×

'वर्ल्ड हॉटेस्ट ग्रैंडमां' के नाम से मशहूर इस मॉडल का दावा, शेन वॉर्न की मौत से पहले हमारे बीच रिलेशन....

World's Hottest Grandma: मॉडल जीना स्टीवर्ट ने शेन वार्न के साथ अपने रिलेशनशिप के बारे में बताते हुए कहा कि ''2018 में हम दोनों की पहली मुलाकात सोशल मीडिया के माध्यम से हुई, इसके बाद दोनों ने कई महीनों तक ऑनलाइन ही बात की और बाद में हम मिले। शेन की मौत से पहले हम दोनों अच्छे दोस्त बन गए थे और काफी समय से रिलेशनशिप रहे।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 18 Aug 2022 9:29 AM GMT
Worlds hottest grandma
X

World's hottest Grandma: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी शेन वॉर्न का इसी साल 4 मार्च को थाईलैंड में निधन हो गया था। उनके निधन से क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई थी। क्रिकेट में उनको 'बैड बॉय' के नाम से भी जाना जाता था। उनके कई मॉडल के साथ संबंध होने की ख़बरें भी खूब सुर्खियां बटोरती थी। अब एक बार फिर उनके निधन के बाद एक मॉडल ने वार्न को लेकर बड़ा दावा किया है। 'वर्ल्ड हॉटेस्ट ग्रैंडमां' के नाम से मशहूर जीना स्टीवर्ट ने दावा करते हुए कहा कि ''शेन वार्न की मौत से पहले मेरे साथ रिलेशनशिप में थे। लेकिन शेन वॉर्न की अचानक मौत से पूरी तरह से टूट चुकी हूं।''

ऑनलाइन हुई थी हमारी पहली मुलाकात: जीना स्टीवर्ट

मॉडल जीना स्टीवर्ट ने शेन वार्न के साथ अपने रिलेशनशिप के बारे में बताते हुए कहा कि ''2018 में हम दोनों की पहली मुलाकात सोशल मीडिया के माध्यम से हुई, इसके बाद दोनों ने कई महीनों तक ऑनलाइन ही बात की और बाद में हम मिले। शेन की मौत से पहले हम दोनों अच्छे दोस्त बन गए थे और काफी समय से रिलेशनशिप रहे। लेकिन उनकी अचानक मौत से अब पूरी तरह टूट चुकी हूं। इसके साथ उन्होंने कहा कि ''दुनिया ने एक लीजेंड खोया है और मैंने सबसे ख़ास दोस्त खो दिया है।'' जीना स्टीवर्ट की फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। हॉटनेस के मामले में वो बड़ी-बड़ी मॉडल पीछे छोड़ती हैं।

हमने पूरी रात बातें की थी: स्टीवर्ट

स्टीवर्ट ने कहा कि ''थाइलैंड में वॉर्न के निधन से पहले तक लगातार उनके संपर्क में थीं। डेली स्टार की खबर के अनुसार वो वार्न के साथ सीक्रेट रिलेशनशिप में थी। दोनों की मुलाकात गोल्ड कोस्ट में एक क्रिकेट मैच के बाद हुई। दोनों ने उस दिन पूरी रात ऑनलाइन बातें की। इसके बाद दोनों ने एक साथ खूब समय बिताया। स्लीवर्ट ने कहा कि 'उनकी जिंदगी में बारे में जानना मुझे अच्छा लगा। लेकिन इतनी जल्दी उनको खोने का दुख हमेशा रहेगा।''

मीडिया की नजरों से रहे दूर:

जीना ने अपने इंटरव्यू में बताया कि ''हम दोनों अपने रिश्ते को मीडिया की नज़रों से बचाना चाहते थे। इसके लिए हमे अलग-अलग रास्ते खोजने पड़ते थे। जब भी दोनों बाहर साथ निकलते तो चश्मा लगाकार ही निकलते। हम दोनों धीरे-धीरे बेहद नजदीक आ गए थे। लेकिन किसी तरह हम दोनों ने मीडिया से दुरी ही बनाई रखीं। जीना ने बताया कि ''एक पब्लिकेशन अक्सर मेरी काफी फोटोज लेने के लिए पीछे रहता था मैं और वॉर्न बाहर जाने के लिए अक्सर कैप और चश्में का इस्तेमाल करते थे।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story