×

Best Homestay in Nainital: नैनीताल घूमने का बना रहे प्लान, तो इन होमस्टे में रूकें बहुत ही कम किराए पर

Best Homestay in Nainital: अगर आप अपने दोस्तों-यारों, परिवार वालों के साथ नैनीताल में घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो वाकई में वीकएंड में और छुट्टियों का असली मजा आपको यहीं पर आएगा।

Vidushi Mishra
Published on: 29 Dec 2022 3:56 AM GMT
nainital best places to stay
X

नैनीताल में रूकने की बेस्ट जगहें (फोटो- सोशल मीडिया)

Nainital Best Places to Stay: घूमने के लिए नैनीताल बहुत ही बेस्ट जगहों में से एक है। यहां पर सालभर पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है। लेकिन सबसे ज्यादा मजा सर्दियों के मौसम में आता है। क्योंकि नैनीताल की असली खूबसूरती को आप अपने रूम की खिड़की से भी निहार पाएंगे। इस हिल स्टेशन ऐसी भी बहुत सारी जगहें हैं, जहां पर आपको हरी-भरी वादियां, झीले और बर्फ के भी नजारें देखने को मिलेंगे।

ऐसे में अगर आप अपने दोस्तों-यारों, परिवार वालों के साथ नैनीताल में घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो वाकई में वीकएंड में और छुट्टियों का असली मजा आपको यहीं पर आएगा। लेकिन यहां पर रूकने के लिए आपको अच्छा-खासा बजट बनाकर आना पड़ेगा। क्योंकि सालभर ये जगह टूरिस्ट से भरी रहती है। इसलिए यहां के होटलों के रेट्स काफी ज्यादा रहते हैं।

लेकिन इस वजह से आप अपना घूमने का प्लान कैंसिल न करिए। क्योंकि यहां पर हम आपको कुछ ऐसे बेस्ट होमस्टे के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जहां पर आप बहुत ही कम खर्चें में आराम से रूक सकते हैं। आइए आपको बताते हैं नैनीताल के बेस्ट होमस्टे के बारे में।

नैनीताल में बेस्ट होमस्टे
Best Homestay in Nainital

नैनीताल रिवर कैंप
Nainital Camp

अगर आप अपने दोस्तों-यारों और परिवार-वालों के साथ नैनीताल में रूकने के लिए बेस्ट जगह की तलाश में हैं तो नैनीताल रिवर कैंप से अच्छी जगह आपके लिए कोई नहीं है। ये रिवर कैंप जाख कोशिया कोटोली के नजदीक है। यहां से आपको खूबसूरत नजारें, पहाड़, झीलों का बहुत ही शानदार दृश्य देखने को मिलेगा। इस बेहतरीन जगह पर रूकने के लिए आपको मात्र 500 रूपए खर्च करने होंगे। बाकी इसके बाद आप अपनी सुविधा के हिसाब किराया देख सकते हैं।

हिडन वैली कैंप
Hidden Valley Camp

हिडन वैली कैंप बहुत ही खूबसूरत जगहों में से एक है। यहां पर आपको बहुत ही सुकून भरे वातावरण के साथ ही खाने-पीने की भी बहुत ही अच्छी सुविधाएं मिलेंगी। यहां पर रूकने के लिए आपको 1000 रुपए के अंदर में रूम मिल जाएगा। यहां पर आपको टेंटनुमा कमरे मिलेंगे। जहां पर आप आराम से रूक सकते हैं।

नैना देवी धर्मशाला
Nainital Dharmshala

नैनीताल पहुंचने पर आप नैना देवी धर्मशाला में बहुत ही आराम से रूक सकते हैं। ये काफी मशहूर जगह है। नैनीताल बस स्टैंड से मात्र 3 किलोमीटर की दूरी पर आपको नैना देवी धर्मशाला मिलेगी। बाकी होटलों से ये जगह आपको काफी सस्ती पड़ेगी। इसके साथ ही यहां पर एक तय समय पर स्वादिष्ट पेटभर खाना भी मिलेगा। यहां पर रूकने में आप नैनी झील के किनारे बहुत ही प्रसिद्ध नैना देवी मंदिर में भी दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story