×

IPL 2024 MI vs LSG Match: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, वर्तमान टीम सक्वाड, कौन सी टीम जीतेगी यह मुकाबला?

IPL 2024 MI vs LSG Match Head-To-Head Record: इस आर्टिकल में हम आपको दोनों ही टीमों के बीच के हेड टू हेड रिकॉर्ड और प्रदर्शन के बारे में बताएंगे

Sachin Hari Legha
Published on: 17 May 2024 7:40 AM GMT
MI vs LSG Match Head-To-Head Record
X

MI vs LSG Match Head-To-Head Record (Photo. LSG/MI)

IPL 2024 MI vs LSG Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) का मैच नंबर 67 मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाइंट्स के बीच मुंबई में स्थित वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में होगा। यह मैच कल (शुक्रवार, 17 मई 2024) भारतीय मानक समय अनुसार शाम 07:30 बजे शुरू होगा। मैच में मुंबई इंडियंस 5वीं और लखनऊ सुपर जाइंट्स इस सीजन की 7वीं जीत के लिए मैदान में उतरेगी। इस आर्टिकल में हम आपको दोनों ही टीमों के बीच के हेड टू हेड रिकॉर्ड और प्रदर्शन के बारे में बताएंगे।

IPL 2024 MI vs LSG हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की पूरी जानकारी

आपको बताते चलें कि इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में अब तक मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीमों के बीच केवल 5 ही मैच खेले गए हैं। इन 5 मैचों में लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम ने मुंबई इंडियंस को कुल 4 बार पराजित किया है। जबकि मुंबई की टीम एलएसजी को केवल एक बार हरा सकी है, पिछले साल एलिमिनेटर मैच में मुंबई ने एलएसजी को हराया था। कल भी दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मैच देखने को मिलेगा।

इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जाइंट्स, कुल मैच 5
मुंबई इंडियंस - 1 मैच जीते
लखनऊ सुपर जाइंट्स - 4 मैच जीता
कोई परिणाम नहीं – 0 मैच

IPL 2024 MI vs LSG कौनसी टीम जीतेगी यह मुकाबला

गौरतलब है कि कल मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच होने वाला यह मुकाबला आईपीएल 2024 के दृष्टिकोण से केवल औपचारिक मैच है। क्योंकि मुंबई इंडियंस सीजन में बाहर होने वाली सबसे पहली टीम बनी, तो वहीं लखनऊ सुपरजाइंट्स भी टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो चुकी है। क्योंकि कल के मुकाबले में लखनऊ को प्लेऑफ तक जाने के लिए बेहद बड़े अंतराल से जीत दर्ज करनी होगी। क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि वानखेड़े के स्टेडियम में कल के मुकाबले में जीत लखनऊ के ही खेमे में जाएगी। टीम आखिरी दम तक लड़ना नहीं छोड़ेगी। वहीं अपने घरेलू मैदान पर सीजन का आखिरी मुकाबला जीतने के लिए मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी थी पूरा दम भरेंगे।

MI vs LSG मुंबई और लखनऊ की टीमों के खिलाड़ियों की सूची

लखनऊ सुपरजाइंट्स स्क्वाड:- क्विंटन डी कॉक, आयुष बदोनी, केएल राहुल (कप्तान), युद्धवीर सिंह चरक, यश ठाकुर, मयंक यादव, मणिमारन सिद्धार्थ, शिवम मावी, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, शमर जोसेफ, डेविड विली, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पंड्या, काइल मेयर्स, प्रेरक मांकड़, अर्शिन कुलकर्णी, दीपक हुडा, कृष्णप्पा गौतम, एश्टन टर्नर, निकोलस पूरन, देवदत्त पडिक्कल, मोहसिन खान, मोहसिन खान, अमित मिश्रा और अरशद खान।
मुंबई इंडियंस टीम स्क्वाड:- रोहित शर्मा, टिम डेविड, इशान किशन, विष्णु विनोद, नेहल वढेरा, सूर्यकुमार यादव, डेवाल्ड ब्रेविस, पीयूष चावला, श्रेयस गोपाल, अंशुल कंबोज, मोहम्मद नबी, शम्स मुलानी, हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोमारियो शेफर्ड, तिलक वर्मा, जसप्रित बुमरा , गेराल्ड कोएत्ज़ी, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, अर्जुन तेंदुलकर, नुवान तुषारा, नमन धीर, शिवालिक शर्मा, ल्यूक वुड और क्वेना मफाका।
Sachin Hari Legha

Sachin Hari Legha

Sports Editor

सचिन हरि लेघा। न्यूज़ ट्रैक में स्पोर्ट्स एडिटर पद की ज़िम्मेदारी। स्पोर्ट्स में क्रिकेट पर दक्षता। राजनीति व मनोरंजन से जुड़ी खबरों पर भी सम्पूर्ण दृष्टि।

Next Story