×

Mumbai Indians: RIP मुंबई इंडियंस के बाद स्लाइस का भी बॉयकोट शुरू, रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाना फ्रेंचाइजी को पड़ा कितना महंगा!

Hardik Pandya Rohit Sharma Mumbai Indians: रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाए जाने के बाद फैंस इस कदर नाराज हुए, कि सबसे पहले तो उन्होंने ट्विटर पर सेम ऑन यू मुंबई इंडियंस हैश टैग को ट्रेंड करवाया

Sachin Hari Legha
Published on: 18 Dec 2023 4:44 PM GMT
Rohit Sharma Mumbai Indians
X

Rohit Sharma Mumbai Indians (photo. Social Media)

Hardik Pandya Rohit Sharma Mumbai Indians: बीते शुक्रवार, 15 दिसंबर 2023 को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की ओर से एक बढ़िया अनाउंसमेंट की गई। जिसमें यह बताया गया कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को टीम का नया कप्तान नियुक्त कर दिया गया है। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा के फैंस ने मुंबई इंडियंस की और मैनेजमेंट की क्लास लगानी शुरू कर दी। आलम यह है कि फैंस केवल वहीं नहीं रुके और फ्रेंचाइजी का भी प्रजोर विरोध किया। वह विरोध 3 दिन बीत जाने के बाद आज भी लगातार जारी है।

ट्विटर पर बॉयकॉट होने लगा स्लाइस

आपको बताते चलें कि रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाए जाने के बाद फैंस इस कदर नाराज हुए, कि सबसे पहले तो उन्होंने ट्विटर पर सेम ऑन यू मुंबई इंडियंस हैश टैग को ट्रेंड करवाया और इसके बाद अलग-अलग जगह से तरह-तरह के वीडियो भी आने लगे। जिसमें मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी के झंडा तथा टोपी को जलाते हुए भी फैंस को देखा गया।

इसके बाद इंस्टाग्राम से भी मुंबई इंडियंस के फॉलोअर्स की कमी शुरू हो गई या यूं कहें फॉलोअर लगभग एक मिलियन तक घट चुके हैं। इसके साथ ही रिलायंस जिओ का भी इस समय खूब दुष्प्रचार प्रचार भी दिखाई दे रहा है। तमाम फैंस अभी भी रोहित शर्मा को एक बार फिर से कप्तान बनने को लेकर जिद पर अड़े हुए हैं।

इसी क्रम में सोमवार, 18 दिसंबर को सुबह से RIP मुंबई इंडियंस हैश टैग पर भी हजारों की तादाद में ट्वीट्स आने लगे हैं। इसके अलावा मुंबई को स्पॉन्सर कर रही कंपनी स्लाइस का भी बॉयकॉट शुरू हो चुका है। जिसको लेकर भी लोग अब इस बॉयकॉट में हिस्सा ले रहे हैं। अब देखना यह है कि आने वाले समय में फैंस की नाराजगी का फ्रेंचाइजी पर कितना असर देखने को मिलता है।



Sachin Hari Legha

Sachin Hari Legha

Sports Editor

सचिन हरि लेघा। न्यूज़ ट्रैक में स्पोर्ट्स एडिटर पद की ज़िम्मेदारी। स्पोर्ट्स में क्रिकेट पर दक्षता। राजनीति व मनोरंजन से जुड़ी खबरों पर भी सम्पूर्ण दृष्टि।

Next Story