×

MI vs CSK: मुंबई और बैंगलुरु के मैच में ये खिलाड़ी बनाएगा सबसे ज्यादा रन!

MI vs CSK Match Highest Run Scorer Player: इस आर्टिकल में हम बताएंगे कि मुंबई और चेन्नई के बीच होने वाले मैच में कौन सा खिलाड़ी सबसे ज्यादा रन बनाएगा

Sachin Hari Legha
Published on: 14 April 2024 3:30 AM GMT (Updated on: 14 April 2024 3:30 AM GMT)
MI vs CSK Match Highest Run Scorer Player
X

MI vs CSK Match Highest Run Scorer Player (Photo. MI/CSK)

IPL 2024 MI vs CSK: आईपीएल 2024 में 13 अप्रैल को मुंबई इंडियंस का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। मुंबई की टीम इस मैच को अपने घर में खेलेगी। टीम इस मैच में जीत हासिल कर अंक तालिका में अपने स्थान को और भी ऊपर ले जाना चाहेगी। चेन्नई सुपर किंग्स के शेर भी जीत के इरादे से ही मैदान में उतरेंगे। लेकिन किसी भी आईपीएल मैच में हार या जीत खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर निर्भर करता है। इस आर्टिकल में हम बताएंगे कि मुंबई और चेन्नई के बीच होने वाले मैच में कौन सा खिलाड़ी सबसे ज्यादा रन बनाएगा।

MI vs CSK कौन सा खिलाड़ी बनाएगा सबसे ज्यादा रन?

आपको बताते चलें कि चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की टीमों के बीच जब-जब भिड़ंत हुई है। तब-तब फैंस की मानों सुनामी आ गई हो। दोनों ही टीमों ने आईपीएल में 5-5 ट्रॉफी भी अपने नाम की है। इसका पूरा श्रेय इन दोनों फ्रेंचाइजी के लिए खेलने वाले तमाम खिलाड़ियों को जाता है। जिसमें कई बड़े नाम भी शामिल है। उनमें से ही एक भारतीय टीम के कप्तान और मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा हैं। जो कल के इस मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं।

रोहित शर्मा के साथ-साथ सूर्यकुमार यादव भी वानखेड़े की पिच पर एक बार फिर से धमाल कर सकते हैं। क्योंकि उन्होंने पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इसी मैदान पर लगभग 300 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करके कोहराम मचा दिया था। सूर्यकुमार यादव से मुंबई इंडियंस के तमाम फैंस को हमेशा उम्मीदें रहती हैं। ‘360 डिग्री’ नाम से फेमस सूर्या इस समय आईसीसी T20 रैंकिंग में नंबर एक बल्लेबाज भी हैं।

गौरतलब है कि लिस्ट में पिछले मुकाबले में शानदार अर्धशतक बना चुके ईशान किशन का भी नाम शामिल है। ईशान किशन के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ भी इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं। क्योंकि महाराष्ट्र के लिए खेलने वाले गायकवाड़ को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम के पिच की जानकारी काफी ज्यादा होगी। वैसे देखा जाए तो कल का यह मुकाबला बेहद ही जबरदस्त होगा।

Sachin Hari Legha

Sachin Hari Legha

Sports Editor

सचिन हरि लेघा। न्यूज़ ट्रैक में स्पोर्ट्स एडिटर पद की ज़िम्मेदारी। स्पोर्ट्स में क्रिकेट पर दक्षता। राजनीति व मनोरंजन से जुड़ी खबरों पर भी सम्पूर्ण दृष्टि।

Next Story