×

SRH vs MI: सनराइजर्स हैदराबाद को अपने घर में मिली हार, मुंबई इंडियंस की लगातार तीसरी जीत

SRH vs MI: आईपीएल में मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला गया। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 14 रन से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की।

Suryakant Soni
Published on: 19 April 2023 8:05 AM GMT
SRH vs MI: सनराइजर्स हैदराबाद को अपने घर में मिली हार, मुंबई इंडियंस की लगातार तीसरी जीत
X
SRH vs MI

SRH vs MI: आईपीएल में मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला गया। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 14 रन से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। बता दें सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। मुंबई इंडियंस ने अपने बल्लेबाज़ों के दमदार प्रदर्शन के चलते 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए। इसके जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 178 रनों पर ढेर हो गई।

मयंक-क्लासेन की दमदार पारी:

इस मैच में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए हैदराबाद को जीत के लिए 193 रनों का लक्ष्य दिया। सनराइजर्स हैदराबाद को शुरूआती झटके लग गए। इसमें आईपीएल 2023 के पहले शतकवीर हैरी ब्रूक का विकेट भी शामिल रहा। सनराइजर्स के लिए पांच बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा पार कर पाए। हैदराबाद के लिए मयंक अग्रवाल ने 41 गेंद पर सर्वाधिक 48 रन बनाए। उनके अलावा अंतिम ओवर्स में हेनरिच क्लासेन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी करते हुए 16 गेंद पर 36 रन बनाए।

कैमरन ग्रीन ने खेली 64 रनों की तूफानी पारी:

सनराइजर्स हैदराबाद की मजबूत गेंदबाज़ी लाइनअप के सामने मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज़ों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए मुंबई ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए। मुंबई की तरफ से इस पारी में धाकड़ ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन ने अर्धशतक जड़ा। ग्रीन इस पारी में 35 गेंद पर 58 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी में छह चौके और दो छक्के जड़े। इसकी बदौलत मुंबई की टीम अपने स्कोर को 190 रनों के पार ले गई।

मुंबई इंडियंस की लगातार तीसरी जीत:

बता दें यह पिच गेंदबाज़ों के लिए भी मददगार दिखाई दे रही थी। लेकिन इसके बावजूद मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज़ों ने जबरदस्त बल्लेबाज़ी करते हुए हैदराबाद को 193 रनों का लक्ष्य दिया। दूसरी पारी में 193 रनों का लक्ष्य हासिल करना किसी भी टीम के लिए आसान काम नहीं होता है। मुंबई ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 192 रन बनाए। सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाज़ी एक-दो खिलाड़ियों को छोड़कर बेहद निराशाजनक रही। हैदराबाद की टीम 19.5 ओवर में 178 रन पर ऑलआउट हो गई। सनराइजर्स की जीत का क्रम टूट गया है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

सनराइजर्स हैदराबाद: मयंक अग्रवाल, हैरी ब्रूक, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिच क्लासेन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, वाशिंगटन सुंदर, मार्को यानसेन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मार्कंडे, टी नटराजन।

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, कैमरन ग्रीन, अर्जुन तेंदुलकर, नेहाल वधेरा, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story