×

Famous Destination to Celebrate Holi: विश्व विख्यात हैं यहां की होली के रंग, देखने के लिए लगता है हुजूम, आप भी बनें हिस्सा

Famous Destination to celebrate Holi: कई जगह की होली मनाने का तरीका तो विश्व विख्यात है, जिसका हिस्सा बनने के लिए देश-विदेश से लोगों की टोली आती है और रंगों के इस त्योहार की मजा और दूगना करने का काम करती है।

Kajal Sharma
Published on: 5 March 2023 2:23 AM GMT
tourist place hindi news
X

Holi Celebration(Social media)

Famous Destination to celebrate Holi: रंगों का त्योहार होली जब आता है तो लोगों में एक अलग ही जोश और जूनुन देखने को मिलता है। होली आने से पहले ही लोगों में इसे लेकर उत्साह आ जाता है, यही कारण है कि कुछ दिन पहले से ही लोग होली मनाना शुरू कर देते हैं। कहीं बच्चे पानी के गुब्बारों से बौछार करते हैं, तो कहीं रंगों का पानी लोगों को भीगो देता है। हिंदुओं का बड़ा त्योहार होली देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग तरह से मनाया जाता है। कई जगह की होली मनाने का तरीका तो विश्व विख्यात है, जिसका हिस्सा बनने के लिए देश-विदेश से लोगों की टोली आती है और रंगों के इस त्योहार की मजा और दूगना करने का काम करती है। हम आपको ऐसे कुछ शहरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका हिस्सा बनना आप भी चाहेंगे। यदि आप अपनी होली को यादगार बनाना चाहते हैं, तो आप भी इन जगहों पर जा सकते हैं।

विश्व विख्यात हैं देश के इन हिस्सों की होली


बरसाना की होली

मथुरामें मनाई जाने वाली होली दुनियाभर में फेमस है, तो बरसाना की लट्ठमार होली की धूम भी कहीं कम नहीं है। बरसाना में कई दिनों तक होली का त्योहार माना जाता है। यहां पर फाल्गुन महीने की पूर्णिमा से पहले ही यहां होली खेलनी शुरू कर दिया जाता है। नंदगांव के पुरुष बरसाना आते हैं और बरसाना के पुरुष नंदगांव जाते हैं। फिर यहां की महिलाएं पुरुषों को लट्ठ मारती हैं। यहां की होली काफी प्रसिद्ध है और देश-विदेश के काफी लोग इस होली का हिस्सा बनते हैं।


फालैन गांव की होली

मथुरा में फालैन गांव की होली के रंग भी कहीं कम नहीं है। यहां जलती हुई होली के बीच में से एक पंडा चलकर निकलता है। भीषण आग में से निकलने के बाद भी उस पंडे का बाल तक नहीं जलता है। यहां की इस चमत्कार होली का रंग देखना लोगों को काफी पसंद आता है, यही कारण है कि यहां देश-दुनिया से काफी लोग यहां पहुंचते हैं।


ऐतिहासिक है हंपी की होली

मथुरा की तरह ही हम्पी के होली भी विश्व-विख्यात है। जिसे यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज में भी शामिल किया गया है। होली के दिनों यह पूरा क्षेत्र रंगों में डूबा रहता है। जिसे देखने के लिए देश-विदेश से हजारों लोग पहुंचते हैं। हम्पी की होली के रंगों में डूबने के लिए लोगों का सैलाब देखा जाता है।


उदयपुर की होली

राजस्थान के शहर की होली भी अलग अंदाज के लिए जानी जाती है। जिनमें सबसे ज्यादा फेमस है उदयपुर और पुष्कर की होली। उदयपुर के राज परिवार में शाही अंदाज में होली का आयोजन किया जाता है। इस शाही अंदाज के चर्चे विश्व विख्यात हैं, जिन्हे देखने के लिए भारी संख्या में लोगों की भीड़ पहुंचती है। पुष्कर की होली में विदेशी पर्यटकों की ज्यादा भीड़ देखी जाती है। यहां कपड़ा फाड़ होली खेली जाती है।


इंदौर की रंगपंचमी

जिस तरह देश के अन्य शहरों में होली खेली जाती है, वैसे ही मध्य प्रदेश के इंदौर में रंगपंचमी का त्योहार मनाया जाता है। जिसमें गैर निकाली जाती है। कहते हैं कि घरों के लड़के इस गैर में शामिल होते हैं, और रंगों के इस त्योहार की अलग ही धूम देखी जाती है।

Kajal Sharma

Kajal Sharma

Next Story