×

Kieron Pollard IPL Retirement: कायरन पोलार्ड ने आईपीएल से लिया संन्यास, शेयर किया इमोशनल पोस्ट

Kieron Pollard announces retirement from IPL: Ipl मिनी ऑक्शन से पहले बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में खेलने वाले कायरन पोलार्ड ने आईपीएल से संस्यास लेने का फैसला कर लिया है।.

Anupma Raj
Published on: 15 Nov 2022 9:13 AM GMT (Updated on: 15 Nov 2022 9:37 AM GMT)
Kieron Pollard IPL Retirement: कायरन पोलार्ड ने आईपीएल से लिया संन्यास, शेयर किया इमोशनल पोस्ट
X

Kieron Pollard IPL Retirement: Ipl मिनी ऑक्शन से पहले बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में खेलने वाले कायरन पोलार्ड ने आईपीएल से संस्यास लेने का फैसला कर लिया है। जिसकी जानकारी पोलार्ड ने खुद अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है। पोलार्ड ने इमोशनल पोस्ट शेयर कर अपने दिल की बात फैंस को शेयर की है। बता दें पोलार्ड को इस साल मुंबई इंडियंस टीम ने रिलीज कर दिया है, जिससे पोलार्ड ने रिटायरमेंट का फैसला ले लिया है।

दरअसल पोलार्ड ने अपनी रिटायरमेंट की घोषणा करते हुए मुंबई इंडियंस के लिए दिल छूने वाली बात लिखी है। पोलार्ड ने लिखा कि, मैं इस फ्रेंचाइजी के खिलाफ खेलने की नहीं सोच सकता और इसलिए ही इससे रिटायरमेंट ले रहा हूं। पोलार्ड के इस घोषणा के बाद से उनके फैंस का दिल टूट गया है। बता दें आईपीएल के अगले सीजन में सभी टीमों ने अपने कुछ खिलाड़ियों को रिटेन किया है तो वहीं कुछ खिलाड़ियों को रिलीज भी कर दिया है। जिसमें मुंबई इंडियंस ने भी kieron pollard को रिलीज किया है।

Ipl में पोलार्ड का रिकॉर्ड (Pollard IPL career)

आईपीएल में पोलार्ड ने साल 2010 में अपने करियर की शुरुआत की थी। तब से लेकर हर सीजन पोलार्ड का आक्रमक रूप बल्लेबाजी और गेंदबाजी में देखने को मिला और अपनी शानदार परफॉर्मेंस के दम पर फैंस को एंटरटेन किया। पोलार्ड के आईपीएल रिकॉर्ड की बात कारें तो आईपीएल में पोलार्ड ने कुल 189 मैच खेले हैं, जिसमें कुल 3412 रन शामिल है। आईपीएल में पोलार्ड ने छक्कों की बरसात की है, पोलार्ड ने आईपीएल में 223 छक्के और 218 चौके लगाएं हैं, जिसमें पोलार्ड का सर्वाधिक स्कोर 87 रन का था। गेंदबाजी में भी पोलार्ड पीछे नहीं रहे हैं, पोलार्ड ने कुल 69 विकेट चटकाए हैं। जिसमें बतौर क्रिकेटर मुंबई इंडियंस को कई मैच जिताने वाले पारी भी खेली है।

हालांकि पोलार्ड के रिटायरमेंट के बाद मुंबई इंडियंस ने पोलार्ड का साथ बना रहेगा। दरअसल kieron pollard के रिटायरमेंट की घोषणा के साथ मुंबई इंडियंस ने यह जानकारी दी है कि पोलार्ड अब बल्लेबाजी कोच के रूप में अपनी सेवा देंगे। आपको बता दें कि पोलार्ड को मुंबई ने साल 2010 में ख़रीदा था, तब से लेकर पोलार्ड इसी फ्रेंचाइजी के लिए खेलते रहें हैं। लेकिन अब बल्लेबाजी कोच के रूप में अपनी सेवा देंगे। हालांकि कायरन पोलार्ड को फैंस अब क्रिकेट के मैदान पर जरूर मिस करेंगे।






Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story