×

कब शुरू होगा विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2021, कहां खेला जाएगा यह खेल, जानें किन भारतीय पहलवानों का हुआ है चयन और कौन रहा बाहर

Vishwa Kushti Championship 2021: पहलवानों के लिए एक खुशखबरी है। विश्व कुश्ती चैंपियनशिप का 17 वां संस्करण जल्द होने वाला है।

Chitra Singh
Written By Chitra Singh
Published on: 7 Sep 2021 6:19 AM GMT (Updated on: 7 Sep 2021 7:45 AM GMT)
World Wrestling Championships image
X

विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2021 (डिजाइन फोटो- सोशल मीडिया)

Vishwa Kushti Championship 2021: पहलवानों के लिए एक खुशखबरी है। विश्व कुश्ती चैंपियनशिप (Vishwa Kushti Championship 2021) का 17 वां संस्करण जल्द होने वाला है। हालांकि इस आयोजन में भारत के कई ओलंपियन रेसलर्स नहीं दिखेंगे। आइए जानते है कि 2021 के विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में कौन-कौन ओलंपियन रेसलर्स नहीं खेलेंगे, यह आयोजन कब होगा और यह किस देश में आयोजित की गई (world wrestling championship held in which country) और यह किस स्टेडियम में होगा (Vishwa Kushti Championship 2021 Kis Stadium mein Hoga)?

विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2021 कब होगा (Vishwa Kushti Championship 2021 Kab Hoga)

अगले महीने शुरू होने 2021 का विश्व कुश्ती चैंपियनशिप संयुक्त आयोजनों की विश्व कुश्ती चैंपियनशिप का 17वां संस्करण होगा। विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2 अक्टूबर 2021 से शुरू होगा, वहीं इस आयोजन का समापन 10 अक्टूबर 2021 को होगा।

पिछले साल पूरे विश्व में कोरोना महामारी फैलने के कारण 2020 के संस्करण को स्थगित कर दिया गया था। आखिरी बार विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2019 में हुआ था। वहीं इस आयोजन की जगह इंडिविजुअल वर्ल्ड कप का आयोजन किया गया।

यह खेल किस देश में खेला जाएगा (Vishwa Kushti Championship 2021 Kis Desh Mein Khela Jaega)

विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2021 का आयोजन नोर्वे के ओस्लो (World Championship Wrestling Oslo 2021) में होगा। इस खेल में लगभग सौ देशों से लगभग एक हजार पहलवान ओस्लो पहुंचेंगे। बताया जा रहा है कि ये इवेंट नॉर्वे का सबसे बड़ा इवेंट है।

स्टेडियम (डिजाइन फोटो- सोशल मीडिया)

विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2021 का आयोजन किस स्टेडियम में होगा?

विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2021 का खेल ओस्लो के इंडोर स्टेडियम न्यू जोर्डल एम्फी एरिना में (New Jordal Amfi Arena in Oslo) खेला जाएगा। न्यू जोर्डल एम्फी एरिना में दर्शकों की क्षमता 5,300 है। इसका आंतरिक घेरा 14,500 वर्ग मीटर है। इस स्टेडियम को हिले मेलबी आर्किटेक्टर ने आइस हॉकी आयोजनों के लिए डिजाइन किया है। हालांकि यह अन्य खेलों की भी मेजबानी कर सकता है। जानकारी केम मुताबिक, इसका दूसरा भाग 10 अक्टूबर 2020 को तैयार किया गया।

विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2021 भारत (World Wrestling Championships 2021 India)

क्या आपको पता है कि भारत में विश्व कुश्ती चैंपियनशिप कब हुआ था (Bharat Mein World Kushti Championship 2021 Kab Hua Tha)? भारत में विश्व कुश्ती चैंपियनशिप एक बार ही आयोजित किया था, वो भी सन् 1967 में। यह आयोजन दिल्ली में किया गया था। इस आयोजन में फ्री स्टाइल कुश्ती की स्पर्धा रखी गई थी। उस दौरान भारत मात्र एक ही मेडल जीत पाया था और वो था- रजत पदक।

ओस्लो के विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में नहीं दिखेंगे ये ओलंपियन्स

टोक्यो ओलंपिक में भारत के 7 पहलवानों ने हिस्सा लिया था। इसमें रवि दहिया, बजरंग पुनिया, विनेश फोगाट, सोनम मलिक, अंशु मलिक और सीमा बिसला का नाम शामिल था। इन सातों पहलवानों में से विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2021 में सिर्फ एक ही पहलवान का चयन हो पाया है और वो है- अंशु मलिक (Anshu Malik)। दिल्ली में हुए विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के ट्रायल में अंशु मलिक ने अपना शानदार प्रदर्शन दिया और विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में अपनी जगह पक्की की। वहीं रवि दहिया, बजरंग पुनिया, विनेश फोगाट, सोनम मलिक और सीमा बिसला इस रेस से बाहर हो गए।

2021 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में इन भारतीय पहलवानों का हुआ चयन (Bharatiya Pahalwan)

जानकारी के मुताबिक, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2021 में होने वाले फ्री स्टाइल स्पर्धा में लगभग 10 का चयन हुआ है। इन 10 खिलाड़ियों का नाम है-

अनिरुध(125 किलो)

सत्यव्रत(97 किलो)

पृथ्वीराज पाटिल(92 किलो)

संदीप मान(86 किलो)

गौरव बालियान (79 किलो)

यश(74 किलो)

सुशील(70 किलो)

रोहित(65 किलो)

रवींद्र(61किलो)

शुभम(57किलो)


Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story