×

Best Place Visit in Kota : पढ़ाई ही नहीं घूमने के लिए भी बेहतरीन है कोटा, इन मनोरम जगहों की जरूर करें सैर

Best Place Visit in Kota : कोटा का नाम लोगों के बीच में आईआईटी और मेडिकल स्टूडेंट्स की पढ़ाई की जगह के रूप में प्रसिद्ध है। आपको बता दे कि यह सिर्फ स्टूडेंट के लिए ही नहीं बल्कि पर्यटन के लिए भी एक प्रसिद्ध जगह है।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 23 Nov 2023 11:53 AM GMT
best place in visit kota
X

best place in visit kota

Best Place In Visit Kota : अगर कोई हमारे सामने कोटा का नाम लेता है तो सबसे पहले दिमाग में आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स का विचार सामने आता है। इस शहर में कई सारे इंस्टिट्यूट है जहां पर पढ़ने के लिए छात्र-छात्राएं पहुंचते हैं और अपने बेहतर भविष्य की कामना करते हैं। आपको बता दें कि यह जगह न सिर्फ पढ़ाई लिखाई के लिए बल्कि कुछ पर्यटन स्थलों के लिए भी प्रसिद्ध है। कोटा राजस्थान के दक्षिण पूर्व में मौजूद एक शहर है जो राजस्थान की राजधानी जयपुर से 240 किलोमीटर दूर चंबल नदी के तट पर बसा हुआ है। चलिए आज आपके यहां घूमने के कुछ शानदार स्थान बताते हैं।

सेवन वंडर्स पार्क

अगर आप दुनिया भर के 7 अजूबों को देखने के लिए नहीं जा सकते हैं तो इसके लिए आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि कोटा के सेवन वंडर्स पार्क में आपका यह सपना पूरा हो जाएगा। यह कोटा में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह में से एक है और यहां दुनिया के सात अजूबों के लघु चित्र मौजूद है। यहां ताजमहल, एफिल टावर, क्राइस्ट द रिडीमर, ग्रेट पिरामिड, स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी सब कुछ बना हुआ है। यह जगह सागर झील के किनारे पर मौजूद है जो इसकी सुंदरता को और भी बढ़ा देती है।

किशोर सागर और जगमंदिर पैलेस

कोटा की किशोर सागर झील के बीचों-बीच जग मंदिर महल मौजूद है जो एक अनोखी जगह है। किशोर सागर एक कृत्रिम झील है जिसे 1346 में बूंदी के राजकुमार देहरा देह ने बनवाया था। लाल पत्थर से निर्मित यहां के महल को कोटा की रानियां ने 1740 के आसपास बनवाया था। यहां पर झील के नीले पानी में महल की दीवारों और गुंबद के दृश्य खूबसूरत दिखाई देते हैं।

चंबल गार्डन

अगर आप कहीं पिकनिक मनाने के लिए जाना चाहते हैं तो शहर का ही हरा भरा बगीचा बहुत ही सुंदर है। यहां पर पेड़ों और फूलों की क्यारी के बीच से गुजरने वाले रास्ते किसी का भी मन मोह सकते हैं। बड़ी संख्या में लोग यहां पर अपने परिवार और दोस्तों के साथ पिकनिक का आनंद लेने के लिए पहुंचते हैं। बगीचे के बीच में एक तालाब भी है जहां पर मगरमच्छ पाए जाते हैं।

गरड़िया महादेव

कोटा के पास दौलतगंज में गरड़िया महादेव का मंदिर मौजूद है जो सुंदर सी चंबल नदी के कंठ पर स्थित है और एक लोकप्रिय पर्यटक स्थल है। 500 फीट की ऊंचाई पर मौजूद यह मंदिर एक अनोखी जगह है जो अक्सर ही लोगों को अपनी और आकर्षित करता है। यहां पर प्राकृतिक सुंदरता और चारों और फैले हरे मैदान और चंबल नदी का किनारा बहुत ही खूबसूरत दिखाई पड़ता है। यहां पर आपको मोर सहित कई तरह के पक्षी देखने को मिलेंगे। यहां अक्सर प्रकृति प्रेमी और फोटोग्राफर पहुंचते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story