×

Jasprit Bumrah: जसप्रीत बुमराह ने मुंबई इंडियंस को एक्स पर किया अनफॉलो, क्या मुंबई का दामन छोड़ रहे हैं बुमराह?

Jasprit Bumrah: मुंबई इंडियंस के स्टार खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह ने अचानक ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुंबई इंडियंस को कर दिया अनफॉलो

Kalpesh Kalal
Published on: 14 Feb 2024 3:40 AM GMT
Jasprit Bumrah
X

Jasprit Bumrah (Social Media)

Jasprit Bumrah: इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास की सबसे सफलतम टीम मुंबई इंडियंस की टीम छठी बार खिताब जीतने की तरफ देख रही है। आईपीएल में अब तक 5 बार चैंपियन बन चुकी मुंबई इंडियंस की टीम अब इस बार नए कप्तान के साथ उतरने जा रही है, लेकिन मुंबई इंडियंस की टीम ने नया कप्तान क्या बनाया, लगता है कि आफत मोल ले ली है। पिछले ही साल के आखिर में उन्होंने अपने सर्वश्रेष्ठ कप्तान रोहित शर्मा को हटाकर गुजरात टाइटंस से ट्रेड किए हार्दिक पंड्या को टीम की कमान सौंप दी।

मुंबई इंडियंस को फैंस के बाद अब उनके खिलाड़ी ने भी दिया झटका

हार्दिक पंड्या को लेकर भले ही मुंबई इंडियंस ने भविष्य के कप्तान की रूपरेखा तैयार करने की ओर देखा, लेकिन अब वही बात उनके गले की फांस बनती जा रही है। रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाते ही लाखों फॉलोअर्स ने मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी को बड़ा झटका दिया था। मुंबई इंडियंस के फैंस के साथ ही अब तो उनके खुद के खिलाड़ी भी फ्रेंचाइजी से खफा दिख रहे हैं, जिसमें एक ताजा नया नाम स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का जुड़ा है।

जसप्रीत बुमराह ने मुंबई इंडियंस को एक्स पर कर दिया अनफॉलो

भारत के सबसे बेहतरीन मौजूदा गेंदबाज और आईपीएल में सबसे बड़े विकेटकीपर जसप्रीत बुमराह ने मुंबई इंडियंस को सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म पर अनफॉलो कर दिया है। जसप्रीत बुमराह ने अचानक ही मुंबई इंडियंस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर (ट्वीटर एकाउंट) अनफॉलो कर दिया है। जो इस बात का संकेत हैं, कि बुमराह मुंबई इंडियंस की टीम के कप्तान बदलने के फैसले से खुश नहीं दिखायी दे रहे हैं।

मुंबई इंडियंस की पोस्ट पर भी बुमराह ने नहीं दिया था कोई रिएक्शन

रिपोर्ट्स की माने तो जसप्रीत बुमराह हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाने के फैसले और रोहित शर्मा जैसे चैंपियन कप्तान को कप्तानी से हटाने के फैसले से नाराज है। इसी वजह से उन्होंने मुंबई इंडियंस को एक्स अकाउंट पर अनफॉलो कर दिया है। मुंबई इंडियंस ने मंगलवार को ही अपने एक्स अकाउंट पर जसप्रीत बुमराह की फोटो शेयर कर लिखा था कि “2013 से हमारे लिए उनके एक्शन शब्दों से ज्यादा बोल रहे हैं।“ लेकिन इस पोस्ट पर बुमराह की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई थी। ये बात कहीं ना कहीं ये इशारा कर रहा है कि बुमराह को अब मुंबई इंडियंस की टीम से मोह नहीं रहा है। और वो इस टीम से अपना मुंह भी मोड़ सकते हैं।


आपको बता दें कि जब पिछले साल दिसंबर में रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस ने कप्तानी से हटाकर जैसे ही हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाया, इसके बाद सोशल मीडिया पर इसका जबरदस्त रिएक्शन देखने को मिला, जहां फैंस ने जबरदस्त तरीके से अपना गुस्सा प्रकट किया। तो वहीं रातों-रात ही एक्स और इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोअर्स ने अनफॉलो करना शुरू कर दिया।

Kalpesh Kalal

Kalpesh Kalal

क्रिकेट कंटेंट क्रिएटर

जुनून की हद तक क्रिकेट से लगाव।वीरेंद्र सहवाग प्रिय क्रिकेटर।बारह साल की उम्र से क्रिकेट पर लिखना पढ़ना शुरू। 2011 में खेल पत्रकारिता की पारी शुरू।बीते करीब 5 साल से क्रिकेट कंटेंट राइटर ।

Next Story