×

Expensive Country 2023: साल 2023 के सबसे महंगे विदेशों की लिस्ट में शामिल हुए ये देश, लग्जरी यात्रा का ले सकते हैं मज़ा

Expensive Country 2023: दुनिया में और भी कई ऐसे बहुत से देश हैं, जो बहुत महंगे हैं। बात अगर घूमने की की जाए तो इस लिहाज से आपको कई देशों की यात्रा के लिए कई डॉलर तक खर्च करने पड़ सकते हैं।

Kajal Sharma
Published on: 7 March 2023 1:29 PM GMT
hindi news
X

Expensive country(Social media)

Expensive Country 2023: लगातार बढ़ती महंगाई को देखकर लगता है कि भारत सबसे महंगा देश है। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है, बल्कि दुनिया में और भी कई ऐसे बहुत से देश हैं, जो बहुत महंगे हैं। बात अगर घूमने की की जाए तो इस लिहाज से आपको कई देशों की यात्रा के लिए कई डॉलर तक खर्च करने पड़ सकते हैं। वहीं अगर आपको घूमने के शौकिन हैं औऱ आप लग्जरी यात्रा करना पसंद करते हैं तो आपको दुनिया के सबसे महंगे ट्रेवल डेस्टिनेशन के बारे में भी जरूर पता होना चाहिए। इस आर्टिकल के द्वारा हम आपको 2023 के सबसे महंगे पर्यटन स्थलों के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां घूमना तो आपको पसंद आएगा ही, लेकिन इसी के साथ आपको इस बात का अंदाजा भी हो जाएगा कि इन देशों में घूमने के लिए आपको कितना खर्च करना होगा।

दुनिया के महंगे टूरिस्ट प्लेस


अंटार्कटिका - Antarctica

वंडरलैंड जैसा दिखने वाले अंटार्कटिका की खूबसूरती के बारे में सभी जानते हैं। यदि आप यहां जाने पर विचार कर रहे हैं, तो बता दें कि इस जगह की यात्रा के लिए आपको बहुत ज्‍यादा तैयारी करनी पड़ सकती है। यहां बदलते मौसम के अनुसार ही आपको खर्च करना पड़ता है। यहां की लग्जरी यात्रा करने के लिए आपको 20 हजार डॉलर तक खर्च करना पड़ सकता है।


बोत्‍सवाना - Botswana

यदि आपको जंगल सफारी करना पसंद है, तो बोत्‍सवाना आपके लिए काफी अच्छा ऑप्शन है, जहां आपको जरूर जाना चाहिए। यह अफ्रीका के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले वाइल्‍ड लाइफ डेस्‍टीनेशन्‍स में गिना जाता है। यहां की यात्रा करते हुए आपको 18 हजार डॉलर प्रति व्‍यक्ति खर्च करने पड़ सकता है।


तंजानिया - Tanzania

साल 2023 के सबसे महंगे ट्रेवल डेस्‍टीनेशन में तंजानिया का नाम भी शामिल है। जहां जाने के लिए आपको अच्‍छा काफी पैसा खर्च करना पड़ सकता है। यह जगह वाइल्‍ड लाइफ को पसंद करने वाले लोगों के लिए एकदम परफेक्‍ट है। यह अफ्रीका के सबसे महंगे देशों में से एक है, यहां आपको काफी अच्छा अनुभव मिलेगा।


नॉर्वे - Norway

नॉर्वे सबसे खूबसूरत देशों में गिना जाता है जोकि दुनिया के सबसे महंगे देशों की लिस्‍ट में भी शामिल है। दरअसल यहां रहने वाले लोगों का लाइफस्टाइल काफी महंगा है, जिस वजह से यह देश काफी महंगा है। यदि आपको बजट की चिंता नहीं है तो नॉर्वे के रंग काफी रंगीन हैं। जहां आपको ऊबड-खाबड़ पहाड़ से लेकर राजसी ग्लेशियर तक काफी कुछ देखने लायक है।


मोनाको - Monaco

अमीर लोगों के देश में मोनाको का नाम भी शामिल है। यह देश आमतौर पर लग्जरी ट्रवलिंग करने वाले लोग ही इस देश की यात्रा करते हैं। इस देश में कोई बजट डेस्‍टिनेशन नहीं है, बल्कि यह जगह एक से बढ़कर एक महंगे और लग्जरी रिजॉर्ट और काफी कुछ है।


केन्‍या - Kenya

दुनिया के महंगे देशों की लिस्ट में केन्या का नाम भी शामिल है। इस देश को जंगल लॉज और कई विला का घर कहा जाता है। वाइल्‍ड लाइफ के शौकीन लोगों के लिए यह महंगे ट्रेवल डेस्टिनेशन बहुत अच्‍छा ऑप्‍शन है।

Kajal Sharma

Kajal Sharma

Next Story