×

चाचा बने क्रिकेटर हार्दिक पंड्या, भाई क्रुणाल पंड्या और भाभी पंखुड़ी के घर आया नन्हा मेहमान

Kavir Krunal Pandya: क्रुणाल पंड्या भी भारत के लिए खेल चुके हैं। क्रुणाल ने पंखुड़ी संग पांच साल पहले शादी रचाई थी। अब 5 साल बाद फिर दोनों के घर खुशियां आई हैं। रविवार को क्रुणाल ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक साथ दो फोटो शेयर कर फैंस के साथ खुशखबरी शेयर की।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 24 July 2022 12:39 PM GMT
Kavir Krunal Pandya
X

Kavir Krunal Pandya: हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन से फैंस का दिल जीतने वाले हार्दिक पंड्या के घर खुशियां आई हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पंड्या चाचा बन गए है। दरअसल, उनके भाई क्रुणाल पंड्या की वाइफ पंखुड़ी शर्मा ने बेटे को जन्म दिया। इस बात की जानकारी खुद क्रुणाल पंड्या ने अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपने फैंस से साझा की। क्रुणाल ने अपनी वाइफ और बेटे के साथ फोटो शेयर करके खुशी जाहिर की। इसके बाद फैंस ने दोनों को बधाई दी।

क्रुणाल ने किया बेटे के नाम का खुलासा:

बता दें क्रुणाल पंड्या भी भारत के लिए खेल चुके हैं। क्रुणाल ने पंखुड़ी संग पांच साल पहले शादी रचाई थी। अब 5 साल बाद फिर दोनों के घर खुशियां आई हैं। रविवार को क्रुणाल ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक साथ दो फोटो शेयर कर फैंस के साथ खुशखबरी शेयर की। उन्होंने फोटो के साथ अपने बेटे के नाम का भी खुलासा किया। क्रुणाल ने अपने बेटे का नाम 'कवीर क्रुणाल पंड्या' (Kavir Krunal Pandya) रखा है। सोशल मीडिया पर क्रुणाल पंड्या की फोटो जमकर वायरल हो रही है। इस खुशी के मौके पर फैंस भी इस कपल को लगातार बधाई दे रहे हैं।

2017 में हुई थी क्रुणाल और पंखुड़ी की शादी:

गौरतलब है कि क्रुणाल पंड्या और पंखुड़ी शर्मा 27 दिसंबर 2017 को शादी के बंधन में बंधे थे। क्रुणाल काफी समय तक आईपीएल में मंबई इंडियंस से जुड़े रहे। इस दौरान उनकी मुलाकात पंखुड़ी शर्मा से हुई थी। इसके बाद दोनों का प्यार शादी में बदल गया। अब शादी के पांच साल बाद उनके घर बेटे का जन्म हुआ। इससे पहले पंड्या परिवार में 2020 में भी बेटे का जन्म हुआ था। हार्दिक पंड्या ने अपने बेटे का नाम 'अगस्त्य' पंड्या रखा है। क्रुणाल को टीम इंडिया के लिए ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिला है।

फैंस दे रहे है चाचा को भी बधाई:

बता दें क्रुणाल-हार्दिक की जोड़ी ने आईपीएल में खूब सुर्खियां बटोरी हैं। दोनों खेल के साथ अपने निजी जीवन को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं। अब क्रुणाल पंड्या के पिता बनने के बाद फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं। वहीं काफी फैंस इस नवजात बच्चे के चाचा हार्दिक पंड्या को भी बधाई दे रहे हैं। क्रुणाल-हार्दिक की बान्डिंग काफी अच्छी है। दोनों सोशल मीडिया पर एक साथ फोटो शेयर करते रहते हैं।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story