×

Valentine Day Special : वैलेंटाइन-डे सेलिब्रेशन के लिए बेस्ट है ये डेस्टिनेशंस, दिल जीत लेंगे यहां के खूबसूरत नजारे

Valentine Day Special : फरवरी का महीना शुरू हो चुका है और जल्द ही वैलेंटाइन वीक भी शुरू हो जाएगा। चलिए आपको बताते हैं कि आप वैलेंटाइन वीक में अपने पार्टनर के साथ कहां घूम सकते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 5 Feb 2024 5:15 AM GMT (Updated on: 5 Feb 2024 5:15 AM GMT)
Valentine Day Special
X

Valentine Day Special (Photos - Social)

Valentine Day Special : फरवरी को रोमांटिक महीने के तौर पर पहचाना जाता है। यह महीना कपल्स के लिए काफी खास होता है। इस महीने में पड़ने वाली गुलाबी ठंड लोगों को बहुत पसंद आती है। इसी महीने में वैलेंटाइन वीक भी मनाया जाता है जो 7 फरवरी से शुरू होता है और 14 फरवरी को वैलेंटाइन-डे पर जाकर खत्म होता है। कपल्स के लिए पूरा वैलेंटाइन वीक काफी खास होता है। वह इसे रोज डे, चॉकलेट-डे, प्रपोज-डे, टैडी-डे जैसे अलग-अलग दिन के साथ सेलिब्रेट करते हैं।

वैलेंटाइन वीक के दौरान कपल्स को देश की अलग-अलग जगहों पर घूमने का प्लान बनाते हुए भी देखा जाता है। अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताना चाहते हैं तो आज हम आपको देश के अलग-अलग हिस्सों में मौजूद कुछ ऐसी खूबसूरत प्लेसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां जाकर आप अच्छा समय गुजार सकते हैं।

केरल की इन जगहों की करें सैर

मुन्नार

भारत के दक्षिण में स्थित केरल एक बहुत ही खूबसूरत राज्य है जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए पहचाना जाता है। अगर आप अपने पार्टनर के साथ केरल जाना चाहते हैं तो आप को मुन्नार जाना चाहिए। ये एक शानदार हनीमून डेस्टिनेशन के तौर पर भी पहचाना जाता है। वैलेंटाइन-डे सेलिब्रेट करने के लिए यह एक परफेक्ट प्लेस है। यहां की ऊंची-ऊंची पहाड़िया और चाय के बागान आपको अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय गुजारने का मौका देंगे। यहां पर आप इको पॉइंट, पोथमेडु दृष्टिकोण, एराविकुलम राष्ट्रीय उद्यान और टाटा चाय संग्रहालय जैसी प्लेस भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।

मुन्नार


वायनाड

वायनाड केरल की एक बहुत ही खूबसूरत जगह है। यहां के बैकवॉटर और झरने बहुत ही मनमोहक हैं, जो किसी का भी दिल जीत सकते हैं। यहां पर घूमने के लिए ऐतिहासिक गुफाएं भी हैं। कपल्स के लिए यह जगह जन्नत से काम नहीं है। वैलेंटाइन-डे के मौके पर बड़ी संख्या में लोग यहां पर पहुंचते हैं। बाणासुर सागर बांध, चेम्बरा पीक, कुरुवा द्वीप, एडक्कल गुफाएं, पूकोडे झील और थोलपेट्टी वन्यजीव अभयारण्य जैसी शानदार जगहों पर यहां घुमा जा सकता है।

वायनाड


गुजरात में घूमें ये जगह

दीव

अगर आप नीले रंग के समुद्र का दीदार करना चाहते हैं तो आप अपने पार्टनर के साथ दीव जा सकते हैं। यहां पर 6 बीच हैं जिनमें से घूमने के लिए आप किसी एक का चुनाव कर सकते हैं। जम्पोरे बीच, गोमती वाला बीच, देवका बीच, वनकभारा बीच, चक्रतीर्थ बीच और नागोआ बीच में से आप किसी भी बीच में घूम सकते हैं।

दीव


गिर

अगर आप अपने पार्टनर के साथ गुजरात जाने का प्लान बना रहे हैं तो गिर से अच्छी डेस्टिनेशन दूसरी नहीं हो सकती। जो लोग फॉरेस्ट सफारी का आनंद लेना चाहते हैं उन्हें यहां पर जरूर जाना चाहिए। हर साल बड़ी संख्या में यहां पर कपल्स वैलेंटाइन-डे के मौके पर पहुंचते हैं। यहां से सबसे निकटतम रेलवे स्टेशन जूनागढ़ है। यहां से आपको बस या कैब की सहायता से जाना होगा।

गिर


नोएडा के पास घूमें ये जगह

नोएडा में रहते हैं तो आप यहां से ऋषिकेश, आगरा, जयपुर, मसूरी और हिमाचल प्रदेश के ट्रिप प्लान कर सकते हैं। इन जगहों पर जाने के लिए आपको दिल्ली से बस पकड़ना होगा। आप चाहें तो ट्रेन से भी जा सकते हैं। यहां पहुंचने के बाद आपको रेंट पर स्कूटी लेनी होगी। होटल के कमरे आप यहां पहुंचने से पहले ही बुक कर सकते हैं जिसके लिए 500 से 1000 रुपए लगेंगे।


ऋषिकेश


Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story