×

Sergio Agüero Retired: फुटबॉलर सर्जियो अगुएरो लेंगे संन्यास, जानें किस कारण फुटबॉल को अलविदा कहेंगे अगुएरो

Sergio Agüero Retired: कैटालुन्या रेडिया के मिली जानकारी के मुताबिक अर्जेंटीना इस मुद्दे को परेशान हो सकता है। जिसकी उम्मीद थी। मिली जानकारी के मुताबिक सार्जिया एगुएरो कथित तौर पर एक कार्डियक समस्या से पीड़ित हैं।

Network
Newstrack NetworkPublished By Divyanshu Rao
Published on: 12 Nov 2021 2:24 PM GMT
Sergio Aguero
X

सर्जियो अगुएरो की तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

Sergio Agüero Retired: अर्जेंटीना के फुटबॉलर सार्जियो एगुएरो जल्द फुटबॉल से संन्यास की घोषणा कर सकते हैं। मिली जानकारी के मुताबिक सार्जियो एगुएरो दिल की समस्या से परेशान होने के कारण फुटबॉल से संन्यास लेंगे। सार्जियो एगुएरो को दिल की समस्या का पता बार्सिलोना के एलेव्स के साथ ड्रा मैच में चला। सार्जिया बार्का के लिए अपनी पहली घरेलू शुरुआत में 42 वें मिनट वह हटने के लिए मजबूर हुए, जिसके बाद पिछले शानिवार को कार्डियोलॉजिकल की जांच के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया था।

कैटालुन्या रेडिया के मिली जानकारी के मुताबिक अर्जेंटीना इस मुद्दे को परेशान हो सकता है। जिसकी उम्मीद थी। मिली जानकारी के मुताबिक सार्जिया एगुएरो कथित तौर पर एक कार्डियक समस्या से पीड़ित हैं। जो सामान्य नहीं है और इस गंभीर बीमारी से उनके करियर को खतरा हो सकता है।

बार्सिलोना ने बयान जारी किया

बार्सिलोना ने इस घटना के बाद अपना बयान जारी कर कहा खिलाड़ी कुन अगुएरो को डॉक्टर जोसेप ब्रुगाडा द्वारा नैदानिक और चिकित्सीय प्रक्रिया का सामना करना होगा। बार्सिलोना ने अपने बयान ने आगे कहा कि वह बाहर है और अगले तीन महीने में ठीक होने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद और उपचार की प्रभावशीलता के बाद उनकी स्थिति का मूल्याकंन किया जाएगा।

सार्जियो एगुएरो की तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

जबकि कुन अगुएरो ने अस्पताल जाने के बाद कहा कि मैं ठीक हूं। और ठीक होने की प्रक्रिया का सामना करने के लिए अच्छी स्पीरिट में हूं। उन्होंने कहा मैं आप सभी के आपार समर्थन और प्यार के लिए आपका धन्यवाद देना चाहता हूं। जो आज मेरे दिल को मजबूत बनाते हैं।

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story