×

MI vs LSG: मुंबई और लखनऊ के मैच में ये खिलाड़ी बनाएगा सबसे ज्यादा रन!

IPL 2024 MI vs LSG Match Highest Run Scorer Player: इस आर्टिकल में हम बताएंगे कि मुंबई और लखनऊ के बीच होने वाले मैच में कौन सा खिलाड़ी सबसे ज्यादा रन बनाएगा

Sachin Hari Legha
Published on: 17 May 2024 7:39 AM GMT
MI vs LSG Match Highest Run Scorer Player
X

MI vs LSG Match Highest Run Scorer Player (Photo. LSG/MI)

IPL 2024 MI vs LSG: आईपीएल 2024 में 17 मई को मुंबई इंडियंस का सामना लखनऊ सुपर जाइंट्स से होगा। मुंबई की टीम इस मैच को अपने घर में खेलेगी। टीम इस मैच में जीत हासिल कर अंक तालिका में आईपीएल की समाप्ति के समय अपने कुछ हालात सुधारना चाहेगी। लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाड़ी भी जीत के इरादे से ही मैदान में उतरेंगे। लेकिन, किसी भी आईपीएल मैच में हार या जीत खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर निर्भर करता है। इस आर्टिकल में हम बताएंगे कि मुंबई और लखनऊ के बीच होने वाले मैच में कौन सा खिलाड़ी सबसे ज्यादा रन बनाएगा।

MI vs LSG कौन सा खिलाड़ी बनाएगा सबसे ज्यादा रन?

आपको बताते चलें कि मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच कल होने वाला मुकाबला आईपीएल 2024 के दृष्टिकोण से बिल्कुल भी आवश्यक मैच नहीं है। लेकिन फिर भी दोनों टीमें सीजन की समाप्ति के दौरान जीत के साथ अंत करना चाहेगी। मुंबई इंडियन यह मुकाबला अपने घर में खेल रही है और क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि वानखेड़े की पिच पर रोहित शर्मा कल एक बार फिर से अपने बल्ले से रंग जमा सकते हैं।

यह वह खिलाड़ी हो सकता है, जो मैच सबसे ज्यादा रन बनाएगा। हालांकि टूर्नामेंट में रोहित शर्मा का बल्ला खामोश रहा है। शुरुआती कुछ मैचों को छोड़ दें तो रोहित शर्मा ने पूरे सीजन में बेहद ही खराब प्रदर्शन किया है। हालांकि इस दौरान उनके बल्ले से एक शानदार शतक जरूर आया है। लेकिन उस समय भी मुंबई को चेन्नई से हार ही मिली थी। रोहित के अलावा सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन भी मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी साबित हो सकते हैं।

गौरतलब है कि लखनऊ सुपरजाइंट्स के लिए टीम के कप्तान केएल राहुल सर्वाधिक रन स्कोर करने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं। क्योंकि आईपीएल 2024 के 13 मैचों में उन्होंने 136.36 के स्ट्राइक रेट के साथ 465 रन बनाए हैं। केएल राहुल के अलावा टीम के लिए निकोलस पूर्ण भी एक योद्धा के रूप में उभर सकते हैं, क्योंकि उन्होंने भी इस आईपीएल के 13 मैचों में 168.52 के स्ट्राइक रेट के साथ 424 रन बनाए हैं। वह भी कल के मुकाबले में सबसे ज्यादा रन बना सकते हैं।

Sachin Hari Legha

Sachin Hari Legha

Sports Editor

सचिन हरि लेघा। न्यूज़ ट्रैक में स्पोर्ट्स एडिटर पद की ज़िम्मेदारी। स्पोर्ट्स में क्रिकेट पर दक्षता। राजनीति व मनोरंजन से जुड़ी खबरों पर भी सम्पूर्ण दृष्टि।

Next Story