×

IPL 2024: क्या है रोहित शर्मा की 6 आईपीएल ट्रॉफी का रहस्य? समझें पूरा मामला!

IPL 2024 Rohit Sharma: फैंस रोहित शर्मा को केवल बतौर बल्लेबाज और मुंबई इंडियंस के लीडर के तौर पर जानते हैं जबकि वह बतौर खिलाड़ी तथा बतौर गेंदबाज भी काफी उपयोगी प्लेयर साबित हुए थे

Sachin Hari Legha
Published on: 20 March 2024 6:02 AM GMT
Rohit Sharma 6 IPL Trophies
X

Rohit Sharma 6 IPL Trophies (photo. Social Media)

IPL 2024 Rohit Sharma: इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में केवल दो ही खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने अब तक 06 आईपीएल ट्रॉफी जीती हैं। जिनमें पहला नाम भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा का है और दूसरा अंबाती रायडू। रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को 05 आईपीएल खिताब जीताने के अलावा डेक्कन चार्जर्स के साथ 2009 में भी एक आईपीएल ट्रॉफी जीती थी। मौजूदा समय में फैंस रोहित शर्मा को केवल बतौर बल्लेबाज और मुंबई इंडियंस के लीडर के तौर पर जानते हैं। जबकि वह बतौर खिलाड़ी तथा बतौर गेंदबाज भी काफी उपयोगी प्लेयर साबित हुए थे।

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत 2008 में ही कर दी थी। जब डेक्कन चार्जर्स के लिए उन्होंने प्रदार्पण किया था। हालांकि पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ वह तीन गेंद में 00 रन पर आउट हो गए। उसके बाद इस खिलाड़ी ने अपने आप को और ज्यादा निखारा और मजबूत बनाया। मौजूदा समय में हालात ऐसे हैं कि रोहित शर्मा किसी ब्रांड से कम नहीं है। रोहित शर्मा ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस के अलावा केवल डेक्कन चार्जर्स के साथ ही कॉलेब किया है।

रोहित शर्मा के नाम 6 आईपीएल ट्रॉफी

01.) 2009, डेक्कन चार्जर्स

आपको बताते चलें कि टीम इंडिया के दिग्गज कप्तान ने पहली आईपीएल ट्रॉफी 2009 के आईपीएल में उठाई थी। उस दौरान वह डेक्कन चार्जर्स के लिए एक बेहतरीन ऑलराउंडर की भूमिका में थे। उस सीजन में उन्होंने 16 मुकाबलों में 11 विकेट लेकर टीम के लिए 362 रन बनाए थे। 2009 के आईपीएल सीजन में रोहित शर्मा के नाम बतौर गेंदबाज एक शानदार हैट्रिक भी है। इस हैट्रिक के बारे में बहुत से फैंस को जानकारी भी नहीं होगी।

02.) 2013, मुंबई इंडियंस

रोहित शर्मा को दूसरी आईपीएल ट्रॉफी उनके आईपीएल करियर के सबसे बेस्ट सीजन यानी 2013 के आईपीएल में मिली। उस सीजन में उनको मुंबई इंडियंस का कप्तान तब बनाया गया था, जब रिकी पोंटिंग टीम का नेतृत्व कर रहे थे। बड़े दिग्गज की कुर्सी पर बैठकर मुंबई इंडियंस को बतौर कप्तान पहले ही सीजन में विजेता बनाने के बाद रोहित शर्मा देशभर में लोकप्रिय हो गए। उस सीजन में उन्होंने 19 मैचों में 538 रन बनाए थे। यह अब तक का उनका किसी एक आईपीएल सीजन में हाईएस्ट रन रिकॉर्ड था।

03.) 2015, मुंबई इंडियंस

2015 के आईपीएल में भी मुंबई इंडियंस का नेतृत्व करते हुए रोहित शर्मा ने एक और आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की। उस दौरान उन्होंने 16 मैचों में 482 रन बनाए थे। उनकी टीम का उस सीजन में काफी शानदार प्रदर्शन रहा। हालांकि तब तक वह गेंदबाजी छोड़ चुके थे। रोहित शर्मा की कप्तानी में 2015 के आईपीएल में मुंबई इंडियंस ने दूसरी बार आईपीएल खिताब जीता और तत्काल समय में चेन्नई सुपर किंग्स की दो आईपीएल ट्रॉफी की भी बराबरी की।

04.) 2017, मुंबई इंडियंस

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी चौथी आईपीएल ट्रॉफी 2017 के आईपीएल में जीती थी। हालांकि उस दौरान उनका बल्ला काफी खामोश रहा। सीजन के 17 मुकाबलों में उनके नाम केवल 333 रन आए। लेकिन उन्होंने फाइनल मैच में शानदार कप्तानी का प्रदर्शन करते हुए, राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स को केवल 01 रन से हराकर मुंबई इंडियंस को तीसरी बार आईपीएल खिताब भी जिताया। इसी के साथ रोहित को फैंस ने भारत का भाव कप्तान भी मान लिया था। क्योंकि तब मुंबई एकमात्र ऐसी टीम थी, जिसने तीन आईपीएल खिताब जीते थे।

05.) 2019, मुंबई इंडियंस

2019 का आईपीएल सबसे रोमांचक आईपीएल में से एक माना जाता है। उस आईपीएल सीजन में रोहित शर्मा का बल्ला खूब बोला। 15 मैचों में उनके नाम 405 रन रहे। लेकिन उनकी सबसे बड़ी परीक्षा फाइनल मैच में होनी थी। जब सामने तत्कालीन उपविजेता और तीन बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स थी, जिसका नेतृत्व महेंद्र सिंह धोनी जैसे दिग्गज कप्तान के पास था। जबकि दूसरी और आईपीएल की तीन बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा के नेतृत्व में फाइनल में पहुंची थी। उस दौरान भी रोहित शर्मा ने कमाल की कप्तानी दिखाई और केवल 01 रन से माही की टीम को धूल चटा दी।

06.) 2020, मुंबई इंडियंस

रोहित शर्मा का छठा आईपीएल खिताब 2020 के आईपीएल सीजन में मुंबई इंडियंस को ट्रॉफी जिताकर मिला। उस सीजन में उन्होंने केवल 12 ही मैच खेले थे। इस दौरान उनके बल्ले से 332 रन आए। लेकिन टीम ने पूरे सीजन में काफी शानदार प्रदर्शन किया था। हालांकि यह सीजन कोरोना वायरस के ब्रेक के चलते दो बार आयोजित हुआ। लेकिन, मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन करते हुए आईपीएल में 5वीं ट्रॉफी जीती। इसी के साथ रोहित शर्मा को भी इंडियन प्रीमियर लीग का छठा खिताब मिला।

गौरतलब है कि रोहित शर्मा का आईपीएल करियर सर्वश्रेष्ट भी है। उन्होंने आईपीएल के 243 मैचों में अब तक कुल 6211 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके नाम एक शतक है, आईपीएल में उन्होंने 98 कैच भी लिए हैं। वहीं 42 अर्धशतक के साथ-साथ भारतीय कप्तान ने 554 चौक के तथा 257 छक्के भी जड़े हैं। बोलिंग करियर की बात करें तो उनके नाम 15 विकेट भी है, जबकि एक बार फॉर विकेट हॉल भी है। उन्हीं के नेतृत्व में मुंबई इंडियंस की और से हार्दिक पंड्या, सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गज खिलाड़ीयों ने खुद को विषय स्तर पर साबित भी किया।
Sachin Hari Legha

Sachin Hari Legha

Sports Editor

सचिन हरि लेघा। न्यूज़ ट्रैक में स्पोर्ट्स एडिटर पद की ज़िम्मेदारी। स्पोर्ट्स में क्रिकेट पर दक्षता। राजनीति व मनोरंजन से जुड़ी खबरों पर भी सम्पूर्ण दृष्टि।

Next Story