×

Virat Kohli & Saurav Ganguly: विराट कोहली और सौरव गांगुली के बीच तकरार!

Virat Kohli & Saurav Ganguly: विराट कोहली ने सौरव गांगुली को किया सोशल मीडिया से अनफॉलो, सौरव गांगुली अभी भी सोशल मीडिया पर विराट कोहली को फॉलो करते हैं।

Yachana Jaiswal
Published on: 18 April 2023 9:12 AM GMT (Updated on: 18 April 2023 9:34 AM GMT)

Virat Kohli & Sourav Ganguly: भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाड़ी विराट कोहली वायरल वीडियो में इग्नोर करते दिखाई दे रहे है। दोनों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में ऐसा दिख रहा है कि बैंगलोर और दिल्ली के बीच मुकाबला होने के बाद जब बाकि खिलाड़ी एक दूसरे से हाथ मिला रहे थे। तब विराट कोहली और सौरव गांगुली ने एक-दूसरे से हाथ नहीं मिलाया इस घटना का वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

क्या है वीडियो में?

वायरल वीडियो में विराट कोहली और दिल्ली के हेड कोच रिकी पोंटिंग आपस में बात करते हुए दिखाई देते है। लेकिन सौरव गांगुली विराट से बात नहीं करते है। वीडियो से फैंस यह अंदाजा लगा रहे है कि विराट कोहली ने फिर कुछ ऐसा कर दिया है जिससे दोनो के बीच खटास है। इन दोनों ही खिलाड़ी के बीच कुछ ठीक नहीं है। वायरल वीडियो पर फैंस की अलग अलग प्रतिक्रियाएं आ रही है।

ऐसी भी कहानी बनाई जा रहा है कि विवाद के विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर जिसको फॉलो करते हैं उनमें सौरव गांगुली का नाम शामिल नहीं है। दरअसल विराट कोहली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर सौरव गांगुली को अनफॉलो भी कर दिया है। हालांकि सौरव गांगुली अभी भी इंस्टाग्राम, सोशल मीडिया पर विराट कोहली को फॉलो करते हैं।

पहले भी विराट और सौरव के बीच हो चुका है विवाद

बता दे की विराट कोहली और सौरव गांगुली के बीच पहले भी विवाद हो चुका हैं। वर्ष 2021 में विराट कोहली ने टीम इंडिया की टी20 टीम की कप्तानी छोड़ने का निर्णय लिया तो उसके बाद उन्हें वनडे टीम की कप्तानी करने से भी हटा दिया गया था।

तब सौरव गांगुली ने कहा था कि विराट को इस फैसले के बारे में समझाया गया था और दोबारा सोचने के लिए कहा गया था। हालांकि विराट कोहली ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि उनसे किसी ने कोई बात नहीं की। वहीं साउथ अफ्रीका से मिले हार के बाद उन्होंने टेस्ट टीम की कप्तानी भी छोड़ दी थी। तभी से सौरव गांगुली और विराट कोहली के बीच विवाद का मुद्दा सुर्खियों में रहा है।

Yachana Jaiswal

Yachana Jaiswal

Next Story