×

Aaj Ka Mausam: कंपकंपाती ठंड के लिए हो जाएं तैयार, बर्फबारी से गिरेगा पारा, दक्षिण भारत में बारिश के आसार, जानें आज का मौसम

Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग की ओर से आज का मौसम की जानकारी दी गई है, तो चलिए जानते हैं कि आज आपके राज्यों में मौसम कैसा रहेगा।

Shreya
Written By ShreyaNewstrack Network
Published on: 30 Oct 2021 1:53 AM GMT (Updated on: 30 Oct 2021 5:21 AM GMT)
Aaj Ka Mausam: कंपकंपाती ठंड के लिए हो जाएं तैयार, बर्फबारी से गिरेगा पारा, दक्षिण भारत में बारिश के आसार, जानें आज का मौसम
X

(कॉन्सेप्ट फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

Aaj Ka Mausam: देशभर के कई राज्यों में सुबह और रात के समय गुलाबी ठंड (Thand) का एहसास होने लगा है। ऐसे में अब आप भी अपने कंबल और रजाई निकाल लीजिए, क्योंकि कभी भी पारा और गिर सकता है। दरअसल, पहाड़ों पर बर्फबारी होने के बाद राज्य के मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ी है। इसके साथ ही दक्षिण भारत में बारिश का सिलसिला (Barish Ka Silsila) भी जारी है। इसकी वजह उत्तर-पूर्वी मानसून (North East Monsoon) यानी मिनी मानसून (Mini Monsoon) का सक्रिय होना है।

इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कई राज्यों में बारिश का अलर्ट (Barish Ka Alert) जारी किया है। साथ ही बर्फबारी की संभावना (Barfbari Ki Sambhavna) भी जताई है। तो चलिए जानते हैं आपके राज्य का मौसम का हाल (Aapke Rajya Ka Mausam Ka Hal) क्या रहने वाला है।

आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)

मौसम विभाग (Mausam Vibhag) के मुताबिक, आज यानी शनिवार (30 अक्टूबर 2021) केरल और माहे, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में गरज और बिजली गिरने के साथ हल्की से मध्यम और छिटपुर बारिश की संभावना (Barish Ki Sambhavna) है, जबकि आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में 30 अक्टूबर को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। आईएमडी ने इसी अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में बारिश होने का अनुमान (Barish Ka Anuman) जताया है। वहीं, शनिवार को जम्मू कश्मीर में मौसम साफ रहेगा।

मौसम की जानकारी देने वाले स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) की मानें तो चेन्नई में आज भारी बारिश होने के आसार (Barish Ke Asar) बने हुए हैं। यहां पर अगले 2 से 3 दिनों तक भारी बारिश जारी रहेगी। इसके साथ ही बर्फबारी (Barfbari) की वजह से पंजाब, हरियाणा समेत उत्तर भारत के राज्यों में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। इस साल समय से पहले सर्दी की शुरुआत हो सकती है। दूसरी ओर उत्तर पश्चिम, मध्य और पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

बारिश का अलर्ट (Barish Ka Alert)

आईएमडी ने एक नवंबर तक केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में गरज और बिजली गिरने की संभावना जताई है। इतना ही नहीं, इन इलाकों में भारी बारिश होने के भी आसार हैं।

बर्फबारी (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

बर्फबारी का अलर्ट (Snowfall Ka Alert)

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी शुरू हो चुकी है, ऐसे में अब पहाड़ों से चलने वाली बर्फीली हवाएं दिल्ली, हरियाणा समेत उत्तर भारतीय राज्यों के रात का तापमान गिराने का काम करेंगी। जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी का सिलसिला जारी है। इस बीच मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में फिर से बर्फबारी होने की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 2 नवंबर को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story