×

TRENDING TAGS :

Election Result 2024

Motorola Razr 50 Price: तगड़े फीचर्स और कैमरा के साथ लॉन्च होगा ये धांसू फोन

Motorola Razr 50 Price: कंपनी अपने तगड़े फीचर्स वाले स्मार्टफोन्स को जल्द लॉन्च करने की तैयारी में है। इस फोन में कई तगड़े फीचर्स मिलने वाले हैं।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 22 May 2024 6:30 AM GMT (Updated on: 22 May 2024 6:30 AM GMT)
Motorola Razr 50 Price: तगड़े फीचर्स और कैमरा के साथ लॉन्च होगा ये धांसू फोन
X

Motorola Razr 50: मोटोरोला अपने अपकमिंग स्मार्टफोन को जल्द लॉन्च करने की तैयारी में है। इस फोन में यूजर्स को कई तगड़े फीचर्स मिलने वाले हैं। भारत में मोटोरोला के स्मार्टफोन को कंपनी जल्द लॉन्च करेगी। इस फोन के लॉन्च होने से पहले ही इस फोन के डिटेल्स लीक हो गए हैं। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो, Motorola Razr और Motorola Razr 50 Ultra स्मार्टफोन्स को कंपनी जल्द ही लॉन्च करेगी।

दरअसल ये कंपनी का फोल्डेबल फोन है, जो तगड़े फीचर्स के साथ आता है। लीक रिपोर्ट्स की मानें तो, Motorola Razr 50 और Motorola Razr 50 Ultra की इमेज सामने आई की है। इस फोन में बहुत बड़ी कवर स्क्रीन भी मिलने वाली है।

Motorola Razr 50 और Razr 50 Ultra के फीचर्स, लॉन्च डेट और कीमत (Motorola Razr 50 And Razr 50 Ultra Features, Launch Date And Price):

Motorola Razr 50 और Razr 50 Ultra के फीचर्स, लॉन्च डेट और कीमत की बात करें तो इस फोन में यूजर्स को कई तगड़े फीचर्स मिलेंगे। Motorola Razr 50 में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.9 इंच की बड़ी pOLED स्क्रीन मिल सकती है। वहीं इस फोन में MediaTek Dimensity 7300X चिप मिल सकती है। इसके अलावा इस फोन में 8GB रैम और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज हो सकता है।

Motorola Razr 50 फोन आउट-ऑफ-द-बॉक्स Android 14 पर काम करता है। इस फोन का डाइमेन्शन 171x74x7.2mm है और वजन 188 ग्राम है। Motorola Razr 50 के बैटरी (Motorola Razr 50 Battery) की बात करें तो पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,200mAh की बैटरी दी जा सकती है।

Motorola Razr 50 के कैमरे (Motorola Razr 50 Camera) की बात करें तो इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा के साथ 13 मेगापिक्सल का दूसरा सेंसर दिया जा सकता है। फिल्हाल कंपनी की ओर से इस फोन के लॉन्च डेट और कीमत के बारे में आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।


Motorola Razr 50 Ultra के फीचर्स, लॉन्च डेट और कीमत (Motorola Razr 50 Ultra Features, Launch Date And Price):

Motorola Razr 50 Ultra के फीचर्स, लॉन्च डेट और कीमत की बात करें तो Motorola Razr 50 Ultra स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.9 इंच की pOLED इनर स्क्रीन दी जा सकती है। इसके अलावा मोटोरोला रेजर 40 Ultra में अप Nachfolger को Snapdragon 8s Gen 3 चिप दिया जा सकता है। इस फोन में 12GB रैम और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज दी जा सकती है। इसके अलावा ये भी उम्मीद की जा रहा है कि, इस फोन के कैमरे तगड़े होंगे।

Motorola Razr 50 Ultra के कैमरे की बात करें तो इस फोन में 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा इस फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। Motorola Razr 50 Ultra स्मार्टफोन के बैटरी की बात करें तो इस फोन में 4,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। इस फोन में वाटर रेजिस्टेंस के लिए IPX8 रेटिंग मिल सकती है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक फोन के बारे में फिल्हाल आधिकारिक रूप से कोई जानकारी शेयर नहीं की है। इस फोन के लॉन्च डेट और कीमत को लेकर कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story