×

Apple iPad Pro 2024: तगड़े होंगे एप्पल के नये आईपैड के फीचर्स, इस दिन होगा लॉन्च

Apple iPad Pro 2024 and Air 2024: एप्पल जल्द ही Apple iPad Pro 2024 और Air 2024 को लॉन्च करने की तैयारी में है। इन दोनों ही प्रोडक्ट्स के फीचर्स काफी तगड़े होंगे।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 1 April 2024 6:01 AM GMT
Apple iPad Pro 2024: तगड़े होंगे एप्पल के नये आईपैड के फीचर्स, इस दिन होगा लॉन्च
X

Apple iPad Pro 2024 and Air 2024: अगर आप एप्पल के अपकमिंग प्रोडक्ट्स का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। एप्पल जल्द ही Apple iPad Pro 2024 और Air 2024 को लॉन्च करने की तैयारी में है। इन दोनों ही प्रोडक्ट्स के फीचर्स काफी तगड़े होंगे। लॉन्च से पहले ही इन प्रोडक्ट्स के फीचर्स लीक हो गए हैं। तो ऐसे में आइए जानते हैं Apple iPad Pro 2024 और Air 2024 के फीचर्स के बारे में:

Apple iPad Pro के फीचर्स (Apple iPad Pro Features)

Apple iPad Pro के फीचर्स की बात करें तो एप्पल अपने इस डिवाइस को दो साइज में लॉन्च करने की तैयारी में है। इसका छोटा साइज 11 इंच की स्क्रीन और बड़ा साइज वाला वेरिएंट 12.9 इंच की स्क्रीन के साथ पेश होगा। बता दें एप्पल ने iPad Pro 2022 के 12.9 इंच वाले मॉडल में MiniLED डिस्प्ले पैनल का इस्तेमाल किया था, लेकिन iPad Pro 2024 में इसका इस्तेमाल नहीं करेगी। इसकी जगह कंपनी OLED पैनल का इस्तेमाल कर सकती है। इसके अलाव iPad Pro 2024 मॉडल्स का डिजाइन पुराने टैब्स की तुलना में थोड़ा पतला होगा और इसका कैमरा बंप भी रीडिजाइन हो सकता है। वहीं इस टैब के साथ एक नया मैजिक कीबोर्ड और एप्पल पेंसिल भी लॉन्च होगा। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो, iPad Pro 2024 अपने पुराने मॉडल्स की तुलना में ज्यादा महंगा होगा।


Apple iPad Air के फीचर्स (Apple iPad Air Features):

Apple iPad Air के फीचर्स की बात करें तो iPad Air 2024 को एप्पल द्वारा दो साइज वेरिएंट्स में लॉन्च होगा। इसका पहला साइज वेरिएंट 10.9 इंच और दूसरा साइज वेरिएंट 12.9 इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च होगा। साथ ही इस आईपैड की लाइनअप में पहली बार 12.9 इंच की स्क्रीन वाला वेरिएंट लॉन्च किया जा सकता है। कुछ रिपोर्ट का दावा है कि, एप्पल के इस आईपैड की कारण यूजर्स को 1000 डॉलर से भी कम खर्च में बड़ी स्क्रीन वाली आईपैड खरीदने का मौका मिल सकता है। दरअसल iPad Air (5th Gen) की घोषणा दो साल पहले मार्च 2022 में ही कर दी गई थी। ऐसे में अब देखना होगा कि इस साल लॉन्च होने वाले आईपैड में कंपनी किन खास फीचर्स को शामिल करती है।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story