×

Smriti Mandhana Birthday: क्यूट स्माइल वाली स्मृति मंधाना हुई 25 साल की, जाने कैसे करेंगी "लव-अरेंज्ड" मैरिज

Smriti Mandhana Birthday: विश्व की सबसे बेहतरीन महिला क्रिकेटरों में अपना स्थान बनाने वाली स्मृति मंधाना आज के दिन अपना 25वां जन्मदिन मना रही हैं।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shweta
Published on: 18 July 2021 9:35 AM GMT
स्मृति मंधाना
X

स्मृति मंधाना ( डिजाइन फोटो सोशल मीडिया)

Smriti Mandhana Birthday: विश्व की सबसे बेहतरीन महिला क्रिकेटरों में अपना स्थान बनाने वाली स्मृति मंधाना आज के दिन अपना 25वां जन्मदिन मना रही हैं। इनका जन्म 18 जुलाई साल 1996 में महाराष्ट्र के मुंबई शहर में हुआ था। साल 2013 में स्मृति ने अपना पहला एक दिवसीय क्रिकेट मैच खेला था।

स्मृति मंधाना को साल 2017 क्रिकेट वर्ल्ड के बाद से पहचान मिली। स्मृति मंधाना भारतीय महिला क्रिकेट टीम की मुख्य खिलाड़ियों में से हैं और इनके नाम कई रिकॉर्ड भी दर्ज हैं। स्मृति इंटरनेशनल लीग भी खेल चुकी हैं। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना साल की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर भी चुनी जा चुकी हैं। साल 2019 में स्मृति ने आईसीसी इंटरनेशनल महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर का खिताब अपने नाम किया था।

यह दुनिया की तीसरी सबसे तेज बल्लेबाज महिला हैं, जिन्होंने महिला वनडे क्रिकेट में 2000 रन बनाए हैं।वहीं सबसे तेज 2000 रन बनाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं। स्मृति ने गत वर्ष वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 669 और 662 रन बनाये हैं। उन्होंने महिलाओं की सुपर लीग में भी 174.68 रन के बेहतरीन स्ट्राइक रेट से 421 रन जोड़े हैं।

स्मृति मंधाना ( फोटो सौजन्य से सोशल मीडिया)

अपनी प्यारी सी मुस्कराहट के लिए जानी जाने वाली स्‍मृति मंधाना वर्तमान पीढ़ी की सर्वश्रेष्‍ठ महिला बल्‍लेबाजों में से एक मानी जाती हैं। मंधना ही एकमात्र ऐसी भारतीय महिला खिलाड़ी हैं, जो वनडे बल्‍लेबाजी रैंकिंग में टॉप पांच में जगह बनाने में कामयाब हुई‍ हैं। इन्होने अक्टूबर साल 2013 में अंडर-19 वेस्ट जोन टूर्नामेंट में 150 गेंदों पर नाबाद 224 रन बनाए थे। वनडे क्रिकेट में 200 रन को छूने वाली यह पहली भारतीय महिला खिलाड़ी थीं।

स्मृति मंधाना ( फोटो सौजन्य से सोशल मीडिया)

आपको बता दें कि कुछ ही दिनों पहले मंधाना का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर सुर्खियों में था। इस ट्वीट में उनसे उनकी शादी के संबंध में सवाल पूछा गया था। विराट नवीन नाम के एक यूजर ने स्मृति मंधामा से पूछा था कि आप लव मैरिज करेंगी या अरेंज? इस पर मंधाना का जबरदस्त जवाब धूम मचा दिया। मंधाना ने यूजर को जवाब दिया कि ''लव-अरेंज्ड" यानी मंधाना प्यार करेंगी और उसके बाद दोनों परिवारों को मिलाकर अरेंज मैरिज करेंगी।

Shweta

Shweta

Next Story