×

Char Dham Yatra 2024: जानें कब खुलेंगे चार धाम यात्रा के कपाट, यहां देखें रजिस्ट्रेशन की प्रोसेस

Char Dham Yatra 2024 : चार धाम यात्रा को लेकर भक्तों के बीच काफी उत्साह देखने को मिलता है। चलिए आज हम आपको इस साल होने वाली चार धाम यात्रा की जानकारी देते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 18 April 2024 10:45 AM GMT (Updated on: 18 April 2024 10:45 AM GMT)
Char Dham Yatra 2024
X

Char Dham Yatra 2024 (Photos - Social Media)

Char Dham Yatra 2024 : हर साल चारधाम यात्रा शुरू होने का इंतजार यात्रियों को बेसब्री के साथ होता है। इस साल भी ज्यादा यात्रा जाने की इच्छा रखने वाले लोगों का इंतजार खत्म हो चुका है क्योंकि तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। 10 मई से चार धाम यात्रा की शुरुआत होने जा रही है लेकिन यात्रा पर जाने से पहले रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है। चलिए आज हम आपको चार धाम यात्रा से जुड़ी सभी जानकारी देते हैं। यहां यात्रा से लेकर पंजीकरण सबकी जानकारी उपलब्ध है।

कब शुरू हुआ पंजीकरण

बिना पंजीकरण के कोई भी श्रद्धालु चार धाम की यात्रा नहीं कर सकेगा इसलिए पंजीकरण कराना अनिवार्य है।

यात्रा के लिए पंजीकरण 15 अप्रैल से शुरू कर दिया गया है।

जो यात्री चार धाम यात्रा पर जाना चाहते हैं वह registrationandtouristcare.uk.gov.in पर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

वाट्सएप नंबर- 91-8394833833 और चार धाम यात्रा टोल फ्री नंबर- 0135 1364 पर संपर्क कर भी रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है।

चार धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर भी बुक करवाया जा सकता है। इसके लिए heliyatra.irctc.co.in पर विजिट कर सकते हैं।

Char Dham Yatra 2024


यहां मिलेगी सूचना

यात्रा की सारी जानकारी फोन नंबर- 0135-1364, 0135-2559898, 0135-2552627 पर संपर्क कर सकते हैं।

आप चाहें, तो आधिकारिक ईमेल- touristcare.uttarakhand@gmail.com पर मेल करके भी चार धाम यात्रा से जुड़ी जानकारी ले सकते हैं।

चारधाम कपाट खुलने का दिन

केदारनाथ के कपाट 10 मई से खुलेंगे, गंगोत्री के कपाट 10 मई से खुलेंगे, यमुनोत्री के कपाट भी 10 मई से खुलेंगे, बदरीनाथ के कपाट 12 मई से खुलेंगे।

Char Dham Yatra 2024


ऐसे होगा रजिस्ट्रेशन

रजिस्ट्रेशन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट https://registrationandtouristcare.uk.gov.in/signin.php पर जाना होगा।

यहां आपको registration के option दिखाई देगा। इस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।

फॉर्म में पूछे गए जानकारी जैसे आपका मोबाइल नंबर ईमेल आईडी नाम दर्ज करें।

आखिर में आपको कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।

इसके बाद आपके मोबाइल पर ओटीपी भेजा जाएगा।

ओटीपी दर्ज करते ही आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा।

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story