×

Tokyo Olympics 2020: PM मोदी ने हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत और कोच ग्राहम से की फोन पर बात, सुनें प्रधानमंत्री ने क्या कहा

Tokyo Olympics 2020: PM मोदी ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम के 41 साल बाद ओलंपिक में पदक जीतने के बाद कप्तान, मुख्य कोचऔर सहायक कोच से फोन पर बात की।

Network
Newstrack NetworkPublished By Dharmendra Singh
Published on: 5 Aug 2021 9:38 AM GMT (Updated on: 5 Aug 2021 5:32 PM GMT)
indian men hockey team
X

 PM मोदी से बात करते हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत और कोच ग्राहम (काॅन्सेप्ट फोटो: सोशल मीडिया)

Tokyo Olympics 2020: टोक्यो ओलंपिक 2020 (Tokyo Olympics 2020) में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम के 41 साल बाद ओलंपिक में पदक जीतने के बाद कप्तान मनप्रीत सिंह, मुख्य कोच ग्राहम रीड और सहायक कोच पीयूष दुबे से फोन पर बात की और उन्हें बधाई दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हॉकी के कप्तान मनप्रीत सिंह और कोच ग्राहम रीड से बातचीत का वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में मनप्रीत सिंह और कोच ग्राहम रीड पीएम मोदी से बात कर बेहद खुश नजर आ रहे हैं।


पीएम मोदी ने फोन पर कप्तान मनप्रीत सिंह को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आपने और पूरी भारतीय हाॅकी टीम ने जो किया, उसके बाद पूरा देश खुशी से झूम रहा है। पूरी टीम ने कड़ी मेहनत की। मेरी तरफ आप पूरी टीम को बधाई दीजिए। प्रधानमंत्री ने बातचीत में कहा कि आज पूरा देश आप लोगों पर गर्व कर रहा है।
इससे पहले पीएम मोदी ने भारतीय टीम की जीत पर कहा कि प्रफुल्लित भारत! प्रेरित भारत! गर्वित भारत! टोक्यो में हॉकी टीम की शानदार जीत पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है। ये नया भारत है, आत्मविश्वास से भरा भारत है। हॉकी टीम को फिर से ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।

बता दें कि 41 साल के इंतजार के बाद भारत ने ओलंपिक में पदक जीता है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जर्मनी को 5-4 से हराकर यह जीत हासिल की है। इससे पहले भारतीय टीम ने साल 1980 में मॉस्को ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता था।





Dharmendra Singh

Dharmendra Singh

Next Story