×

रोहित शर्मा ने तोड़ा शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड, इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले 5 बल्लेबाज

Most Sixes in Cricket: हित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट टेस्ट, वनडे और टी20 में अभी तक कुल 410 मुकाबले खेले हैं इसमें 427 पारियों में उन्होंने 477 छक्के जड़े हैं। इस मैच में उन्होंने अपने क्रिकेट करियर में 16 हज़ार रन भी पुरे कर लिए हैं।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 7 Aug 2022 7:17 AM GMT
Most Sixes in Cricket
X

Most Sixes in Cricket: वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे मुकाबले को जीतकर टीम इंडिया ने सीरीज में 3-1 से अजेय बढ़त बना ली। इसके साथ टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। उन्होंने इस मैच में शाहिद अफरीदी का भी एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़कर अपने नाम कर लिया। अफरीदी को क्रिकेट में छक्के लगाने के लिए जाना जाता था। लेकिन इस मामले में अब रोहित शर्मा उनसे आगे निकल गए हैं। चौथे टी-20 में 3 छक्कों की मदद से हिटमैन ने शाहिद अफरीदी का रिकार्ड भी तोड़ दिया। अब रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। इस मामले में क्रिस गेल पहले स्थान पर बने हुए हैं। जिनके नाम पर कुल 553 छक्के दर्ज हैं।

रोहित शर्मा के नाम पर अब 477 छक्के:

रोहित शर्मा अब इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ों की सूची में दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट टेस्ट, वनडे और टी20 में अभी तक कुल 410 मुकाबले खेले हैं इसमें 427 पारियों में उन्होंने 477 छक्के जड़े हैं। इस मैच में उन्होंने अपने क्रिकेट करियर में 16 हज़ार रन भी पुरे कर लिए हैं। जिसमें उन्होंने 41 शतक लगाए हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में 553 छक्के लगाने वाले क्रिस गेल पहले स्थान पर, 477 छक्के लगाकर रोहित शर्मा दूसरे स्थान पर और 476 छक्कों के साथ अफरीदी तीसरे स्थान पर मौजूद हैं। रोहित शर्मा जल्द ही क्रिस गेल के रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर देंगे।

हिटमैन की अगुवाई में भारत की लगातार 8वीं सीरीज जीत:

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने लगातार 8वीं सीरीज जीत दर्ज की। रोहित शर्मा ने कप्तानी के शुरूआती 35 मैचों में टीम को 29वीं बार टी-20 में जीत दिलाई हैं। इस मामले में रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज खान की बराबरी की। रोहित शर्मा ने जब से टीम इंडिया के कप्तान बने हैं तब से टीम इंडिया एक भी टी-20 सीरीज नहीं हारी है। रोहित की कप्तानी में यह भारत की लगातार 8वीं सीरीज जीत हो गई।

क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 5 बल्लेबाज

1. 553 छक्के - क्रिस गेल

2. 477 छक्के - रोहित शर्मा

3. 476 छक्के - शाहिद अफरीदी

4. 398 छक्के - ब्रैंडन मैकुलम

5. 379 छक्के - मार्टिन गप्टिल

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story