×

IPL 2024: आईपीएल के कारण सुनील शेट्टी अपने ही दामाद पर हुए गुस्सा, फिर राहुल ने दी ये धमकी!

IPL 2024 Suniel Shetty KL Rahul: ऐसा क्या हुआ कि एलएसजी को सपोर्ट करने वाले बॉलीवुड अभिनेता को अचानक से एमआई को सपोर्ट करना पड़ा। वहीं इस मामले में रोहित शर्मा का क्या किरदार है

Sachin Hari Legha
Published on: 20 March 2024 12:08 PM GMT (Updated on: 20 March 2024 12:09 PM GMT)
Sunil Shetty KL Rahul Rohit Sharma
X

Sunil Shetty KL Rahul Rohit Sharma (photo. Social Media)

IPL 2024 Suniel Shetty KL Rahul: आगामी आईपीएल 2024 सीज़न के शुरू होने से पहले ही केएल राहुल को रोहित शर्मा और उनके ससुर सुनील शेट्टी द्वारा ट्रोल किया गया। बता दें कि केएल राहुल ने सुनील शेट्टी के आशीर्वाद से उनकी बेटी आथिया शेट्टी संग 2023 के जनवरी महीने में शादी की थी। उनका सुनील शेट्टी के साथ काफी अच्छे संबंध भी है। लेकिन, ऐसा क्या हुआ कि लखनऊ सुपर जायंट्स को सपोर्ट करने वाले बॉलीवुड अभिनेता को अचानक से मुंबई इंडियंस को सपोर्ट करना पड़ा। वहीं इस मामले में रोहित शर्मा का क्या किरदार है? सभी सवालों के जवाब इस आर्टिकल में मिलेगा।

सुनील शेट्टी ने केएल राहुल को लगाई फटकार!

आपको बताते चलें कि हाल ही में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल को उनके ससुर अभिनेता सुनील शेट्टी और मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा द्वारा ट्रोल किया। यह ट्रोल आईपीएल के दौरान के एक विज्ञापन में किया गया। इस एड के वीडियो को रोहित शर्मा और केएल राहुल ने अपने-अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडील से भी शेयर किया गया है। दोनों खिलाड़ियों ने एक दूसरे को इन पोस्ट में टैग भी किया है।

असल में आईपीएल के आधिकारिक प्रायोजकों में से एक, ड्रीम 11 के नवीनतम विज्ञापन वीडियो में केएल राहुल को एक मेज के पास जाते देखा गया। जहां रोहित शर्मा और सुनील शेट्टी पहले से ही बैठे थे। जब लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ने उनके साथ जुड़ने का फैसला किया, तो रोहित ने उनको टोक दिया और कहा कि 'यह उनके और शेट्टी के बीच एक पारिवारिक डीननर था।' यह सुनकर जैसे ही राहुल असहाय दिखे और बॉलीवुड स्टार की ओर मुड़े, तब उन्होंने भी एक मजेदार प्रतिक्रिया दी।

सुनील शेट्टी ने यहाँ कहा कि आईपीएल खत्म होने तक 'शर्माजी का बेटा' उनका बेटा होगा। वीडियो देखने में बेहद ही मनोरंजक प्रतीत हो रहा है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने ट्विटर एक्स पर विज्ञापन को शेयर करते हुए लिखा कि परिवार का समय खत्म हो गया है और प्रतिद्वंद्विता शुरू हो गई है। उन्होंने आगे कहा कि शेट्टी अब मुंबई फ्रेंचाइजी के हैं। हालांकि, इसके बाद केएल राहुल ने भी शर्मा को चुनौती दी और ट्विटर पर लिखा, “ये शर्मा जी का बेटा यहाँ भी सब ले गया! इसका बदला तो मैं जरूर लूंगा रोहित।”


Sachin Hari Legha

Sachin Hari Legha

Sports Editor

सचिन हरि लेघा। न्यूज़ ट्रैक में स्पोर्ट्स एडिटर पद की ज़िम्मेदारी। स्पोर्ट्स में क्रिकेट पर दक्षता। राजनीति व मनोरंजन से जुड़ी खबरों पर भी सम्पूर्ण दृष्टि।

Next Story