×

Dehradun Famous Waterfalls: एक बार जरूर करें देहरादून के इन हिडेन वाटरफॉल्स का दीदार, दिल जीत लेगी प्राकृतिक सुंदरता

Dehradun Famous Waterfalls: दिल्ली से 230 किलोमीटर दूर पड़ता है देहरादून बहुत ही खूबसूरत है। चलिए यहां की कुछ शानदार वॉटरफॉल्स के बारे में जानते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 31 March 2024 11:52 AM GMT
Hidden Waterfalls of Dehradun
X

Hidden Waterfalls of Dehradun (Photos - Social Media)

Dehradun Famous Waterfalls: देहरादून भारत की राजधानी दिल्ली से 230 किलोमीटर दूर दून घाटी में बसा हुआ है। 9 नवंबर, 2000 को उत्तर प्रदेश राज्य को विभाजित कर जब उत्तराखण्ड राज्य का गठन किया गया था, उस समय इसे उत्तराखण्ड की अंतरिम राजधानी बनाया गया। देहरादून नगर पर्यटन, शिक्षा, स्थापत्य, संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ तेल एवं प्राकृतिक गैस आयोग, सर्वे ऑफ इंडिया, भारतीय पेट्रोलियम संस्थान आदि जैसे कई राष्ट्रीय संस्थान स्थित हैं।

क्या था पुराना नाम

इसके अतिरिक्त एक अत्यन्त प्राचीन किंवदन्ती के अनुसार देहरादून का नाम पहले द्रोणनगर था और यह कहा जाता था कि पाण्डव-कौरवों के गुरु द्रोणाचार्य ने इस स्थान पर अपनी तपोभूमि बनाई थी और उन्हीं के नाम पर इस नगर का नामकरण हुआ था। देहरादून में मौजूद सुंदरता का दीदार करने के लिए पर्यटक और तीर्थयात्री खींचे चले आते हैं। हिमालय और शिवालिक पर्वत से घिरा होने के कारण देहरादून में प्राकृतिक संपदा की भरमार है। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर अपने शिक्षा के क्षेत्र में भी अग्रणी है। देहरादून एक धार्मिक स्थल के साथ ही हिल स्टेशन के लिए भी प्रसिद्ध है। चलिए आपको यहां के कुछ वाटरफॉल्स के बारे में बताते हैं।

भट्टा वाटरफॉल (Bhatta Waterfall)

यह जगह पिकनिक डेस्टिनेशन के लिए जाना जाता है। यहां पर आपको बेहद खूबसूरत नजारे देखने को मिलेंगे साथ ही नेचर के प्रेमी यहां पर खूब सारी तस्वीरें क्लिक कर सकते हैं। कई टूरिस्ट तो यहां पर स्विमिंग का भी मजा लेते हैं। देहरादून से इस जगह की दूरी 22 किलोमीटर है।

Bhatta Waterfall

चकराता (Chakrata Waterfall)

देहरादून जिले में स्थित चकराता की सुंदर वादियों का नजारा देखने हजारों की संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। चकराता से कुछ ही दूरी पर टाइगर फॉल भी मौजूद है। जो पर्यटकों की पहली पसंद बना हुआ है। यहां चारों ओर हरियाली, बांज, बुरांश, देवदार आदि के पेड़ों के झुरमुट के बीच पहाड़ी से उतरता झरना खूबसूरत लगता है।

Chakrata Waterfall

किमाड़ी वाटरफॉल (Kimadi Waterfall)

देहरादून के किमाड़ी में यह वॉटरफॉल मौजूद है जहां पर सैकड़ो पर्यटक रोजाना अपना समय व्यतीत करने और प्रकृति का आनंद लेने पहुंचते हैं। इस झरने का सौंदर्य ऐसा है कि आप एक बार यहां जाएंगे तो आपका वापस आने का मन नहीं करेगा। किमाड़ी में कई जगहों से प्राकृतिक जलधाराएं निकलती हैं, लेकिन उन सब में यह वॉटरफॉल सबसे बड़ा और सबसे सुंदर है। लोग यहां पर नहाते हैं पिकनिक मनाते हैं और फोटोशूट भी करते हैं।

Kimadi Waterfall

नीर वाटरफॉल (Neer Waterfall)

नीरगढ़ वाटरफॉल की सैर जरूर करें। यह झरना बेहद सुंदर है और इसे देखने के लिए दूर-दूर से टूरिस्ट आते हैं। इस झरने को नीर गु्ड्डू भी कहते हैं। चट्टानों से नीचे गिरते हुए इस झरने का पानी बेहद खूबसूरत लगता है और मंत्रमुग्ध कर देने वाली छटा बिखेरता है। जिस कारण गर्मियों में यह झरना टूरिस्टों की पहली पसंद बन जाता है।

Neer Waterfall


Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story