×

IPL 2024 Top 10 Players: आईपीएल सबसे बेस्ट खिलाड़ी, पिच पर ला देंगे तूफान

IPL 2024 Top 10 Players: उनकी फ्रेंचाइजी और फैंस को अत्यधिक उम्मीदें हैं और वे पिच पर अपने प्रदर्शन से तूफान ला सकते हैं उन्हीं में से 10 खिलाड़ियों के बारे में इस आर्टिकल में हम

Sachin Hari Legha
Published on: 17 March 2024 10:33 AM GMT
IPL 2024 Top 10 Players
X

IPL 2024 Top 10 Players (photo. Social Media)

IPL 2024 Top 10 Players: इंडियन प्रीमियर लीग रोमांस और मनोरंजन का एक ‘क्रिकेट’ हब है। इसके नए सीजन का आगाज आने वाली 22 मार्च 2024 से हो जाएगा। इस सीजन में पहला मुकाबला पिछले साल की विजेता टीम चेन्नई सुपर किंग्स और विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होगा। हर आईपीएल सीजन में कोई न कोई खिलाड़ी बहुत बड़ा किरदार कारनामा करता है। इस बार भी कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनसे उनकी फ्रेंचाइजी और फैंस को अत्यधिक उम्मीदें हैं और वे पिच पर अपने प्रदर्शन से तूफान ला सकते हैं। उन्हीं में से 10 खिलाड़ियों के बारे में इस आर्टिकल में हम चर्चा करेंगे।

01.) रोहित शर्मा (Rohit Sharma IPL 2024)

टीम इंडिया के कप्तान और मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा से उनके फैंस हर मैच में बड़ी पारी की उम्मीद रखते हैं। इस आईपीएल में बेशक उनको मुंबई इंडियंस ने कप्तानी से हटा दिया, लेकिन इसके बावजूद भी यह खिलाड़ी रनों की गर्जना करने के लिए तैयार है। आईपीएल में 06 खिताब जीत चुके रोहित शर्मा का रिकॉर्ड भी काफी शानदार है। उन्होंने इस फॉर्मेट में 243 मुकाबलों में कुल 6211 रन बनाएं हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक शानदार शतक तथा 42 अर्धशतक भी आए हैं।

02.) विराट कोहली (Virat Kohli IPL 2024
)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की आन बान शान विराट कोहली हो सकता है कि 2024 के आईपीएल के शुरुआती मुकाबले में मैदान पर ना नजर आए। लेकिन, इस आईपीएल में भी पिछले सीजन की तरह ही वह खूब रन बरसाएंगे। इसका अंदाजा उनके आईपीएल रिकॉर्ड से लगाया जा सकता है, जी हां 237 आईपीएल मैचों में उन्होंने 7263 रन बनाएं हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 07 बेहतरीन शतक तथा 50 अर्धशतक भी आए हैं। आरसीबी के फैंस को कोहली से अक्सर उम्मीदें रहती है।

03.) एमएस धोनी (MS Dhoni IPL 2024)

पिछले साल की विजेता टीम चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस सीजन में भी कमाल कर सकते हैं। पिछले साल अपने नेतृत्व में टीम को पांचवा आईपीएल खिताब भी जीता चुके माही इस बार फिर इस टीम के नेतृत्व के लिए तैयार हैं। उन्होंने अब तक 250 आईपीएल मैचों में 582 रन बनाए हैं। मिडिल ऑर्डर पर बल्लेबाजी करते हुए उनके नाम 24 अर्धशतक भी हैं। विकेट के पीछे खड़े होकर अपने शातिर दिमाग से विरोधी टीम को टेंशन देना महेंद्र सिंह धोनी का व्यवहार है। वे अपनी प्लानिंग से इस आईपीएल में भी जरूर कुछ बड़ा करेंगे।

04.) शुभमन गिल (Shubman Gill IPL 2024)

गुजरात टाइटंस के नवनिर्वाचित कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) आईपीएल में अक्सर कमाल कर जाते हैं। हालांकि उन्होंने अभी तक इस फॉर्मेट में केवल 91 मैच खेले हैं, इस दौरान उनके बल्ले से 2790 रन भी आए हैं। उन्होंने आईपीएल में 03 शतक भी जड़े हैं। यह तीनों शतक 2023 के आईपीएल में आए थे। इस बार गिल गुजरात टाइटंस के लिए कप्तानी भी कर रहे हैं, लिहाजा उनसे गुजरात के फैंस को दोगुनी उम्मीद रहेगी। उन्होंने इससे पहले स्टेटमेंट दी है कि वे इस बार ओरैन्ज कैप जीतेंगे।

05.) हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya IPL 2024
)

रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने के बाद मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को अपना नया कप्तान नियुक्त किया। उन्होंने अपनी कप्तानी में गुजरात टाइटंस को पहले ही सीजन में खिताब जिताया था। फैंस को यही आशंका है कि इस बार भी वह अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को आईपीएल ट्रॉफी जीताने में सफल होंगे। उन्होंने आईपीएल के 123 मैचों में 2309 रन बनाए, इस दौरान उन्होंने 53 विकेट भी लिए हैं। आईपीएल में उन्होंने 125 छक्के भी जड़े हैं, उन्हें बेस्ट फिनिशर भी माना जाता है।

06.) यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal IPL 2024
)

भारतीय टीम के मौजूदा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) से उनकी फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स को 2024 के आईपीएल में सर्वाधिक उम्मीदें हैं। क्योंकि पिछले सीजन में उनका प्रदर्शन काफी शानदार रहा था। जबकि पिछले सीजन के बाद से अब तक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में उन्होंने शतकों की बारिश कर दी। आईपीएल में अब तक खेल 37 मैचों में उन्होंने 1172 रन बनाए हैं। लेकिन इन आंकड़ों से बढ़कर उनकी मौजूदा फॉर्म बेहद ही जबरदस्त है।

07.) केएल राहुल (KL Rahul IPL 2024)

लखनऊ सुपरजाइंट्स के कप्तान केएल राहुल काफी शांत स्वभाव के हैं। लेकिन बल्लेबाजी में वह आक्रामक हो जाते हैं, पंजाब किंग्स के लिए उन्होंने कई बड़ी पारियां भी खेली है। आईपीएल में उनके नाम 04 बेहतरीन शतक हैं। 118 आईपीएल मुकाबलों में उन्होंने 4163 रन भी बनाएं हैं। यह आंकड़े इस खिलाड़ी को महान कहने के लिए काफी है। उन्होंने आईपीएल में कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम किए हैं। इस बार टूर्नामेंट में उन पर टीम की अधिक जिम्मेदारी भी रहेगी।

08.) रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja IPL 2024)

चेन्नई सुपर किंग्स के बेहतरीन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा एक लाजवाब क्रिकेटर हैं। बतौर ऑलराउंडर उन्होंने आईपीएल के 226 मैचों में 2692 रन बनाए, इस दौरान उनके नाम 152 विकेट भी हैं। आईपीएल में बतौर बल्लेबाज वह एक शानदार फिनिशर भी हैं। 2023 के आईपीएल फाइनल मैच के आखिरी दो बॉल पर जब 10 रनों की दरकार थी, तो इसी खिलाड़ी ने चेन्नई सुपर किंग्स का बेड़ा पार किया था। यही कारण है कि उन्हें सर जडेजा कहा जाता है।

09.) ऋषभ पंत (Rishabh Pant IPL 2024)

दिल्ली कैपिटल का कप्तान ऋषभ पंत इस बार आईपीएल के साथ क्रिकेट के मैदान पर भी वापसी कर रहे हैं। चोट के बाद यह उनका बड़ा कम बैक रहेगा। आईपीएल में उन्होंने अपने 98 मैचों में 2830 रन बनाए हैं, इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट लगभग 150 का रहा। इस फॉर्मेट में उनके नाम एक शानदार शतक भी है। विकेट के पीछे भी यह क्रिकेटर काफी लाजवाब है। दिल्ली कैपिटल्स के फैंस को इस बार अपने कप्तान से बेहद बड़ी उम्मीदें हैं, ऋषभ भी पिछले कुछ समय से आईपीएल को लेकर तैयारियों में लगे हुए हैं।

10.) जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah IPL 2024)

मुंबई इंडियंस के घातक तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी पिछले आईपीएल सीजन में चोट के कारण अपना हुनर नहीं दिखा पाए थे। लेकिन, इस बार वह भी वापसी कर रहे हैं, बतौर गेंदबाज उनका प्रदर्शन काफी लाजवाब है। 120 आईपीएल मैचों में उनके नाम 145 विकेट हैं। आईपीएल में उनकी इकोनॉमी रेट की बात करें तो यह 7.4 है। आईपीएल में उनके नाम एक बार फाइव विकेट हॉल भी है। जब जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी करते हैं, तो विपक्ष टीम को विचार करके ही बल्लेबाजी करनी पड़ती है। दूसरी भाषा में कहें तो साधारण योजना से बुमराह को कुछ विशेष असर नहीं पड़ता।

Sachin Hari Legha

Sachin Hari Legha

Sports Editor

सचिन हरि लेघा। न्यूज़ ट्रैक में स्पोर्ट्स एडिटर पद की ज़िम्मेदारी। स्पोर्ट्स में क्रिकेट पर दक्षता। राजनीति व मनोरंजन से जुड़ी खबरों पर भी सम्पूर्ण दृष्टि।

Next Story