×

Google Play Apps: गूगल की बड़ी कार्रवाई, Play Store से हटाए ये 10 भारतीय मोबाइल ऐप्स

Google Play Remove Apps: गूगल ने भारत में 10 कंपनियों के ऐप्स को रिमूव करना स्टार्ट किया है। जिनमें ज्यादातर पॉपुलर मैट्रीमोनी ऐप्स ही हैं।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 2 March 2024 8:04 AM GMT
Google Play Apps: गूगल की बड़ी कार्रवाई, Play Store से हटाए ये 10 भारतीय मोबाइल ऐप्स
X

Google Play Remove Apps: गूगल अक्सर अपने यूजर्स की सेफ्टी को ध्यान में रखकर नए नए अपडेट्स जारी करता रहता है। अब हाल ही में गूगल ने बड़ी कारवाई की है। जिसके बाद प्ले स्टोर से 10 apps रिमूव हो चुके हैं। ऐसे में अब आप इन ऐप्स को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड नहीं कर पाएंगे।

प्ले स्टोर से रिमूव हुईं ये 10 Apps

Google यूजर्स की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए अक्सर नए अपडेट्स जारी करता रहता है। अब वहीं गूगल ने 10 ऐप्स को प्ले स्टोर से हटाने के लिए कहा है। बता दें Cyber Crime से निपटने के लिए गूगल की ओर से अक्सर अलग-अलग कदम उठाए जाते हैं। लेकिन इस बार मामला थोड़ा अलग है। दरअसल गूगल ने भारत में 10 कंपनियों के ऐप्स को रिमूव करना स्टार्ट किया है। जिनमें ज्यादातर पॉपुलर मैट्रीमोनी ऐप्स ही हैं।


गूगल का इन ऐप्स को हटाने के पीछे का कारण है फीस पे नहीं करना। दरअसल इन ऐप्स ने गूगल की फीस पे नहीं की थी। जिसके बाद इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए गूगल ने ये बड़ा फैसला लिया। बता दें Matrimony.com डेटिंग ऐप्स Bharat Matrimony, Christian Matrimony, Muslim Matrimony और Jodii ऐप्स को डिलीट कर दिया गया है। बता दें ये सभी apps भारतीय ऐप्स (Indian Apps) हैं, जिन्हें प्ले स्टोर से रिमूव (Play Store Remove Apps) किया गया है। इतना ही नहीं कंपनी के फाउंडर ने इसे भारतीय इंटरनेट के लिए डार्क डे भी घोषित कर दिया है। साथ ही चिंता जाहिर करते हुए कहा कि, हमारी ऐप्स को गूगल की ओर से एक-एक कर डिलीट किया जा रहा है क्योंकि इन्होंने गूगल प्ले स्टोर की पॉलिसी को अनदेखी की है। इस कारण ही इन पर ये कड़ी कार्रवाई की जा रही है। वहीं अभी तक कंपनियों की ओर से इस पर कोई भी स्टेटमेंट्स बाहर नहीं आया है।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story