×

मुसीबत में फंसे पृथ्वी शॉ!, जमानत के बाद सपना गिल ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप, जानिए पूरा मामला

Sapna Gill Prithvi Shaw Fight: हाल ही में सोशल मीडिया पर पृथ्वी शॉ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। एक पांच सितारा होटल में डिनर के बाद पृथ्वी शॉ के साथ सेल्फी विवाद की लड़ाई अब कोर्ट तक जा पहुंची हैं। क्रिकेटर पृथ्वी शॉ से मारपीट और जबरन वसूली के केस में गिरफ्तार सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सपना गिल को सोमवार को जमानत मिल गई।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 21 Feb 2023 9:18 AM GMT
Sapna Gill Prithvi Shaw Fight
X

Sapna Gill Prithvi Shaw Fight

Sapna Gill Prithvi Shaw Fight: हाल ही में सोशल मीडिया पर पृथ्वी शॉ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। एक पांच सितारा होटल में डिनर के बाद पृथ्वी शॉ के साथ सेल्फी विवाद की लड़ाई अब कोर्ट तक जा पहुंची हैं। क्रिकेटर पृथ्वी शॉ से मारपीट और जबरन वसूली के केस में गिरफ्तार सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सपना गिल को सोमवार को जमानत मिल गई। सपना गिल को जमानत मिलने के बाद उन्होंने पृथ्वी शॉ के खिलाफ केस दर्ज कराया हैं। सपना गिल ने इस शिकायत में पृथ्वी शॉ के अलावा आशीष सुरेंद्र यादव, बृजेश और अन्य लोगों का नाम दिया है। सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर सपना गिल ने टीम इंडिया के क्रिकेटर पृथ्वी शॉ पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।

इन धाराओं के तहत करवाया केस दर्ज:

टीम इंडिया के क्रिकेट पृथ्वी शॉ के कारण यह मामला सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। पृथ्वी शॉ के दोस्तों की ओर से पुलिस में सपना गिल और उनके दोस्तों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी। अब सपना गिल ने भी जमानत मिलने के बाद पृथ्वी शॉ और उनके साथ वाले लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई हैं। वकील काशिफ अली खान के माध्यम से दायर शिकायत में पृथ्वी शॉ के साथ अन्य कुछ लोगों के खिलाफ सपना गिल ने छेड़छाड़ और शील भंग करने के अवैध कृत्यों के लिए धारा 34, 120 बी, 144, 146, 148, 149, 323, 324 के तहत आपराधिक शिकायत दर्ज की गई है।

कौन हैं सपना गिल:

पृथ्वी शॉ के साथ सेल्फी विवाद में नाम आने के बाद सपना गिल को लोग गूगल पर भी खूब सर्च कर रहे हैं। सपना गिल एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं, जिनके इंस्टाग्राम पर 2 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं और जोश, एक वीडियो-शेयरिंग ऐप, स्नैपचैट और यूट्यूब जैसे एप्लिकेशन पर भी उनकी ऑनलाइन उपस्थिति है। गिल चंडीगढ़ की रहने वाली हैं और मुंबई में रहती हैं। पृथ्वी शॉ के दोस्तों की शिकायत के बाद उन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया था, उसके बाद 20 फरवरी को गिल को जमानत मिल गई हैं।

पृथ्वी शॉ का लगातार रहा हैं विवादों से नाता:

भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के एक बार फिर विवादों में हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की के साथ पृथ्वी शॉ की लड़ाई होती दिख रही है। इस मामले में पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ़्तार किया है जिनमें से एक सोशल मीडिया इंफ़्लूएंसर सपना गिल भी शामिल हैं। इससे पहले भी पृथ्वी शॉ का कई विवादों में नाम आ चुका हैं। हाल ही में उनको टीम इंडिया में जगह मिली थी, लेकिन एक भी मैच में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। अब इस विवाद में नाम आने के बाद शायद ही बीसीसीआई उनके नाम का चयन करें...?

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story