×

MS Dhoni LSG vs CSK: इकना स्टेडियम पहुंचे फैंस को एमएस धोनी ने दिया ये खास तोहफ़ा!

IPL 2024 MS Dhoni LSG vs CSK: फैंस लखनऊ के बजाय अपने हीरो एमएसडी की चेन्नई सुपर किंग्स को सपोर्ट करने के लिए पहुंचे, एमएस धोनी ने भी फैंस को निराश नहीं किया और एक खास तोहफा दिया

Sachin Hari Legha
Published on: 19 April 2024 4:53 PM GMT
MS Dhoni LSG vs CSK
X

MS Dhoni LSG vs CSK (Photo. CSK/LSG)

MS Dhoni LSG vs CSK: लखनऊ सुपरजाइंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले जा रहे आईपीएल 2024 के 34वें मुकाबले में लखनऊ के इकाना स्टेडियम में तमाम फैंस पीली जर्सी में दिखाई दिए। क्योंकि यह सभी लोग अपनी घरेलू टीम लखनऊ के बजाय अपने हीरो महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स को सपोर्ट करने के लिए पहुंचे थे। हालांकि एमएस धोनी ने भी फैंस को निराश नहीं किया और एक खास तोहफा दिया।

एमएस धोनी ने फैंस को दिया खास तोहफा!

आपको बताते चलें कि एमएस धोनी अपने क्रिकेट करियर के आखिरी पड़ाव तक पहुंच चुके हैं। इस दौरान वह जिस भी स्टेडियम में जाते हैं, तो वहां फैंस उन्हें खूब प्यार देते हैं। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भी ऐसा ही दृश्य देखने को मिला। यहां पर महेंद्र सिंह धोनी भी फैंस को तोहफा देने से नहीं चुके। उन्होंने तमाम फैंस की इच्छा और ख्वाहिश को पूरा कर दिया। जिसके बाद स्टेडियम का सारा माहौल ही बदल गया।

जी हां, फैंस स्टेडियम में महेंद्र सिंह धोनी के बल्ले से चौके तथा छक्के देखने की इच्छा रखते हैं। मैच से पहले भी माही के फैंस यही कहते हुए दिखाई दिए कि उन्हें महेंद्र सिंह धोनी को एक बार बैटिंग करते हुए देखना है। माही भी जब बल्लेबाजी करने के लिए पहुंचे तो उन्होंने दनादन लखनऊ सुपरजाइंट्स के गेंदबाजों की पिटाई शुरू कर दी। यह सब देखकर फैंस ने खूब एंजॉय किया। वहाँ धोनी-धोनी के नारे भी लगना शुरू हो गए।

एमएस धोनी की ओर से उनके फैंस के लिए यही सबसे बड़ा तोहफा था। मैच में उन्होंने 03 शानदार चौके तथा 2 आतिशी छक्के भी जड़े थे। 9 गेंद में 28 रन की पारी के दौरान महेंद्र सिंह धोनी का स्ट्राइक रेट 311.11 का रहा। एमएस धोनी की इस पारी के कारण ही चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 20 ओवर के बाद 6 विकेट के नुकसान पर 176 रनों तक जा पहुंचा, जो की पहले तकरीबन 150 रनों के ही आसपास था।

Sachin Hari Legha

Sachin Hari Legha

Sports Editor

सचिन हरि लेघा। न्यूज़ ट्रैक में स्पोर्ट्स एडिटर पद की ज़िम्मेदारी। स्पोर्ट्स में क्रिकेट पर दक्षता। राजनीति व मनोरंजन से जुड़ी खबरों पर भी सम्पूर्ण दृष्टि।

Next Story