×

Team India: MS धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा में कौन है टीम इंडिया का बेस्ट कैप्टन, मोहम्मद शमी ने दिया चतुराई वाला जवाब

Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए पिछले कुछ सालों में महेन्द्र सिंह धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा ने नेतृत्व किया, तीनों ने जबरदस्त सफलता दिलायी।

Kalpesh Kalal
Published on: 7 Feb 2024 4:09 AM GMT
Dhoni, Kohli, Rohit
X

Team India (Source_Social Media)

Team India: भारतीय क्रिकेट इस वक्त वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे अलग और सबसे जुदा है। इंडियन क्रिकेट ने जिस तरह से पिछले करीब डेढ़-दो दशक से जो कामयाबी हासिल की है, जो रूतबा दिखाया है, वो उसे सबसे बेहतरीन टीमों में शुमार करता है। टीम इंडिया के लिए इस दौरान 3 बड़े कप्तानों ने अपना खास योगदान दिया, जिसमें महेन्द्र सिंह धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा है। भले ही एमएस धोनी ही इस दौरान आईसीसी इवेंट जीता पाएं है, लेकिन विराट कोहली और रोहित शर्मा की कामयाबी भी किसी से छुपी नहीं है।

धोनी, रोहित और कोहली में कौन है बेस्ट, शमी ने दिया चतुराई से जवाब

टीम इंडिया आज जहां पर खड़ी है, वहां तक पहुंचानें में इन तीनों ही कप्तानों का अहम योगदान रहा है। इन्होंने कमाल की कप्तानी करते हुए अपने आपको बेस्ट कप्तान साबित किया है। इसी वजह से अक्सर ही एक सवाल आता है कि धोनी, विराट और रोहित में सबसे बढ़िया कप्तान कौन रहा है? इसके जवाब भी अलग-अलग देखने और सुनने को मिलते हैं, इसी बीच अब भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के सामने ये सवाल आया, जहां उन्होंने बहुत ही बढ़िया अंदाज में अपना जवाब दिया।

मोहम्मद शमी ने महेन्द्र सिंह धोनी को माना बेस्ट कैप्टन

भारत के सबसे बड़े समाचार प्लेटफॉर्म में से एक न्यूज 18 नेटवर्क पर मोहम्मद शमी ने इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू के दौरान शमी से एक सवाल किया गया कि टीम इंडिया में महेन्द्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा और विराट कोहली में से बेस्ट कैप्टन कौन है। तो इस पर वैसे तो शमी ने तुलना को सही नहीं माना, लेकिन फिर भी उन्होंने आखिर में महेन्द्र सिंह धोनी को सबसे बेस्ट कप्तान करार दिया।

मोहम्मद शमी ने कहा कि, "देखिए इसका जवाब देना मुश्किल होगा। क्योंकि मैं समझता हूं कि तीनों की तुलना करना गलत है। हां ये है कि किसकी कप्तानी में भारत सबसे ज्यादा सफल रहा। धोनी ने भारत को विश्व कप जीताया। सभी कप्तानों का कप्तानी करने का अलग अंदाज होता है। लेकिन यदि सफलता को पैमाना माना जाए तो यकीनन धोनी बेस्ट कप्तान हैं।"

शमी ने कहा, तीनों ही कप्तानों में है खास क्वालिटी

भारतीय क्रिकेट टीम का ये अनुभवी तेज गेंदबाज टीम इंडिया के साथ साल 2012-13 से खेल रहा है, ऐसे में उन्हें महेन्द्र सिंह धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा तीनों की कप्तानी में खेलने का अच्छा खासा अनुभव है। इसी बात का अहसास करते हुए उन्होंने आगे कहा कि, “धोनी ज्यादा नहीं बोलते थे। लेकिन उनके पास काफी कमाल की रणनीति रहती थी। वहीं, मैदान पर कोहली ज्यादा आक्रमक रहते थे। वहीं रोहित का अंदाज तीनों से अलग था। रोहित के पास तीनों चीजें हैं।“

Kalpesh Kalal

Kalpesh Kalal

क्रिकेट कंटेंट क्रिएटर

जुनून की हद तक क्रिकेट से लगाव।वीरेंद्र सहवाग प्रिय क्रिकेटर।बारह साल की उम्र से क्रिकेट पर लिखना पढ़ना शुरू। 2011 में खेल पत्रकारिता की पारी शुरू।बीते करीब 5 साल से क्रिकेट कंटेंट राइटर ।

Next Story