×

IPL 10: कप्तान स्मिथ की जोरदार पारी, पुणे सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियन्स को 7 विकेट से हराया

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सीजन 10 का दूसरा मैच गुरुवार (06 मार्च) को राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया।

tiwarishalini
Published on: 6 April 2017 6:00 PM GMT
IPL 10: कप्तान स्मिथ की जोरदार पारी, पुणे सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियन्स को 7 विकेट से हराया
X

पुणे: गुरुवार को आईपीएल के दूसरे मैच में पुणे सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियन्स को 7 विकेट से हरा दिया। कप्तान स्टीव स्मिथ ने 84 नॉट आउट की जोरदार पारी खेली। 185 रनों के लक्ष्य को सुपर जायंट्स ने 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

छक्कों ने पलटा पासा

मुंबई ने जब अंतिम ओवर शुरू किया तो पुणे को जीत के लिए 13 रन बनाने थे।

शुरुआती तीन गेंदों पर सिर्फ तीन रन बन सके और अंतिम तीन गेंदें बचीं तो पुणे को 10 रन बनाने थे।

लेकिन स्मिथ ने लगातार दो छक्के जड़ कर खेल का पासा पलट दिया।

खेल खत्म हुआ तो ओवर की एक गेंद शेष बची थी।

यह भी पढ़ें ... हो जाइए तैयार, फिर चढ़ेगा 20-20 का बुखार, मैदान पर दिखेंगे खिलाड़ियों के तीखे तेवर

स्मिथ की साझेदारियां

पुणे को पहला झटका 35 के कुल योग पर मयंक अग्रवाल के रूप में लगा जो सिर्फ 6 रन बना कर आउट हो गये।

लेकिन इसके बाद अजिंक्य रहाणे ने स्मिथ के साथ दूसरे विकेट के लिए 58 रन जोड़े।

रहाणे तीन छक्कों के साथ 60 रन बना कर 93 के स्कोर पर आउट हुए, तो टीम की स्थित मजबूत हो चुकी थी।

इसके बाद तीसरे विकेट के लिए भी स्मिथ ने बेन स्टोक्स के साथ 50 रन की साझेदारी की। स्टोक्स ने 21 रन बनाये।

स्टोक्स आउट हुए तो टीम का स्कोर 143 तक पहुंच चुका था।

यह भी पढ़ें ... IPL-10 का आगाज: ओपनिंग सेरेमनी में सम्मानित हुए भारतीय क्रिकेट के ‘फैब-4’

इसके बाद स्मिथ ने धौनी के साथ भी टीम के लिए 44 रन जोड़े और इसी जोड़ी ने टीम को जीत के पार पहुंचा दिया।

स्मिथ 84 और धौनी 12 रनों पर नॉट आउट रहे।

सबसे महंगा ओवर

इससे पहले मुंबई इंडियंस ने 8 विकेट पर 184 रन बना कर पुणे के सामने जीत के लिए 185 रन का लक्ष्य रखा था।

मुंबई की तरफ से पांड्या ने आखिरी ओवर में चार छक्के और एक चौका लगाया। इस ओवर में उन्होंने 30 रन बनाए।

यह आईपीएल के इतिहास का सबसे महंगा आखिरी ओवर साबित हुआ।

राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स

स्टीव स्मिथ (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, मयंक अग्रवाल, मनोज तिवारी,, बेन स्टोक्स, महेंद्र सिंह धोनी (विकेट कीपर), रजत भाटिया, दीपक चाहर, इमरान ताहिर, अशोक डिंडा, एडम जाम्पा

यह भी पढ़ें ... IPL: सनराइजर्स की धमाकेदार शुरुआत, रॉयल चैलेंजर्स को 35 रनों से दी शिकस्त

मुंबई इंडियंस

रोहित शर्मा (कप्तान), पार्थिव पटेल (विकेट कीपर), अंबाती रायुडू, नितेश राणा, जोस बटलर, किरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्‍या, कृणाल पांड्‍या, मिचेल मैक्लेनाघन, जसप्रीत बुमराह, टिम सऊदी

tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story