×

30 मिनट में होगा 70% चार्ज, लेनोवो ने लॉन्च किया कमाल का लैपटॉप, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

Legion 9i: अगर आप लैपटॉप खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं और वह भी अच्छा बैटरी बैकअप वाला तो आपके लिए अच्छा मौका है।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 23 Jan 2024 5:13 PM GMT
30 मिनट में होगा 70% चार्ज, लेनोवो ने लॉन्च किया कमाल का लैपटॉप, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान
X

Legion 9i: अगर आप लैपटॉप खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं और वह भी अच्छा बैटरी बैकअप वाला तो आपके लिए अच्छा मौका है। दरअसल लेनोवो ने भारत में अपना लेटेस्ट लैपटॉप लॉन्च किया है। जो 30 मिनट में ही 70% चार्ज हो जाता है। साथ ही इसमें एआई चिप के साथ इंटीग्रेटेड लीक्विड कूलिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है। इस लैपटॉप का नाम है Lenovo Legion 9i। यह एक गेमिंग लैपटॉप है। तो आइए जानते हैं Legion 9i के बारे में:

Legion 9i के फिचर्स

Legion 9i Lenovo कंपनी का भारत में एक लेटेस्ट गेमिंग लैपटॉप है। कंपनी ने इसे पिछले साल सितंबर में ही ग्लोबली लॉन्च कर दिया था। इस लैपटॉप का डिजाइन भी बेहद शानदार है, और इसमें एआई चिप के साथ इंटीग्रेटेड लीक्विड कूलिंग सिस्टम का इस्तेमाल हुआ है। इस लैपटॉप में बेस्ट-इन-क्लास फीचर्स हैं जैसे मिनी-एलईडी डिस्प्ले, हार्डवेयर, लिक्विड कूलिंग सिस्टम और भी बहुत कुछ। अब, लेनोवो ने इसी लेजियन 9i को इंडियन मार्केट में उतारा है।


लेनोवो लेजियन 9i में 16 इंच का मिनी एलईडी डिस्प्ले भी है, जिसके चारों ओर पतले बेजल हैं। बता दें इसमें 3.2K रिजॉल्यूशन है, जो आपको गेम खेलते समय या मूवी देखते समय बेहद शानदार और स्मूथ विजुअल्स प्रदान करेंगे। इतना ही नहीं 165Hz रिफ्रेश रेट और 3ms रिस्पॉन्स टाइम के साथ, आपको कोई भी लैग या कटिंग नहीं दिखेगा। 1,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ, आप स्क्रीन को साफ-साफ देख सकते हैं। इतना ही नहीं डिवाइस VESA DisplayHDR 1000 सर्टिफाइड है, जो डॉल्बी विजन और एनवीडिया जी-सिंक को सपोर्ट करता है।

कीबोर्ड में अलग-अलग रंगों में चमकने वाली लाइट्स लगाई गई हैं, और 8 की-कैप्स को आप अपनी पसंद के हिसाब से बदल भी सकते हैं। इतना ही नहीं लैपटॉप में दो 2-वाट के स्पीकर भी मौजूद हैं। इस लैपटॉप में इंटेल कोर i9 प्रोसेसर और RTX 4090 या RTX 4080 ग्राफिक्स कार्ड है। साथ ही इसमें 32GB या 64GB रैम भी है और TB तक SSD स्टोरेज भी है।

लेनोवो लेजियन 9i 99.99WHr की बैटरी फास्ट चार्जिंग भी सपोर्ट करती है। यह 30 मिनट में 70% चार्ज हो जाती है। लैपटॉप के साथ दो चार्जर भी मिलेंगे। बता दें ये लैपटॉप विंडोज 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। लेजियन 9i की कीमत की बात करें तो यह कम से कम 4 लाख 49 हजार 990 रुपये का है। आप इसे लेनोवो की आधिकारिक वेबसाइट, ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स से भी खरीद सकते हैं।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story