sara Tendulkar (photo. Social Media)

IPL 2024: आईपीएल 2024 की शुरुआत 22 मार्च से चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मैच के साथ हो जाएगी। उस मुकाबले के बाद अगले दो महीने तक इस क्रिकेट लीग का ही पूरी दुनिया में बोलबाला रहेगा। तमाम दिग्गज अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर भी इसमें शामिल होंगे और अपने क्रिकेट कौशल को और भी अधिक निखरेंगे। हालांकि इस बीच कई क्रिकेटरों को उनके जीवनसाथी का भी पूरा समर्थन रहेगा। जिससे खिलाड़ियों में भी कई बार आत्मविश्वास देखा गया है।

इस आर्टिकल में हम ऐसे टॉप 5 खिलाड़ियों के बारे में बात करेंगे, जिनकी गर्लफ्रेंड अथवा जीवनसाथी उनका हर मैच में अपना समर्थन देने आती है। वहीं आईपीएल 2024 में भी ऐसा ही मंजर एक बार फिर से देखने को मिल सकता है। इस लिस्ट में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का नाम भी हो सकता था। लेकिन, सूची में कई युवा खिलाड़ियों के नाम भी शामिल किए गए हैं। जिन्हें उनकी गर्लफ्रेंड से प्यार और साथ बखूबी मिलता है।

01.) केएल राहुल और अथिया शेट्टी

आपको बताते चलें कि लखनऊ सुपरजाइंट्स के कप्तान केएल राहुल मैदान में काफी कूल और शांत दिखाई देते हैं। वह कभी भी गुस्सा करते नहीं देखे गए। उनका ध्यान खेल पर सर्वाधिक रहता है। ठीक उसी तरह उनकी गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी का ध्यान भी मैच के दौरान इस क्रिकेटर पर रहता है। हालांकि 2023 के शुरुआती महीने में दोनों लवर ने एक दूसरे से शादी रचा ली थी। उस दौरान दोनों ने मीडिया की पूरी अटेन्शन भी पा ली थी।

इस शादी के बाद केएल राहुल के तमाम मैचों को स्टेडियम में देखने के लिए अथिया शेट्टी मौजूद रहती थी। वर्ल्ड कप 2023 के दौरान भी अथिया शेट्टी ने भारतीय टीम और केएल राहुल की सपोर्ट करने के लिए मैदान पर अपना टाइम दिया था। केएल राहुल खुद अथिया को अपना मोटिवेशनल गुरु मानते हैं। आईपीएल 2024 में भी उम्मीद जताई जा रही है कि अथिया शेट्टी केएल राहुल के सभी मैच देखने के लिए स्टेडियम में पहुंचेंगी।

02.) विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

सेलिब्रिटी स्टार्स की बात करें तो उसमें सबसे ज्यादा चर्चित और लोकप्रिय कपल विराट कोहली व अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का है। दोनों के प्यार की कहानी से पूरी दुनिया परिचित है। हालांकि लंबे समय तक रिलेशन में रहने के बाद इस जोड़े ने 2017 में शादी रचा ली थी। लेकिन शादी के बाद भी अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के बीच प्यार की कोई कमी नहीं हुई, अभी तो दोनों में आपसी तालमेल और ज्यादा बढ़ रहा है।

हाल फिलहाल में इसका एक उदाहरण भी विराट कोहली ने पेश किया। उन्होंने अपनी पत्नी के दूसरे बच्चे की डिलीवरी के लिए क्रिकेट को ही विराम दे दिया। ठीक इसी तरह अनुष्का शर्मा भी विराट कोहली को सपोर्ट करने के लिए अक्सर मैदान पर दिखाई देती है। आईपीएल में भी अनुष्का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को सपोर्ट करने के लिए अक्सर मैदान पर आती है। हालांकि इस बार फिर से यह दृश्य देखने को मिलेगा अथवा नहीं यह कोई नहीं बता सकता, क्योंकि इस कपल ने हाल ही में अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया है।

03.) पृथ्वी शॉ और निधि तापड़िया

दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ पिछले लंबे समय से निधि तापड़िया नामक मॉडल के साथ रिलेशनशिप में है। दोनों को अक्सर एक साथ देखा गया और दोनों स्टार्स ने खुद ही इस बात की पुष्टि भी की है। खबरें यह भी आ रही है कि जल्दी दोनों एक दूसरे से शादी भी रचा लेंगे। अभी तक पृथ्वी शॉ की सपोर्ट में निधि तापड़िया को एक बार भी क्रिकेट के मैदान पर नहीं देखा गया है। लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि आईपीएल 2024 में निधि अपने प्यार का साथ देने के लिए मैदान पर जरूर आएंगी। वैसे शॉ का पिछले समय से क्रिकेट करियर बेहद सुस्त सा रहा है। उन्होंने पिछले आईपीएल में सबसे शर्मनाक प्रदर्शन किया था। लेकिन इस आईपीएल से पहले तक वह अपनी फार्म में आ चुके हैं और फिर से कमाल कर दिखा सकते हैं।

04.) ईशान किशन और अदिति हुंडिया

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज और विकेटकीपर ईशान किशन भी आशिकी के जाल में फंसे हुए हैं। उनकी गर्लफ्रेंड भी एक मॉडल है। जिसका नाम अदिति हुंडिया बताया जा रहा है। दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करके अपने प्यार को फैंस के साथ भी सार्वजनिक किया था। हालांकि यह कपल आपस में उतना ज्यादा सोशली कनेक्ट नहीं रहता है। लेकिन दोनों के प्यार के चर्चे हर क्रिकेट फैंस तक पहुंचे हुए हैं।

आईपीएल 2024 में भी ईशान किशन को एक खास सपोर्ट की आवश्यकता रहेगी। क्योंकि खराब व्यवहार के चलते बीसीसीआई ने उन्हें वार्षिक कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया है। आईपीएल उनके लिए सबसे अच्छा मौका होगा। जब वह शानदार प्रदर्शन करके T20 वर्ल्ड कप 2024 में जगह बना सकें। ऐसे में उनको मानसिक रूप से तैयार रहना होगा और अपने आप को फिर से मजबूत करना पड़ेगा। किशन में आईपीएल के दौरान ऑरेंज कैप जीतने की भी क्षमता है।

05.) शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर

क्रिकेट के भगवान के जाने वाले सचिन तेंदुलकर की इकलौती बेटी सारा तेंदुलकर का नाम टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल के साथ अक्सर जोड़ा जाता है। हालांकि, अभी तक दोनों स्टार्स की तरफ से इस रिश्ते को हरी झंडी नहीं दी गई है, यानी कि सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल ने अब तक सार्वजनिक रूप से एक दूसरे के प्यार की कहानी को सच नहीं माना है। लेकिन, पिछले लंबे समय से सोशल मीडिया के जरिए अक्सर इन बातों में सच्चाई के सबूत मिलते आए हैं।

आईपीएल के दौरान मुंबई इंडियंस के कई मुकाबलों को देखने के लिए सारा तेंदुलकर खुद मैदान में दिखाई देती है। वर्ल्ड कप 2023 में भी जब मुंबई में मैच हुआ था, तो भारत की जर्सी पहनकर सारा तेंदुलकर भी मैच देखने आई थी। उस दौरान शुभमन गिल ने शानदार पारी खेली। हालांकि वह 91वें रनों पर आउट हो गए। उनके आउट होने के बाद सारा तेंदुलकर ने स्टैंड में खड़े होकर उनकी इस पारी का अभिनंदन भी किया था। ऐसे में 2024 के आईपीएल में इसी तरीके का कुछ दृश्य भी देखने को मिल सकता है।

Sachin Hari Legha

Sachin Hari Legha

Sports Editor

सचिन हरि लेघा। न्यूज़ ट्रैक में स्पोर्ट्स एडिटर पद की ज़िम्मेदारी। स्पोर्ट्स में क्रिकेट पर दक्षता। राजनीति व मनोरंजन से जुड़ी खबरों पर भी सम्पूर्ण दृष्टि।

Next Story