×

MS Dhoni ने अपने घर पर मनाया Republic Day, साक्षी धोनी ने शेयर की झलक, यहां देखें...

MS Dhoni: एमएस धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने 75वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में 26 जनवरी, 2024 को अपने रांची स्थित आवास पर पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान द्वारा भारतीय तिरंगा फहराते हुए एक वीडियो शेयर किया।

Yachana Jaiswal
Written By Yachana Jaiswal
Published on: 26 Jan 2024 1:41 PM GMT
MS Dhoni
X

MS Dhoni (Pic Credit-Social Media)

MS Dhoni: एमएस धोनी की पत्नी साक्षी ने 26 जनवरी, 2024 को 75 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर द्वारा रांची में अपने आवास पर भारतीय तिरंगा फहराते हुए कुछ झलक तस्वीर और वीडियो के रूप में शेयर किया है। धोनी अपनी देशभक्ति के लिए जाने जाते हैं और वह अपने हेलमेट पर कभी भी भारतीय तिरंगे को नहीं पहनते थे। उन्हें समय-समय पर इसे जमीन पर रखना पड़ता था। वह भारतीय सशस्त्र बलों के भी प्रशंसक हैं।

साक्षी धोनी ने शेयर किया वीडियो

आईसीसी विश्व कप विजेता भारत के कप्तान महेंद्र धोनी ने रांची में अपने आवास पर देशभक्तिपूर्ण उत्साह के साथ भारत के 75 वें गणतंत्र दिवस को धूमधाम से मनाया। अपनी गृह भूमि से जुड़ाव के लिए प्रसिद्ध धोनी ने रांची स्थित अपने फार्महाउस पर गर्व से भारतीय तिरंगा फहराया। एमएस धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने इस महत्वपूर्ण अवसर को कैमरे में कैद कर लिया। फिर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो क्लिप साझा की, जिसमें उनके फार्महाउस से भारतीय ध्वज को भव्य रूप से लहराते हुए दिखाया गया है। इसके साथ ही स्टोरी में एक फोटो भी शेयर की है। जिसमे वे अपने कुत्ते के साथ खेलते दिखे। यह वीडियो तेजी से विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर वायरल हो गया। जिससे देशभर के लोग धोनी के इस ऐतिहासिक दिन के जश्न को देख पाए।




देशभक्ति के लिए जाने जाते है माही

एमएस धोनी को न केवल उनकी क्रिकेट प्रतिभा के लिए जाना जाता है। बल्कि माही भारतीय प्रादेशिक सेना की पैराशूट रेजिमेंट में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक भी प्राप्त है। भारतीय क्रिकेट में उनका योगदान अद्वितीय है। वह एकमात्र ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान सभी तीन आईसीसी ट्रॉफियां जीतीं है। इसके साथ ही भारत को टेस्ट में नंबर एक रैंकिंग पर पहुंचाया है। धोनी अपनी देशभक्ति के लिए हमेशा जाने जाते हैं। उन्होंने साल 2019 विश्व कप के दौरान सेना का प्रतीक चिन्ह पहना था। जिससे कुछ विवाद भी हुआ था। धोनी ने 2019 में भारत में अपने अंतिम वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पूरी टीम को एक विशेष टोपी पहनाई थी। जो उनके होमटाउन रांची में आयोजित किया गया था। यह पुलवामा आतंकी हमले के सभी शहीदों के साथ-साथ भारतीय सशस्त्र बलों को श्रद्धांजलि के लिए थी।

आईपीएल 2024 में वापस एक्शन में दिखेंगे माही

धोनी को इस महीने की शुरुआत में रांची के झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आगामी आईपीएल 2024 सीज़न के लिए अपना प्रैक्टिस करते देखा गया। आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स की जीत में अपने नेतृत्व के बाद चोट की समस्या से निपटने के लिए घुटने की सर्जरी कराए। धोनी ने आईपीएल 2024 में भाग लेने के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

Yachana Jaiswal

Yachana Jaiswal

Content Writer

I'm a dedicated content writer with a passion for crafting engaging and informative content. With 3 years of experience in the field, I specialize in creating compelling articles, blog posts, website content, and more. I can write on anything with my research skills. I have a keen eye for detail, a knack for research, and a commitment to delivering high-quality content that resonates with the audience. Author Education - I pursued my Bachelor's Degree in Journalism and Mass communication from Sri Ramswaroop Memorial University Lucknow. Presently I am pursuing master's degree in Master of science; Electronic Media from Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication Bhopal.

Next Story