×

Winter Destinations: अगर आप इस बार नॉर्थ ईस्ट घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इन जगहों पर जाना ना भूले

Winter Destinations: अगर आप घूमने फिरने के शौकीन हैं और कहीं जाने का प्लान बना रहे हैं तो आपको नॉर्थ इंडिया के गोल्डन ट्राएंगल टूर पर जरूर जाना चाहिए। चलिए आज आपको इस बारे में बताते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 8 Dec 2023 8:13 AM GMT
Winter Destinations
X

Winter Destinations

Winter Destinations: भारत में घूमने के लिए एक से बढ़कर एक अनगिनत जगहें है। भारत के कोने-कोने में कुछ ना कुछ विशेष जरूर है। उत्तर भारत दक्षिण भारत और पश्चिम भारत की तरह ही नॉर्थ ईस्ट में भी बहुत सारे लोग घूमना पसंद करते हैं। नॉर्थ ईस्ट अपने प्राकृतिक सौंदर्य, भौतिक और सांस्कृतिक विविधता के लिए प्रसिद्ध है। इसके अलावा यहां की घाटियां, झरने, तालाब पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। इसलिए पूरे साल यहां पर पर्यटकों की भीड़ देखने को मिलती है। अगर आप इस बार घूमने जाने के लिए नॉर्थ ईस्ट की ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो आज हम आपको इस लेख के द्वारा नॉर्थ ईस्ट की कुछ खूबसूरत जगहों के बारे में बताएंगे। जहां जाकर आप अपनी ट्रिप को यादगार बना सकते हैं, तो चलिए जानते हैं।

नाथू ला पास, सिक्किम

नाथु ला पास हिमालय की चोटियों में स्थित एक पहाड़ी दर्रा है। यह जगह सुंदर वातावरण के लिए प्रसिद्ध है। नाथु ला पास पर ट्रैकिंग नॉर्थ ईस्ट टूरिज्म के प्रमुख आकर्षणों में से एक है। ट्रेकिंग के दौरान आसपास के खूबसूरत और मनमोहन वातावरण इस ट्रिप को यादगार बनाते हैं। यह नॉर्थ ईस्ट के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। इस जगह पर सिर्फ भारतीय पर्यटकों को जाने की अनुमति होती है विदेशियों को यहां जाने की अनुमति नहीं दी जाती।

चेरापूंची, मेघालय

चेरापूंजी को सोहरा के नाम से भी जाना जाता है। यह भारत की एक ऐसी जगह है जहां सबसे ज्यादा बारिश होती है। इसलिए इसे धरती की सबसे गीली जगह बोला जाता है। यह पूरा वेट लैंड समुद्र तल से करीब 1300 मीटर की ऊंचाई पर बसा हुआ है। पर्यटकों के लिए इस जगह का प्रमुख आकर्षण केंद्र 'नोहकालकाई झरना' है। इस झरने की ऊंचाई लगभग 1100 फिट है। यह भारत का सबसे ऊंचा झरना है। इस झरने के अलावा चेरापूंजी में एक 200 फीट की अखंड चट्टान भी है जो पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है। इस चट्टान की खास बात यह है कि यह दिखने में पलटी हुई टोकरी के जैसे लगती है। पर्यटक इस चट्टान को देखकर आश्चर्य करते हैं।

त्रिपुरा सुंदरी मंदिर

अगर आप इस बार किसी धार्मिक स्थल पर जाने की ट्रिप बना रहे हैं, तो त्रिपुरा सुंदरी मंदिर आपके लिए बेस्ट चॉइस हो सकता है। त्रिपुरा सुंदरी को त्रिपुरेश्वरी नाम से भी जाना जाता है। यह मंदिर उत्तर पूर्व भारत में सबसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में से एक है। यह मंदिर माता काली को समर्पित है, इस मंदिर को लेकर ऐसा कहा जाता है कि यह पुराना हिंदू मंदिर 51 शक्ति पीठों में से एक है। मंदिर के आसपास की सुंदर प्रकृति और शांति भरा माहौल अंतरात्मा को प्रसन्न करता है। आपको बता दें, यह मंदिर अगरतला से 55 किमी दूर है।

शिलांग, मेघालय

मेघालय की राजधानी शिलांग को खूबसूरती की वजह से उत्तर पूर्व का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है। यह एक फेमस हिल्स स्टेशन भी है। यहां बारह महीने सुहाना मौसम बना रहता है। यहां के पहाड़ और खूबसूरत हरियाली की वजह से यहां का मौसम रोमांचक बना रहता है। शिलांग घूमने का माया पैदल या लोकल ट्रांसपोर्ट से ही आता है। शिलांग में स्थित आप उमियम झील, हाथी झरना, मौसिनरम गांव और जैकराम हॉट स्प्रिंग जैसी जगहों पर घूम सकते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story