×

Most Sixes in Cricket: हिटमैन के निशाने पर ये बड़ा रिकॉर्ड, अफरीदी को छोड़ देंगे पीछे

Most Sixes in Cricket: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा पिछले करीब एक दशक से टीम इंडिया के मुख्य खिलाड़ी के तौर पर उभरे हैं। इस समय वो विराट कोहली और शिखर धवन के साथ टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 17 July 2022 6:48 AM GMT
Most Sixes in Cricket
X

Most Sixes in Cricket: क्रिकेट में हर दिन नए रिकॉर्ड बनते और टूटते हैं। रविवार को इंग्लैंड और इंडिया के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के पास कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका हैं। सीरीज के पहले मैच में शानदार बल्लेबाजी करने वाले रोहित शर्मा का बल्ला दूसरे मैच में खामोश रहा। लेकिन अगर रोहित शर्मा सीरीज के अंतिम मैच में 5 छक्के लगा देते हैं तो एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। क्रिकेट में सर्वाधिक छक्कों के मामले में अभी रोहित शर्मा तीसरे स्थान पर हैं।

रोहित शर्मा के निशाने पर अफरीदी का बड़ा रिकॉर्ड:

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा पिछले करीब एक दशक से टीम इंडिया के मुख्य खिलाड़ी के तौर पर उभरे हैं। इस समय वो विराट कोहली और शिखर धवन के साथ टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं। रोहित ने अपने करियर के 405 मैचों में 471 छक्के लगाए हैं। अब उनके पास शाहिद अफरीदी का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का मौका हैं। अगर रोहित शर्मा इस मैच में 6 छक्के लगा देते हैं तो अफरीदी को पीछे छोड़ देंगे। अफरीदी ने अपने करियर में 524 मैचों में 476 छक्के लगाए थे। इस लिस्ट में पहले स्थान पर वेस्टइंडीज के खतरनाक बल्लेबाज क्रिस गेल काबिज हैं।

क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के क्रिस गेल के नाम:

रोहित शर्मा ने सीरीज के पहले मैच में शानदार पारी खेलते हुए 5 छक्के जड़े थे। लेकिन इसके बावजूद वो क्रिकेट में सर्वाधिक छक्कों के मामलों में शाहिद अफरीदी से 6 छक्के दूर हैं। इस मैच में रोहित की नज़र अफरीदी के इस बड़े रिकॉर्ड पर भी होगी। बता दें क्रिकेट में सर्वाधिक छक्कों के मामलों में क्रिस गेल 553 छक्कों के साथ पहले स्थान पर हैं। रोहित शर्मा ने अपने करियर के 405 मैचों में 471 छक्के लगाए हैं। इसमें उनके बल्ले से 45 टेस्ट मैचों में 64 छक्के निकले हैं। वहीं 232 वनडे में उनके नाम 250 छक्के हैं। टी-20 करियर में रोहित शर्मा ने अभी तक 128 टी-20 में 157 गगनचुंबी छक्के लगाए हैं। वहीं अगर बात करें उनके आईपीएल के करियर की तो रोहित के नाम 240 छक्के नाम हैं।

क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 5 बल्लेबाज:

1. क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)- 553

2. शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान)- 476

3. रोहित शर्मा (भारत)- 471

4. ब्रेंडन मैकुलम (न्यूज़ीलैंड)- 398

5. मार्टिन गप्टिल (न्यूज़ीलैंड)- 374

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story