×

Tokyo Olympics : ओलंपिक में इतिहास रचने वाली भारतीय हॉकी टीम पर इनामों की बारिश, हर खिलाड़ी को मिलेंगे इतने रुपये

पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम के पंजाब प्लेयर्स को 1-1 करोड़ रुपए कैश अवॉर्ड देने का ऐलान किया है

Network
Newstrack NetworkPublished By Ashiki
Published on: 5 Aug 2021 9:18 AM GMT
Indian Hockey Team
X

मैच के दौरान भारतीय हॉकी टीम  (फोटो: सोशल मीडिया)

Tokyo Olympics: टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics 2020) में भारतीय पुरुष हाॅकी टीम ने गुरुवार को देश का मान बढ़ाया है। जर्मनी (Germany Hockey Player) के खिलाफ हाॅकी टीम ने आज कांस्य पदक (India Won Bronze Medal) जीत लिया। ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम (Indian Hockey Team ) ने 41 साल के सूखे को खत्म करते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जर्मनी (Germany) के खिलाफ हुए रोमांचक मुकाबले में 5-4 से जीत दर्ज करते हुए ब्रॉन्ज मेडल (Bronze Medal) पर कब्जा किया। आपको बता दें कि भारतीय हॉकी टीम ने इससे पहले साल 1980 के मॉस्को ओलंपिक खेलों में गोल्ड मेडल जीता था। वहीं हाॅकी टीम की जीत की खबर मिलते ही सोशल मीडिया पर जश्न मनाया जाने लगा है। जीतने की ख़ुशी में जश्न के साथ ही हॉकी टीम पर इनामों की बारिश भी शुरू हो गयी है।

भारतीय हॉकी टीम पर इनामों की बारिश

आपको बता दें कि इस ऐतिहासिक जीत के बाद एक तरफ जहां सोशल मीडिया पर बधाईयों का दौर शुरू हो गया वहीं दूसरी ओर भारतीय हॉकी टीम पर इनामों की बारिश हो रही है। पंजाब सरकार (Punjab Government) ने गुरुवार को घोषणा की कि वे टोक्यो ओलंपिक खेलों में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम में शामिल राज्य के प्रत्येक खिलाड़ी को एक-एक करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार देंगे। बता दें, पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने यह घोषणा की है।


हर खिलाड़ी को मिलेंगे एक करोड़ रुपये

पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी (Rana Gurmeet Singh Sodhi) ने ट्वीट करते हुए कहा, 'भारतीय हॉकी के लिए इस ऐतिहासिक दिन मुझे यह घोषणा करते हुए खुश है कि (टीम में शामिल) पंजाब के प्रत्येक खिलाड़ी को एक करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। हम आपकी वापसी का इंतजार करेंगे और ओलंपिक में पदक का जश्न मनाएंगे।'

पंजाब के इतने खिलाड़ी भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सदस्य हैं

गौरतलब है कि कप्तान मनप्रीत सिंह समेत पंजाब के आठ खिलाड़ी भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सदस्य हैं। पंजाब के अन्य खिलाड़ी हरमनप्रीत सिंह, रूपिंदर पाल सिंह, हार्दिक सिंह, शमशेर सिंह, दिलप्रीत सिंह, गुरजंत सिंह और मनदीप सिंह हैं।

Ashiki

Ashiki

Next Story